🔥 संवेदनाओं को झकझोर देने वाली वारदात: दर्री थाना क्षेत्र में एचपी पेट्रोल पंप कर्मचारी पर आधी रात को हमला, मोबाइल और नकद लूटकर फरार हुए चार अज्ञात बदमाश 🔥
लोक सदन ✍️ भागीरथी यादव कोरबी/दर्री – दर्री थाना क्षेत्र में बीती रात्रि लगभग 3 बजे एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। दिल बोध यादव (उम्र 45 वर्ष), पिता पकक्षी राम यादव, जो एचपी पेट्रोल पंप में काम करते हैं, उस पर चार अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने अचानक हमला कर दिया। घटना के समय, सभी हमलावरों के हाथों में डंडे थे और उन्होंने डर और धमकाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। पीड़ित ने बताया कि उन्हें लूटने के बाद मोबाइल फोन और नगद राशि छीनकर बदमाश अंधेरे में फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति का दुख नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल है। रात के समय सुरक्षा का अभाव, और बढ़ते अपराध की घटनाएँ, लोगों में भय, असुरक्षा और गहरा आक्रोश पैदा कर रही हैं। स्थानीय लोग गुस्से और चिंता के बीच मांग कर रहे हैं कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता घरों और काम के स्थानों पर सुरक्षित महसूस कर सके। यह वारदात इस बात का जीवंत प्रमाण है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और समय रहते ठोस कदम उठाना कितना जरूरी है।
🌞 23 सितंबर 2025 का राशिफल 🌞
लोक सदन ✍️ भागीरथी यादव मेष ♈ आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यस्थल पर आपके विचारों की सराहना होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है। 👉 शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 3 वृषभ ♉ धन लाभ की संभावना है, परंतु खर्च भी बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खानपान संतुलित रखें। 👉 शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 6 मिथुन ♊ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ होगा। मित्रों से शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। 👉 शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5 कर्क ♋ आज मानसिक शांति मिलेगी। घर-परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पुराना रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। संतान पक्ष से गर्व की अनुभूति होगी। 👉 शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2 सिंह ♌ आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी करेंगे। पदोन्नति के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। 👉 शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1 कन्या ♍ आज थोड़ी सावधानी बरतें। वाणी पर नियंत्रण रखें, वाद-विवाद से बचें। व्यापार में धीमी प्रगति होगी। किसी महिला मित्र से सहायता मिलेगी। 👉 शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 7 तुला ♎ आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में मंगल कार्य की संभावना है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। 👉 शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6 वृश्चिक ♏ आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। धैर्य और संयम से काम लें। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। धन संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें। 👉 शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 9 धनु ♐ आज भाग्य प्रबल रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। 👉 शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3 मकर ♑ आज मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम सुखद होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। धन की बचत पर ध्यान दें। 👉 शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 8 कुंभ ♒ आज का दिन शुभ रहेगा। साझेदारी में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। 👉 शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 4 मीन ♓ आज नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। 👉 शुभ रंग: समुद्री हरा | शुभ अंक: 7
जिले की सरहद सिमगा में शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का शहादत दिवस मनाया गया
सुशील जायसवाल कोरबी चोटिया :- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सिमगा क्षेत्र में 18 सितंबर को हीरा मोती सेना के तत्वावधान में शहीद राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और बलिदान को याद किया गया। ऐतिहासिक बलिदान गढ़ा गोंडवाना साम्राज्य के राजा शंकर शाह और उनके पुत्र रघुनाथ शाह ने अपनी कविताओं और देशभक्ति के संदेशों से जनता को अंग्रेजों के विरुद्ध संगठित किया। अंग्रेजों ने उन्हें विद्रोह भड़काने का दोषी ठहराते हुए 18 सितंबर 1857 को जबलपुर में तोप के मुंह पर बाँधकर उड़ा दिया। उनके बलिदान ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को और अधिक सशक्त किया। कार्यक्रम की गरिमा कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सिमगा के उपसरपंच राजिंदर सिंह मरकाम मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान हीरा मोती सेना के संयोजक योगेंद्र राजन, रणजीत आर्मो, दिनेश्वर आर्मो, शैलेंद्र आर्मो, आलोक आर्मो सहित अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कोरबी-सिरमिना में जगह-जगह विराजी मां दुर्गा
