दर्री थाना क्षेत्र में चोरी का सिलसिला जारी, लोग परेशान

✍️ भागीरथी यादव   दुकानों से लेकर घरों तक चोरों का आतंक, व्यापारी और नागरिक दोनों दहशत में   कोरबा/दर्री। –  दर्री थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। कभी घर से सिलाई मशीन गायब हो जाती है, तो कभी दुकानों पर धावा बोलकर सामान पार कर दिया जाता है। इन वारदातों ने क्षेत्रवासियों की नींद हराम कर दी है।   ताज़ा मामला: गुरुवार रात प्रेम नगर, जेलगांव लगांव चौक के पास चौहान मोटर वाइंडिंग की दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की। आश्चर्य की बात यह है कि इस दुकान में पहले भी चार से पाँच बार चोरी हो चुकी है, जबकि यह दुकान मुख्य मार्ग पर स्थित है। कुछ दिन पहले CSEB कॉलोनी स्थित एक घर से भी चोर लैपटॉप चोरी कर ले गए थे। लगातार हो रही इन घटनाओं से साफ है कि चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दुकान मालिक का बयान: चौहान मोटर वाइंडिंग के मालिक ने बताया, “मेरे दुकान में कई बार चोरी हो चुकी है। चोर टीन काटकर अंदर घुस जाते हैं और पूरा सामान ले जाते हैं। इस बार की चोरी से मुझे करीब 50–60 हज़ार रुपये का नुकसान हुआ है। मेरी आर्थिक स्थिति पहले ही कमजोर है, अब हालात और बिगड़ गए हैं। कई लोग अपने मोटर, टुल्लू पंप और सीलिंग फैन बनाने का सामान देने आए थे, जिसे चोर उठा ले गए। अब मैं उन्हें कैसे वापस करूंगा?” स्थानीय नागरिकों की नाराज़गी: स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता केवल कागज़ों तक सीमित है, जबकि ज़मीनी स्तर पर चोरों के हौसले बुलंद हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक पुलिस किसी भी आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही है।   क्षेत्रवासी अब प्रशासन से दर्री में गश्त बढ़ाने, चौक-चौराहों पर निगरानी तेज़ करने और चोरों पर नकेल कसने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।   विशेष अनुरोध: कोरबा जिले के पुलिस कप्तान से निवेदन है कि दर्री थाना क्षेत्र में चोरी की इस बढ़ती प्रवृत्ति पर तत्काल ध्यान दें और चोरों की गतिविधियों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएँ।

बिलासपुर-कोरबा शिवनाथ ट्रेन में जनरल बोगी में बिना टिकट यात्रा करना पड़ा भारी, TT ने लगाया ₹900 का फाइन

  ✍️ भागीरथी यादव   कोरबा: आज शिवनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में बिलासपुर से कोरबा आ रहे कुछ युवक-युवतियों को बिना टिकट यात्रा करना भारी पड़ गया। टिकट निरीक्षक (टीटी) ने जब उनकी यात्रा की जांच की, तो उन्हें ₹900 का फाइन लगाया गया।     रेलवे नियमों के अनुसार, बिना टिकट यात्रा करना गंभीर अपराध माना जाता है। पकड़े जाने पर यात्रियों को अधिक जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।   इस घटना ने अन्य यात्रियों के लिए भी चेतावनी का काम किया है। रेलवे से अपील की गई है कि सभी यात्री यात्रा से पहले सही और मान्य टिकट खरीदें, ताकि न केवल जुर्माने से बचा जा सके बल्कि यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी भी न हो।   विशेषज्ञों का कहना है कि बिना टिकट यात्रा करना न केवल आर्थिक नुकसान पैदा कर सकता है, बल्कि यह रेलवे व्यवस्था और अन्य यात्रियों के लिए असुविधाजनक भी साबित होता है।

पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा करेगी माल्यार्पण एवं श्रमदान

  भूषण प्रसाद श्रीवास   बिलासपुर :-भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर 25 सितम्बर गुरुवार को प्रातः 8.30 बजे पं. दीनदयाल उद्यान, व्यापार विहार स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।   इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री व बिलासपुर सांसद तोखन साहू, छ.ग. शासन के उप-मुख्यमंत्री अरुण साव, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, महापौर पूजा विधानी, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।   पुष्पांजलि के पश्चात भाजपा कार्यकर्ता पं. दीनदयाल उद्यान परिसर में श्रमदान भी करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी एवं प्रदीप कौशिक ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

