इंटर बटालियन बास्केटबॉल प्रतियोगिता में महासमुंद के सुभाष मंडल का शानदार प्रदर्शन
ऑल इंडिया सेक्टर टूर्नामेंट में बनाई जगह महासमुंद। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा 24 से 26 सितंबर तक दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) में आयोजित इंटर बटालियन बास्केटबॉल प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के सीनियर खिलाड़ी सुभाष मंडल ने शानदार प्रदर्शन किया। 184 बटालियन सीआरपीएफ की ओर से खेलते हुए उनकी टीम ने सभी लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में 184 बटालियन ने 169 बटालियन को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। इस दौरान सुभाष मंडल ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए टीम के लिए 14 अंक जुटाए। फाइनल मुकाबले में 184 बटालियन ने 66 बटालियन को हराकर खिताब अपने नाम किया। सुभाष मंडल के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन ऑल इंडिया सेक्टर टूर्नामेंट के लिए किया गया है। इस टूर्नामेंट हेतु प्रशिक्षण शिविर दुर्गापुर में आयोजित किया जा रहा है। सुभाष मंडल लगातार दो वर्षों से सेंट्रल बास्केटबॉल टीम से जुड़कर भागीदारी कर रहे हैं और इस बार भी सफलता की नई ऊँचाई हासिल की है। ऑल इंडिया सेक्टर टूर्नामेंट में चयनित होने पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद के अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, गौरव चंद्राकर, मनीष श्रीवास्तव, संतोष कुमार सोनी, किरण महाडीक, अभिषेक अंबिलकर, कुलेश्वर चंद्राकर, श्रेया घोष, दिव्या रंगारी, योजना, सौम्या, तारिनी साहू, राइमा दास सहित खेल संघों एवं खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी गांधी जयंती की शुभकामनाएं, कहा – गांधीजी के आदर्श आज भी प्रासंगिक
✍️ भागीरथी यादव नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि गांधी जयंती हमारे लिए गांधीजी के आदर्शों और मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने का अवसर है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि गांधीजी का संदेश शांति, सहिष्णुता और सत्य पूरी मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत है और आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने याद दिलाया कि गांधीजी ने अपने जीवनभर अछूत प्रथा, निरक्षरता, नशे की लत और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष किया। वह समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के पक्षधर थे। उन्होंने कहा कि गांधीजी का विचार आत्मनिर्भरता पर आधारित था और चरखा उसका प्रतीक था। चरखा उनके लिए ऐसे भारत का सपना था, जो स्वावलंबी और शिक्षित हो। साथ ही उन्होंने हर कार्य की गरिमा और श्रम के सम्मान का संदेश भी दिया। राष्ट्रपति ने अपील की कि इस पावन अवसर पर सभी नागरिक सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने, राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्य करने और गांधीजी के सपनों को साकार करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर एक ऐसा भारत बनाना है जो स्वच्छ, सक्षम, सशक्त और समृद्ध हो।
🌟 2 अक्टूबर 2025 का दैनिक राशिफल 🌟
✍️ भागीरथी यादव मेष (Aries) ♈ आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वृषभ (Taurus) ♉ पारिवारिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बन रहा है। मिथुन (Gemini) ♊ आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्य में मनचाहा परिणाम मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। कर्क (Cancer) ♋ व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में किसी बड़े आयोजन की चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सिंह (Leo) ♌ आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नौकरी में तरक्की के योग हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें। कन्या (Virgo) ♍ आज भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। तुला (Libra) ♎ आज किसी नए अवसर की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। वृश्चिक (Scorpio) ♏ आज नए संबंध बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। धनु (Sagittarius) ♐ आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मकर (Capricorn) ♑ आज का दिन शुभ है। धन लाभ के प्रबल योग हैं। नए संपर्क लाभ देंगे। कुंभ (Aquarius) ♒ आज कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा लेकिन सफलता भी मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मीन (Pisces) ♓ आज मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा व करियर से जुड़ी योजनाओं में सफलता मिलेगी। यात्रा से लाभ होगा।
