🌟 1 अक्टूबर 2025 का राशिफल 🌟
✍️ भागीरथी यादव मेष (Aries) ♈ आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वृषभ (Taurus) ♉ धैर्य बनाए रखें। कामकाज में थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, बजट संभालकर चलें। मिथुन (Gemini) ♊ आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। व्यापार में लाभ की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन शुभ रहेगा। यात्रा के योग हैं। कर्क (Cancer) ♋ भावनाओं पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। नौकरी में प्रमोशन या मान-सम्मान मिल सकता है। सिंह (Leo) ♌ आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। दांपत्य जीवन में मिठास रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कन्या (Virgo) ♍ आज कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। तुला (Libra) ♎ दिन सफलता से भरा रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। भाग्य आपका साथ देगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। वृश्चिक (Scorpio) ♏ आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। धन के लेन-देन में सतर्क रहें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। नौकरी-पेशा वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। धनु (Sagittarius) ♐ नए संपर्क लाभकारी साबित होंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। मकर (Capricorn) ♑ आज कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कुंभ (Aquarius) ♒ आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। यात्रा से लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से कार्य बनेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। मीन (Pisces) ♓ आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में नए आयाम जुड़ेंगे। व्यवसाय में तरक्की होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। — 👉 आज का दिन अधिकांश राशियों के लिए सकारात्मक और प्रगति देने वाला है। खासतौर पर तुला, सिंह, धनु और मकर राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है।
स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल
✍️ भागीरथी यादव रायपुर। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक तबादला और नई पोस्टिंग आदेश जारी किए हैं। यह आदेश महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर से जारी किए गए और विभाग की कार्यकुशलता बढ़ाने तथा प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से लिए गए हैं। पहले भी हुए थे बड़े तबादले 26 सितंबर को भी विभाग ने बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किए थे। उस समय अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर भेजना और प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाना शामिल था। इन कदमों से विभागीय कार्यकुशलता और संतुलन बनाए रखने में मदद मिली। वर्तमान आदेश में प्रमुख बदलाव कई अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। कुछ अधिकारियों को प्रतिनियुक्तियों से वापस बुलाया गया है। विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक पद पर योग्य और अनुभवी अधिकारी नियुक्त हों। प्रभाव और उद्देश्य प्रशासनिक फेरबदल से विभागीय कार्यकुशलता में सुधार होगा। अधिकारियों और कर्मचारियों को नए वातावरण में काम करने का अवसर मिलेगा। यह कदम राज्य की शिक्षा नीति को और सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 IAS अधिकारियों के तबादले, कलेक्टर स्तर पर भी बदलाव
✍️ भागीरथी यादव रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 14 IAS अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। यह कदम नए मुख्य सचिव विकासशील के पदभार संभालने के तुरंत बाद उठाया गया। वे राज्य के 13वें मुख्य सचिव बने हैं। पदभार संभालते ही सूची जारी मुख्य सचिव के कार्यभार संभालने के कुछ ही मिनटों में अधिकारियों के प्रभार बदलने की सूची सार्वजनिक कर दी गई। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों रेणु पिल्ले और सुब्रत साहू समेत कुल 14 अफसरों के नाम शामिल हैं। रेणु पिल्ले और सुब्रत साहू की नई पोस्टिंग सूची के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रेणु पिल्ले को माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं वरिष्ठ अधिकारी सुब्रत साहू को प्रशासन अकादमी में पदस्थ किया गया और उन्हें राजस्व मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। दोनों अधिकारी नए मुख्य सचिव से वरिष्ठ होने के कारण मंत्रालय से बाहर पोस्टिंग पाए। कलेक्टर स्तर पर बदलाव कलेक्टर स्तर पर भी फेरबदल हुआ। राजनांदगांव के कलेक्टर सर्वेश्वर भुरे के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद उनके स्थान पर जितेंद्र यादव को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