कोरबी चोटिया, सुशील जायसवाल: रविवार को पितृ विसर्जन के साथ पितरों की तरण सेवा समाप्त होने के बाद, सोमवार 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर कोरबी और सिरमिना क्षेत्र में उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार सुबह से ही देवी प्रतिमाओं को पंडालों में लाने का सिलसिला शुरू हुआ। कलश यात्रा निकालकर झांकी का रूप दिया गया और डीजे की धुन तथा भजन-कीर्तन के साथ पंडाल तक ले जाया गया। वहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ देवी प्रतिमा स्थापित की गई। क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा समितियों ने स्थान-स्थान पर देवी पंडाल बनाए हैं। बाजार पारा स्थित श्री श्री दुर्गा उत्सव समिति और फुलसर उत्सव दुर्गा समिति ने नवरात्र की बोआई की। नवरात्र के नौ दिनों तक देवी आराधना, दर्शन और पूजा का कार्यक्रम जारी रहेगा। इसके साथ ही सभी पंडालों में प्रतिदिन गरबा, डांडिया और जस गीतों का आयोजन भी समिति संचालकों द्वारा किया जाएगा।
पसान बस स्टैंड में उपाध्यक्ष प्रकाश जाखड़ द्वारा होटल “अमर हीरा” का उद्घाटन
सुशील जायसवाल की रिपोर्ट कोरबी चोटिया: जिले के सुदूर वनांचल और सीमा क्षेत्र ग्राम पंचायत पसान में नवरात्रि के पावन अवसर पर सोमवार, 22 सितंबर को बस स्टैंड में स्थित होटल “अमर हीरा” का उद्घाटन पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के जन पद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़ के हाथों फीता काटकर और पूजा-अर्चना के साथ विधिवत किया गया। यह होटल पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के अंतिम छोर एवं पसान तहसील क्षेत्र में आने वाले लगभग 25 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र बनेगा। स्थानीय बाजार के दिन बुधवार को हजारों लोग अपने जरूरी सामान की खरीदारी के लिए आते हैं, और अब उन्हें शुद्ध जलपान और मीठे का उत्तम विकल्प होटल अमर हीरा में मिलेगा। होटल संचालक दिलीप साहू ने बताया कि यहां जलपान की विविधता और शुद्ध मिठाई के साथ उच्च गुणवत्ता की विशेष व्यवस्था की गई है। होटल में बैठने की उत्तम सुविधा है, महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था है, और ऑर्डर पर केक, पार्टी और विवाह जैसे कार्यक्रमों के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएँगी। बस स्टैंड पर चारों ओर से आने वाले वाहन स्थायी रूप से खड़े हो सकते हैं, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा प्राप्त होगी और होटल को क्षेत्र में एक अलग पहचान मिलेगी।
Breaking News – कोरबी चोटिया:
सुशील जायसवाल की रिपोर्ट कोरबी चोटिया के ग्राम तनेरा में हाथियों के आतंक ने फिर ग्रामीणों की नींद उड़ा दी। बीते रविवार की रात, रमेशकुमार (पिता: जयकरण सिंह गोड़) का जवान बैल हाथियों के झुंड द्वारा लहू लुहान कर मार डाला गया। रमेशकुमार अपनी जान बचाकर मोहल्ले के एक पक्के मकान में छिपे। मौके पर पहुंची वन टीम ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़कर राहत की सांस दिलाई। 21 सितंबर की दोपहर, इसी क्षेत्र में घन सिंह (पिता: मोहन सिंह) पर हाथियों का हमला हुआ, जिससे पूरे गांव में शोक और दहशत फैल गई। ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर महसूस कर रहे हैं। रातभर लोग अलाव जलाकर हाथियों को खदेड़ने की कोशिश में जुटे हैं। पसान रेंज के वनकर्मियों और गजराज दल की टीम द्वारा हाथियों की निगरानी की जा रही है। जलके सर्किल के कोरबी चोटिया क्षेत्र में लगभग 54 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों की चिंता लगातार बढ़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा पर्याप्त रोशनी, टॉर्च या लाउडस्पीकर जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएँ उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। अधिकारियों की अनुपस्थिति और हाथियों के प्रकोप की लगातार बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
जीएसटी 2.0 : आम जनता को राहत, व्यापार जगत के लिए सरलता – अमर अग्रवाल