🟢 ब्रेकिंग न्यूज़
सुशील जायसवाल पसान रेंज के तराई नार में हिरनों की चहलकदमी, ग्रामीणों ने देखा विचरण करते कोरबी/चोटिया। कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज अंतर्गत ग्राम तराई नार में आज (1 अक्टूबर) ग्रामीणों ने हिरनों का झुंड देखा। ग्रामीण बुद्धु सिंह ने अपने परिवार के साथ साप्ताहिक बाजार जाते समय खेतों में चार हिरनों को विचरण करते देखा और मोबाइल में कैद कर लिया। इनमें एक नन्हा हिरन भी उछल-कूद करता नजर आया। इस संबंध में जब संवाददाता ने पसान परिक्षेत्र अधिकारी मनीष सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी तक उन्हें इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हालांकि उन्होंने कहा कि गुरुवार को वनकर्मियों की टीम मौके पर भेजकर स्थल निरीक्षण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि तराई नार गांव लैगी पंचायत का हिस्सा है और यह घने जंगलों से घिरा हुआ है। यहां अक्सर हाथियों का भी आवागमन बना रहता है।
नूनेरा में आदर्श नवयुवक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति द्वारा कन्या भोज का आयोजन
नूनेरा// नवरात्रि के पावन अवसर पर आदर्श नवयुवक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति नूनेरा के तत्वाधान में मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कल हवन के उपरांत आज विधि-विधान से कन्या भोज सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान ग्राम आचार्य पंडित सुनील तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की तथा कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजन एवं भोग अर्पित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूजन के समय आचार्य ने ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि, परिवारों में शांति और पूरे गांव की खुशहाली की कामना मां दुर्गा से की। धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया और सामूहिक रूप से मंगलकामना व्यक्त की। इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई और उत्साह एवं श्रद्धा के साथ नवरात्रि पर्व का उल्लास साझा किया।
मुंगेली पुलिस की पहल : कन्या भोज एवं सामाजिक सहायता कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्ट – अतुल श्रीवास्तव, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) मुंगेली// पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के नेतृत्व में चलाए जा रहे मानवता और सामाजिक समरसता से प्रेरित अभियान “पहल” के अंतर्गत आज थाना सिटी कोतवाली एवं पहल टीम ने मिलकर एक विशेष कन्या भोज एवं सामाजिक सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कन्याओं और उनकी माताओं को प्रसाद स्वरूप पौष्टिक भोजन प्रदान किया गया। साथ ही, महिलाओं को साड़ियां और छोटे बच्चों को वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जिले में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया है, जो पुलिस विभाग की सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता की मिसाल बनकर सामने आया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े सहित पुलिस अधिकारी हरीश साहू, मधुकर रात्रे, भानु बर्मन, शत्रुघ्न खूंटे, बबीता श्रीवास, अजय चंद्राकर, राजेश बंजारे, राहुल ठाकुर, निधि राजपूत, नंदनी साहू, योगेश यादव, मनोज ठाकुर, भानुप्रताप बर्मन एवं मधुकर समेत कई पुलिसकर्मी उपस्थित रहे और सक्रिय भूमिका निभाई। इस पहल ने न केवल गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए संजीवनी का कार्य किया, बल्कि पुलिस और जनता के बीच दोस्ताना संबंध एवं संवेदनशीलता को भी मजबूत किया। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि “पहल अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि मानव सेवा और सामाजिक समरसता को भी सर्वोपरि रखना है।” मुंगेली पुलिस की यह अनूठी पहल समाज में समानता, सहयोग और मानवीय सहायता की दिशा में प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
दशहरा उत्सव में डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, विजेताओं को मिलेगा आकर्षक इनाम
पाली/कोरबा। ग्राम नोनबिर्रा में दशहरा उत्सव के अवसर पर इस वर्ष भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता दिनांक 2 अक्टूबर 2025, दिन गुरुवार को शाम 7 बजे से प्रारंभ होगी। आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि ग्रुप डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले दल को ₹25,000, द्वितीय स्थान पर ₹15,000 तथा तृतीय स्थान पर ₹7,000 का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं एकल युगल डांस श्रेणी में प्रथम पुरस्कार ₹7,000 और द्वितीय पुरस्कार ₹3,000 निर्धारित है। प्रवेश शुल्क एकल युगल डांस के लिए ₹150 तथा ग्रुप डांस के लिए ₹300 रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत नोनबिर्रा की सरपंच श्रीमती पुष्पलता गोपाल सिंह, उपसरपंच श्री दुर्गेश यादव, पंचायत सचिव मोहम्मद जाकिर हुसैन तथा रोजगार सहायक हरनारायण यादव सहित पंचायत के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश कुमार यादव करेंगे। आयोजन समिति में उपाध्यक्ष पुखराज दुबे एवं अजय सिंह राजपूत, सचिव श्रीराम मनीष कंवर, सहसचिव विष्णु श्रीवास व किशोर कुमार कुलदीप, तथा कोषाध्यक्ष हनुमान सिंह व राज जॉन सिंह शामिल हैं। नियमों के अनुसार एकल युगल डांस प्रतियोगिता में केवल 15 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों को प्रवेश मिलेगा, जबकि ग्रुप डांस प्रतियोगिता में उम्र की कोई बाध्यता नहीं है। सभी प्रतिभागियों को अपने गानों का मेमोरी कार्ड साथ लाना होगा। नशे की हालत में प्रतिभागियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि विवाद की स्थिति में समिति का निर्णय अंतिम होगा तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी स्वयं अपनी सुरक्षा के जिम्मेदार होंगे।
जन्मदिन पर बड़े हादसे से बचे मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, समर्थकों में राहत की लहर
✍️ भागीरथी यादव मनेंद्रगढ़/चिरमिरी- छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के जन्मदिन पर अचानक हुई एक दुर्घटना ने चिरमिरीवासियों और उनके समर्थकों को झकझोर दिया। उनके वाहन की छठ घाट के पास मंगलम होटल के समीप ट्रक से टक्कर हो गई। घटना के समय मंत्री जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। भगवान और सुरक्षा के कारण वे पूरी तरह सुरक्षित रहे, और किसी को चोट नहीं आई। समर्थक और जनता थोड़ी देर के लिए दहशत में थे, लेकिन मंत्री की सलामती की खबर ने राहत और खुशी फैला दी। जन्मदिन पर हुई इस अप्रत्याशित घटना ने जीवन की नाजुकता और सुरक्षा के महत्व को फिर याद दिलाया। प्रदेशभर से शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं का तांता लग गया। लोग मान रहे हैं— “मंत्री जी को बाल-बाल बचने का तोहफा मिला, यह ईश्वर की विशेष कृपा है।”
बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। कोबरा 208 बटालियन की टीम ने काउरगुट्टा के घने जंगलों में सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा जमीन के भीतर दबाकर रखे गए विस्फोटक और अन्य सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने ग्राम कंचाल के जंगलों में गहरे गड्ढे खोदकर इस खतरनाक सामग्री को छिपा रखा था। बरामद सामग्री में गन पाउडर, बीजीएल राउंड, डेटोनेटर, आरडीएक्स, इम्प्रोवाइज्ड ग्रेनेड समेत बड़ी मात्रा में विस्फोटक शामिल हैं। इसके अलावा आयरन रॉड, स्टील प्लेट, प्लास्टिक ड्रम, तार और विभिन्न औज़ार भी सुरक्षाबलों के हाथ लगे हैं। मौके से नक्सलियों की वर्दी, पिट्ठू बैग, कोबरा पैटर्न कॉम्बैट ड्रेस कपड़े और लाल-हरे रंग के परिधान भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों का मानना है कि माओवादी इन सामग्रियों का उपयोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। अधिकारियों ने बताया कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया है। इस सफलता ने नक्सलियों की मंशा पर पानी फेर दिया है। गौरतलब है कि बीजापुर का पामेड़ क्षेत्र लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन सुरक्षाबलों की लगातार दबिश से उनका नेटवर्क कमजोर होता जा रहा है।
सुरेश दुबे के घर विराजित मां दुर्गा, महाष्टमी पर हवन व कन्या भोज सम्पन्न
पाली-कोरबा से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट नुनेरा। नवरात्रि के पावन अवसर पर सुरेश दुबे के निवास में मां दुर्गा की प्रतिमा विधिवत् स्थापित की गई। महाष्टमी पर विशेष पूजन-अर्चन, हवन एवं कन्या भोज का आयोजन भक्ति-भाव के साथ सम्पन्न हुआ। पूजा-अर्चना का संचालन आचार्य अमन तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया। हवन के दौरान भक्तों ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके उपरांत कन्या पूजन कर उन्हें भोजन व उपहार प्रदान किए गए। पूरे आयोजन में धार्मिक माहौल छाया रहा। श्रद्धालु लगातार मां दुर्गा के जयकारे लगाते रहे। आयोजनकर्ता सुरेश दुबे ने बताया कि नवरात्रि का पर्व आस्था, श्रद्धा और शक्ति की उपासना का प्रतीक है, और इसी भावना से यह आयोजन किया गया।
