दर्री पुलिस की बड़ी सफलता — 6 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग; अपराधी कटघोरा जेल भेजे गए
✍️ भागीरथी यादव कोरबा/दर्री। दर्री पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में अपनी प्रभावी कार्रवाई का नमूना पेश किया है। पिछले कुछ दिनों से लोगों में भय का माहौल पैदा करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़कर बड़ा कदम उठाया। प्रगति नगर और बाकी मोगरा के कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 2 नाबालिग शामिल हैं।
मुंगेली में राहुल गांधी को धमकी पर बवाल, कांग्रेसियों का प्रदर्शन – भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
रिपोर्ट – अतुल श्रीवास्तव मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रिंटू महादेव द्वारा टीवी चैनल की लाइव बहस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गोली मारने जैसी धमकी देने पर राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। इस बयान से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को भारी संख्या में सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी प्रवक्ता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस का विरोध और मांगें एआईसीसी सचिव एवं भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रिंटू महादेव का बयान न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि यह समाज में वैमनस्य और हिंसा फैलाने का प्रयास भी है। उन्होंने मांग की कि आरोपी के खिलाफ तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की असंवैधानिक धमकी देने की हिम्मत न कर सके। कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया देवेन्द्र यादव, एआईसीसी सचिव एवं विधायक: “हमारे नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी लोकतंत्र पर सीधा हमला है। हमने मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाए।” रोहित शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष: “यह लोकतंत्र की हत्या के समान है। आरएसएस और भाजपा का यह पुराना चरित्र रहा है कि वे समाज को भड़काकर संघर्ष कराते हैं। महादेव नामक व्यक्ति संघ से जुड़ा है और इसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।” विरोध में जुटे कार्यकर्ता इस मौके पर देवेन्द्र यादव, घनश्याम वर्मा, संजीत बनर्जी, हेमेन्द्र गोस्वामी, स्वतंत्र मिश्रा, संजय यादव, रोहित शुक्ला, लक्ष्मीकांत भास्कर, अभिलाष सिंह, राजेश छैदईया, संजय जायसवाल, लखन कश्यप, असद खोखर, उर्मिला यादव, इंद्रजीत कुर्रे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। राजनीति में गरमी घटना के बाद मुंगेली जिले की राजनीति में गरमी बढ़ गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि वे राहुल गांधी के खिलाफ किसी भी प्रकार की धमकी या अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
सर्वेश्वरी इंटरप्राइजेज के मजदूर हड़ताल पर, बोनस और वेतन भुगतान की उठी गूंज
पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट कोरबा। गेवरा परियोजना अंतर्गत जेवीजी बायलॉज की ठेका कंपनी सर्वेश्वरी इंटरप्राइजेज के 105 कर्मचारियों ने आज बोनस और लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल शुरू कर दी। मजदूरों का कहना है कि वे बीते कई वर्षों से लगातार शोषण का सामना कर रहे हैं। मजदूरों की प्रमुख मांगें हर माह की 10 से 12 तारीख तक वेतन का नियमित भुगतान। लंबित वेतन का तत्काल निपटान। दशहरा-दीपावली बोनस की घोषणा का पालन। पीएफ, मेडिकल सुविधा, पेंशन और प्रोत्साहन राशि का लाभ। मजदूरों की पीड़ा और चिंता मजदूरों ने बताया कि वे पिछले चार वर्षों से कंपनी में कार्यरत हैं, लेकिन न तो समय पर वेतन मिलता है और न ही बोनस की घोषणा पर अमल किया जाता है। त्योहारों पर वेतन और बोनस न मिलने से परिवार की खुशियां फीकी पड़ जाती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि खदान क्षेत्र और दीपका बाईपास जैसे जोखिम भरे रास्तों पर काम करने के बावजूद उन्हें किसी तरह की सुरक्षा या दुर्घटना की स्थिति में सहायता उपलब्ध नहीं कराई जाती। ठेकेदार पर आरोप हड़ताल कर रहे मजदूरों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार खुलेआम धमकी भरे लहजे में कहता है – “बोनस नहीं दूंगा, जो करना है कर लो… तीन दिन में नए मजदूर रख लूंगा।” यह रवैया स्थानीय मजदूरों के हक को कुचलने और उन्हें असुरक्षित करने वाला है। मजदूरों की चेतावनी और अपील हड़ताल पर डटे मजदूरों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं की जातीं, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। उन्होंने SECL प्रबंधन से हस्तक्षेप कर मजदूरों को मूलभूत सुविधाएं और अधिकार दिलाने की अपील की है।