भूषण प्रसाद श्रीवास बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 3 सितंबर को हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक के फैसलों को पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल ने कर प्रणाली का “स्वर्ण अध्याय” बताया। उन्होंने कहा कि “जीएसटी 2.0 केवल टैक्स सुधार नहीं, बल्कि जनता, किसानों और व्यापारियों के लिए नवरात्रि-दीपावली जैसा उत्सव है।” कर प्रणाली हुई सरल पुरानी चार दरों की जगह अब केवल दो दरें रखी गई हैं – 5% और 18%, जबकि विलासिता और हानिकारक वस्तुओं पर 40% कर लगेगा। जनता को सीधा लाभ दूध, पनीर, साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट व बच्चों की सामग्री सस्ती। किसानों को ट्रैक्टर, टायर, कीटनाशक व सिंचाई उपकरण पर राहत। जीवन व स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी समाप्त, दवाइयाँ और टेस्ट किट पर कर कम। कॉपियाँ, पेंसिल और छात्र सामग्री पूरी तरह करमुक्त। कार और मोटरसाइकिल अब 28% की जगह 18% दर पर। व्यापार जगत को सहूलियत अब केवल एक सरल रिटर्न दाखिल करना होगा, रिफंड प्रक्रिया लगभग पूरी तरह ऑटोमेटेड होगी। छोटे व्यापारियों के लिए मोबाइल-फ्रेंडली प्लेटफॉर्म और एआई आधारित निगरानी से कर चोरी पर रोक लगेगी। छत्तीसगढ़ को मिलेगा फायदा अग्रवाल ने कहा कि नई प्रणाली से छोटे व मझोले व्यापारियों को राहत, राज्य सरकार को अधिक राजस्व और नए निवेश से रोजगार की संभावनाएँ बढ़ेंगी। भाजपा की सोच – उजाले की ओर अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर कहा – “भाजपा का उद्देश्य जोड़ने और उजाला फैलाने का है। मोदी जी की सोच है कि देश को सरलता, विकास और प्रगति की राह पर आगे बढ़ाया जाए, यही जीएसटी 2.0 का लक्ष्य है।”
एचएमएस कुसमुंडा परियोजना ने नए चेहरों को दिया मौका, रामेश्वर वैष्णव बने अध्यक्ष
कोरबा। एचएमएस कुसमुंडा परियोजना की नई कार्यकारिणी का गठन 21 सितंबर को क्षेत्रीय कार्यालय में किया गया। बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में नोटिफिकेशन जारी कर डंपर ऑपरेटर रामेश्वर वैष्णव को अध्यक्ष और ओवरमेन देवेंद्र सिंह को सचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री सह जेसीसी सदस्य अशोक कुमार साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पिछली मेंबरशिप वेरिफिकेशन में संगठन की स्थिति उम्मीद के अनुरूप नहीं रही थी। संगठन को मजबूत करने और वर्चस्व कायम रखने के लिए नए चेहरों को मौका दिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुसमुंडा क्षेत्र में नई पीढ़ी की भर्ती हो रही है और पुरानी पीढ़ी सेवानिवृत्त हो रही है, इसलिए नई ऊर्जा और जिम्मेदारी युवाओं को देना समय की जरूरत है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह (हैप्पी) ने अपने संबोधन में कहा कि समिति आपसी सहमति और पदाधिकारियों की गुणवत्ता के आधार पर बनाई गई है। उन्होंने अपील की कि सभी पदाधिकारी मिलकर काम करें और संगठन को मजबूत दिशा दें। इस मौके पर एरिया सेफ्टी बोर्ड मेंबर जनार्दन यादव, सोनू प्रताप सिंह, हाउसिंग कमेटी सदस्य एल.पी. सिंह, अखिल मिश्रा, स्पोर्ट्स कमेटी सदस्य संतोष कुमार समेत बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पाली में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा!
प्राचार्य और अधिकारियों की मिलीभगत से लाखों का गबन – जिम्मेदार कौन? रिपोर्ट: ज्ञान शंकर तिवारी, पाली (कोरबा) पाली। शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले विद्यालयों का मकसद बच्चों को ज्ञान और संस्कार देना होता है, ताकि वे भविष्य में देश की प्रगति में योगदान दे सकें। लेकिन कोरबा जिला शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित कई स्कूल भ्रष्टाचार की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अब शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पाली में एक बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। जिला महामंत्री (जेसीपी) कोरबा बादल दुबे ने दस्तावेजों के आधार पर बताया कि विद्यालय के प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोरबा की मिलीभगत से फर्जी मेडिकल बिलों के नाम पर लाखों रुपये का आहरण कर शासन को चुना लगाया गया। फर्जी मेडिकल बिल में दर्ज “हैरान करने वाली दवाइयाँ” दस्तावेजों में जिन दवाइयों का उल्लेख “गंभीर बीमारियों के इलाज” में दिखाया गया है, उनमें मेन्फोर्स, वियाग्रा, ईनो, कोलगेट, गुड नाइट कॉइल, पोंड्स क्रीम जैसी चीज़ें शामिल हैं। ये देखकर साफ है कि किस तरह फर्जी बिल बनाकर सरकारी खजाने को लूटा गया। प्राचार्य ने जिम्मेदारी टाली जब इस मामले पर प्राचार्य से सवाल किया गया तो उन्होंने खुद को इससे अलग बताते हुए कहा कि यह सब जिला शिक्षा विभाग कोरबा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और उप कोषालय कटघोरा की सहमति व हस्ताक्षर से हुआ है। कई अधिकारी-कर्मचारी शामिल विभागीय सूत्रों का कहना है कि इस घोटाले में कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं और यह भ्रष्टाचार लंबे समय से चल रहा है। उच्च अधिकारियों की मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं था। बड़ा सवाल अब देखना यह है कि जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और मुख्यमंत्री की “सुशासन सरकार” इस गंभीर भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्यवाही करती है या फिर हमेशा की तरह मौन साधकर बैठी रहती है।
