✨25 सितंबर 2025 का दैनिक राशिफल✨

✍️ भागीरथी यादव   मेष ♈ (Aries) आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है।   वृष ♉ (Taurus) धैर्य और संयम से कार्य करें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। सेहत पर ध्यान दें।   मिथुन ♊ (Gemini) आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर मेहनत का फल मिलेगा।   कर्क ♋ (Cancer) आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। पैसों से जुड़ा कोई अटका काम बन सकता है। यात्रा की संभावना है। रिश्तों में तालमेल बनाए रखें।   सिंह ♌ (Leo) आज काम का बोझ बढ़ सकता है। आलस्य से बचें। प्रेम जीवन में अच्छा समय है। किसी करीबी का सहयोग मिलेगा।   कन्या ♍ (Virgo) आज नए काम की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।   तुला ♎ (Libra) आज आर्थिक लाभ के योग हैं। घर-परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।   वृश्चिक ♏ (Scorpio) आज भाग्य आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा।   धनु ♐ (Sagittarius) आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।   मकर ♑ (Capricorn) आज कार्यक्षेत्र में संघर्ष रह सकता है, लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी। पैसों की स्थिति मजबूत होगी।   कुंभ ♒ (Aquarius) आज नए संपर्क बनेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा संभव है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।   मीन ♓ (Pisces) आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में पद और मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।   👉 समग्र रूप से देखें तो 25 सितंबर 2025 का दिन आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा, जबकि स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है।  

शरद पूर्णिमा पर सुरों से गूंजेगा दर्री का लाल मैदान

  ✍️ भागीरथी यादव   छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक दिलीप सारंगी देंगे प्रस्तुति   कोरबा। दर्री का ऐतिहासिक लाल मैदान इस बार शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में संगीत रसिकों के लिए खास बनेगा। अवसर होगा 07 अक्टूबर 2025 को आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का, जिसमें छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक दिलीप सारंगी अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।     इस आयोजन की कमान सार्वजनिक युवा दुर्गा उत्सव समिति, लाल मैदान ने संभाली है। समिति सदस्यों का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शरद पूर्णिमा पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, लेकिन इस बार दिलीप सारंगी की प्रस्तुति इसे और भी खास बना देगी।   स्थान – लाल मैदान, एचटीपीएस दर्री।   आयोजकों का मानना है कि कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु व संगीत प्रेमी शामिल होंगे और यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूती देगा।  

मुंगेली के सोनकर स्कूल में बड़ा हादसा – दूसरी मंजिल से गिरी 10वीं की छात्रा, परिजन स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

  मुंगेली। जिले के सोनकर स्कूल में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 10वीं की 16 वर्षीय छात्रा आरती सिंह दूसरी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को समय पर न देने के कारण वे घंटों बेटी की तलाश में भटकते रहे।     परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने घटना को छिपाने की कोशिश की और तत्काल सूचना न देकर इलाज में देरी कर दी, जिससे छात्रा की स्थिति और गंभीर हो गई। पिता बबलू सिंह ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करने और स्कूल की मान्यता निरस्त करने की मांग की है।     इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने भी स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।     फिलहाल आरती का इलाज बिलासपुर में चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। यह हादसा स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर करता है और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की आवश्यकता की ओर संकेत करता है।  

मुंगेली पुलिस ने कन्या शाला के पास मनचले युवकों के खिलाफ की कार्रवाई

  मुंगेली, छत्तीसगढ़: मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में ‘‘आपरेशन मजनु’’ अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली की टीम ने दिनांक 19 सितंबर 2025 को कन्या शाला मुंगेली के पास मनचले युवकों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की।   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े की टीम ने प्राचार्य की शिकायत के आधार पर चेतन भास्कर, निवासी ग्राम मानपुर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 170, 126(बी), 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई अमल में लाई गई।   पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में ऐसे असामाजिक कृत्यों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ‘‘आपरेशन मजनु’’ अभियान का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में विशेषकर कन्या शालाओं के आसपास युवकों की अनुचित हरकतों को रोकना और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना है।   इस पहल के माध्यम से पुलिस सामाजिक सुरक्षा और शिक्षा संस्थानों के माहौल को सुरक्षित बनाए रखने का संकल्प लेती है, ताकि छात्राएं बिना भय के अध्ययन कर सकें।