माँ महामाया को चुनरी और अन्न अर्पित कर आदिवासी समाज ने निकाली भव्य “सेवा ध्वजा यात्रा”
बिलासपुर/रतनपुर। परंपरा और विरासत को पुनः स्थापित करने के उद्देश्य से सर्व आदिवासी समाज इकाई रतनपुर, जिला बिलासपुर ने रविवार, 28 सितंबर 2025 (नवरात्रि षष्ठी) को माँ महामाया दाई को समर्पित “सेवा ध्वजा यात्रा” का भव्य आयोजन किया। आदिवासी समाज की इस ऐतिहासिक पदयात्रा में हजारों की संख्या में सामाजिक जन पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक वाद्य यंत्रों के साथ शामिल हुए। यात्रा का मुख्य आकर्षण माँ महामाया दाई को अर्पित की गई 100 फीट की चुनरी और नव अन्न भेंट रहा। इतिहास और महत्व माँ महामाया दाई रतनपुर रियासत के गोंड़ राजवंश की कुलदेवी रही हैं, जिनका मंदिर आज भी पूरे देश-विदेश में प्रसिद्ध है। परंपरा के अनुसार, वर्षों पहले तक यहाँ आदिवासी गोंड़ पुजारियों द्वारा रूढ़ि और प्रथा अनुसार पूजा-अर्चना (गोंगो) की जाती रही है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह परंपरा बाधित हो गई थी। इसी भूले हुए दायित्व को पुनः जीवित करने और क्षेत्र की खुशहाली की मंगलकामना हेतु इस यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की झलकियाँ यात्रा रतनपुर से प्रारंभ होकर पारंपरिक ध्वजा-पताका और समाज के लोगों की भागीदारी के साथ मंदिर तक पहुँची। माँ महामाया को चुनरी और नया अन्न अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। समाज के वरिष्ठजन और युवा वर्ग ने सामूहिक रूप से शक्ति और एकजुटता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि और सहभागी इस आयोजन में सर्व आदिवासी समाज सेवा समिति रतनपुर इकाई के संरक्षक और पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से सुभाष सिंह परते, युवराज सिंह प्रधान, मनोहर सिंह राज, सूरज मरकाम, भागीरथी ध्रुव, बालाराम आर्मो, नंदकिशोर राज, डॉ. संतोष उद्देश्य, आयुष सिंह राज, मनोज मरावी, धनसिंह पोर्ते, शिव नारायण चेचाम, राजेंद्र जगत, भोला देव ध्रुव सहित हजारों की संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन ने न केवल समाज की प्रथा और परंपरा को पुनर्जीवित किया बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का संकल्प भी दोहराया।
पाली में एसबीआई एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था फेल, बढ़ रहा हादसे का खतरा
पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट पाली। नगर के सबसे व्यस्त क्षेत्र में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बैंक प्रबंधन ने सुरक्षा के लिए दो गार्डों की नियुक्ति की है, लेकिन गार्डों की अनुपस्थिति के कारण एटीएम लंबे समय से भगवान भरोसे चल रहा है। स्थिति इतनी लापरवाह हो चुकी है कि पैसा निकालने आने वाले लोग स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनकर और चेहरा ढककर एटीएम में प्रवेश कर रहे हैं। यह दृश्य न केवल सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है बल्कि लोगों के मन में डर और असुरक्षा की भावना भी पैदा कर रहा है। नियमों के अनुसार बैंक या एटीएम में प्रवेश से पहले हेलमेट और चेहरा ढंकने पर रोक है, मगर गार्डों की गैरमौजूदगी के चलते आमजन ही मजबूरी में जोखिम उठा रहे हैं। हाल ही में जिले में नक्सली की गिरफ्तारी और देशभर में एटीएम व बैंक लूट की घटनाओं में वृद्धि के बीच पाली जैसे क्षेत्र में यह लापरवाही गंभीर खतरे की ओर इशारा कर रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और बैंक प्रबंधन से तत्काल कदम उठाने की अपील की है। उनका कहना है कि सुरक्षा गार्डों की नियमित मौजूदगी सुनिश्चित की जाए और लापरवाह कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल न तो बैंक अधिकारियों की प्रतिक्रिया सामने आई है और न ही प्रशासन की कोई सक्रिय पहल दिखाई दे रही है।
सिरमिना में अनुसूचित जाति-जनजाति वर्गों के आजीविका पर कार्यशाला संपन्न
सुशील जायसवाल, कोरबी चोटिया ग्राम सिरमिना। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ग्राम सिरमिना स्थित भारत भवन में कोयतुर बहुउद्देश्यीय सेवा समिति के तत्वावधान में एकदिवसीय आर्थिक न्याय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कोरबा, कोरिया, एमसीबी और सूरजपुर जिलों के सरहदी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पृष्ठभूमि और उद्देश्य केंद्र सरकार ने वर्ष 1980 से छठवीं पंचवर्षीय योजना के दौरान अनुसूचित जाति विशेष घटक योजना (SCP) और अनुसूचित जनजाति उपयोजना (TSP) लागू की थी। इन योजनाओं का उद्देश्य SC-ST वर्गों की जनसंख्या के अनुपात में बजट आवंटन कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। 27 जून 2005 को राष्ट्रीय विकास परिषद ने यह निर्णय लिया था कि इस वर्ग के लिए आवंटित राशि समाप्त नहीं होगी तथा 10 वर्षों में सामाजिक-आर्थिक असमानता को समाप्त करने के प्रयास किए जाएंगे। योजनाओं का मूल उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल, स्वरोजगार और आजीविका के साधनों को उपलब्ध कराना है। हालांकि अध्ययन में यह तथ्य सामने आया है कि हर वर्ष 30 से 35 प्रतिशत बजट खर्च ही नहीं हो पाता, जिससे लक्ष्य समूह पूर्ण लाभ से वंचित रह जाते हैं। कार्यशाला की मुख्य बातें मुख्य प्रशिक्षक श्री विनोद कुमार कोशले (संवैधानिक एवं बजट मामलों के जानकार व सह-संस्थापक सोजलिफ़) ने SC/ST उप-योजना के संवैधानिक और व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अनुच्छेद 38(2), अनुच्छेद 46 और अनुच्छेद 275(1) के प्रावधानों के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक समता जजमेंट 1997 पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “यदि योजनाबद्ध बजट का सही क्रियान्वयन हो तो अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के सामाजिक और आर्थिक जीवन में तेजी से बदलाव संभव है। समाज के हर वर्ग को इन योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए ताकि वे अपने अधिकारों और अवसरों का उपयोग कर सकें।” मुख्य बिंदु चर्चा के रहे: SC/ST विशेष बजट उप-योजना की नीतियां और संवैधानिक प्रावधान। जनजाति वर्ग के आर्थिक उत्थान में Tribal Sub Plan की भूमिका। अनुच्छेद 275(1) के तहत केंद्र प्रायोजित योजनाओं का क्रियान्वयन। समता जजमेंट 1997 का महत्व और उसके प्रभाव। सफल संचालन और सहभागिता कार्यशाला का संचालन श्री बनवारी लाल पेन्द्रो ने किया। पूरे कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने न केवल अपने अनुभव साझा किए बल्कि सरकार से यह अपेक्षा भी जताई कि योजनाओं का बजट समय पर और पूरी तरह खर्च हो ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँच सके।
✨ आज का राशिफल – 30 सितंबर 2025, मंगलवार ✨
✍️ भागीरथी यादव मेष ♈ आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। 👉 लकी नंबर: 3 | लकी रंग: लाल | उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें। वृषभ ♉ आर्थिक स्थिति सुधरेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकता है। 👉 लकी नंबर: 6 | लकी रंग: सफेद | उपाय: माँ दुर्गा को खीर का भोग लगाएँ। मिथुन ♊ शिक्षा और करियर में नए अवसर मिलेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। 👉 लकी नंबर: 5 | लकी रंग: हरा | उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें। कर्क ♋ परिवार में खुशियाँ आएँगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 👉 लकी नंबर: 2 | लकी रंग: नीला | उपाय: माँ दुर्गा को सफेद फूल चढ़ाएँ। सिंह ♌ पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नए अवसर मिलेंगे। 👉 लकी नंबर: 1 | लकी रंग: पीला | उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें। कन्या ♍ धनलाभ के योग हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। 👉 लकी नंबर: 7 | लकी रंग: आसमानी हरा | उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। तुला ♎ भाग्य का साथ मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। 👉 लकी नंबर: 9 | लकी रंग: गुलाबी | उपाय: कन्याओं को प्रसाद बाँटें। वृश्चिक ♏ तनाव संभव है, पर आर्थिक लाभ मिलेगा। 👉 लकी नंबर: 4 | लकी रंग: मरून | उपाय: शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएँ। धनु ♐ धार्मिक यात्रा व परिवार में सुख मिलेगा। 👉 लकी नंबर: 8 | लकी रंग: पीला | उपाय: माँ दुर्गा को पीले फूल अर्पित करें। मकर ♑ मेहनत का फल देर से मिलेगा, धैर्य रखें। 👉 लकी नंबर: 10 | लकी रंग: नीला | उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएँ। कुंभ ♒ भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा व करियर में प्रगति होगी। 👉 लकी नंबर: 11 | लकी रंग: बैंगनी | उपाय: गरीबों को भोजन कराएँ। मीन ♓ स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, धनलाभ के योग हैं। 👉 लकी नंबर: 7 | लकी रंग: समुद्री हरा | उपाय: माँ दुर्गा को मीठा प्रसाद चढ़ाएँ।