कोरिया पुलिस ने चोरी का बड़ा मामला सुलझाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोरिया: जिला कोरिया पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 12-13 सितंबर 2025 की है। प्रार्थी कुमार गौरव सिंह, जो एसईसीएल चरचा में कार्यरत हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके क्वार्टर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और 8,000 रुपये नगद चोरी हो गए। चोरी का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 96,000 रुपये बताया गया।   पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी विकास राजवाड़े और आदित्य कुमार को हिरासत में लिया गया, जिन्होंने चोरी की पुष्टि की। चोरी के जेवर रानी गोयन के पास से बरामद हुए। वहीं, जेवर खरीदने वाला आरोपी मनोजीत पाल के कब्जे से गलाया हुआ सोना (करीब 17 ग्राम, मूल्य लगभग 1,50,000 रुपये) जब्त किया गया। चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अन्य सामान भी बरामद किया गया।   इस मामले का सफल पर्दाफाश पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी राजेश साहू के निर्देशन में किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद पांडे और टीम के सभी अधिकारियों व जवानों की सराहनीय भूमिका रही।    

बस स्टैंड दुर्गा पंडाल में रंगोली प्रतियोगिता संपन्न

  पाली से ज्ञान शंकर तिवारी   हरदीबाजार। मां दुर्गा उत्सव समिति, बस स्टैंड हरदीबाजार द्वारा बुधवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने माता रानी के नौ रूप, भगवान गणेश, गरबा–डांडिया सहित विभिन्न आकर्षक रंगोलियां प्रस्तुत कीं।     कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष कोरबा गोपाल मोदी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, भाजपा जिला मंत्री अजय दुबे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल, पूर्व मंडल महामंत्री डॉ. विजय राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कोसाबाड़ी राजेश राठौर, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज धुरवा, मंडल उपाध्यक्ष बजरंग यादव, भाजपा मंडल महामंत्री अमरनाथ कौशिक, भाजयुमो मंडल महामंत्री नरेंद्र अहीर तथा समिति के अध्यक्ष निलेन्द्र राठौर, सचिव विनय चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।     प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रियांशु ग्रुप (महिमा, प्रियांशु, देविका व रानी), द्वितीय पुरस्कार गरबा डांडिया (रागिनी कैवर्त), तृतीय पुरस्कार नीलिमा राठौर व महिमा राठौर, चतुर्थ पुरस्कार नव्या ग्रुप (आस्था, अविका, आरची), पंचम पुरस्कार रागिनी बंजारे ग्रुप और षष्ठम पुरस्कार अमर राठौर ग्रुप को प्रदान किया गया। विजेताओं को समिति एवं अतिथियों द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए।   इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने दुर्गा पाठ किया, वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने माता वैष्णो देवी का भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।  

महामाया माता को चुंनरी अर्पित करेगा आदिवासी समाज, रतनपुर में विशाल पदयात्रा रैली का होगा आयोजन

  बिलासपुर। जिला सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर एवं गोंडवाना गोंड़ समाज रतनपुर इकाई की महत्वपूर्ण बैठक 23 सितम्बर 2025 को “बादल महल” जूना शहर में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज की प्रथा-परंपरा और विलुप्त होती धरोहर को संरक्षित करने पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।     बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 सितम्बर 2025, रविवार (षष्ठी तिथि) को रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर में गोंडवाना कुल देवी के प्रति आस्था प्रकट करने हेतु ध्वज-पताका एवं चुनरी अर्पित की जाएगी।     इस अवसर पर हजारों की संख्या में आदिवासी समाजजन पारंपरिक वेशभूषा, बाजे-गाजे, आतिशबाज़ी और ध्वज के साथ बादल महल (जूना शहर) से पदयात्रा रैली निकालेंगे। मार्ग में पूजा-अर्चना के बाद महामाया माता को चुनरी और अन्न भोग अर्पित किया जाएगा।     बैठक में प्रमुख रूप से सुभाष सिंह परते, युवराज सिंह प्रधान, मनोहर सिंह राज, पूर्व IG भरत सिंह, बालाराम आर्मो, नंदकिशोर राज, डॉ. संतोष उद्देश्य, आयुष सिंह राज, मनोज मरावी, धनसिंह पोर्ते, शिव नारायण चेचाम, राजेन्द्र जगत, रामचन्द्र धुर्व, परमेश्वर खुसरो, सहदेव उइके, भुवन मरावी, जय सिंह खुसरो, धन सिंह राजवाड़े, धुरवाराम ध्रुव, शालिग्राम मरकाम सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।   नेताओं ने कहा कि यह आयोजन समाज की आदिवासी परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर के पुनःस्थापन का प्रतीक होगा और आने वाली पीढ़ियों को अपनी मूल पहचान से जोड़ेगा।

अन्य खबरे

दरी थाना पहुंची हसदेव स्कूल की टोली, TI आशीष सिंह ने बच्चों को समझाई पुलिस और कानून की जिम्मेदारी
महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार
जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप
तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति
खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस