स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान का पाली सीएचसी में शुभारंभ

कोरबा/पाली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्तूबर तक मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने नारी शक्ति को प्रणाम करते हुए कहा कि – “नारी जननी है, एक मकान को घर बनाने वाली है। बच्चों में संस्कार डालकर समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाने वाली है। इसलिए माताओं का स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। स्वस्थ नारी से ही सशक्त परिवार का निर्माण होगा।”   कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा – “नारी सदैव वंदनीय है। एक महिला का मूल्य अनंत है, उसका सम्मान इसलिए करें क्योंकि वह इंसान है। मजबूत महिलाएं प्रतिस्पर्धा नहीं करतीं, बल्कि एक-दूसरे को आगे बढ़ाती हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की देखभाल अत्यंत जरूरी है। यह अभियान निश्चित ही लाभकारी होगा।” ज्ञात हो कि इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ पोषण, माहवारी स्वच्छता और मातृत्व संबंधी समस्याओं पर परामर्श देंगी।   इस अवसर पर गोगपा राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम, विधायक प्रतिनिधि कुलदीप सिंह मरकाम, टेकाम जी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक शर्मा, पत्रकार शंकर दिवान, विक्र. चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल सराफ, डॉ. सुखचैन कश्यप, डॉ. जयंत भगत, आशा साहू, सुब्रत शर्मा सहित डॉक्टर, नर्स और स्टाफ उपस्थित रहे।  

दर्री जमनीपाली : हरियाली से मानवता तक”

    ✍️ भागीरथी यादव   कोरबा – आज की तेज़ रफ़्तार ज़िन्दगी में हम अक्सर यह भूल जाते हैं कि हमारी साँसें, हमारा अस्तित्व और हमारी आने वाली पीढ़ियाँ सब कुछ उस प्रकृति पर टिका है, जिसे हम लगातार नज़रअंदाज़ करते जा रहे हैं। प्रदूषण, अवैध कटाई और शहरीकरण ने वातावरण को असंतुलित कर दिया है। ऐसे दौर में यदि कोई व्यक्ति समाज को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, तो यह अपने आप में एक क्रांति से कम नहीं।   इसी भावना का जीवंत उदाहरण हैं दर्री जमनीपाली (छत्तीसगढ़ प्रांत)। हाल ही में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच ने पर्यावरण माह 2025 के दौरान आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि उस सोच को दिया गया है, जो हरियाली को भविष्य की जीवनरेखा मानती है।   दर्री जमनीपाली ने अपने प्रयासों से यह साबित किया है कि पौधारोपण सिर्फ पेड़ लगाने का काम नहीं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए साँसों का निवेश है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर वृक्षारोपण, संरक्षण और जन-जागरूकता की जो मुहिम चलाई, वह समाज को प्रकृति से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर है।   मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम. जैन और राष्ट्रीय संयोजक मनीष अग्रवाल का यह कथन गौर करने योग्य है कि— “दर्री जमनीपाली का योगदान हरित चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उनके प्रयास हमें यह विश्वास दिलाते हैं कि समाज और मंच दोनों ही इस हरित आंदोलन से नई ऊर्जा पाएंगे।”   आज आवश्यकता है कि हम सब दर्री जमनीपाली जैसे प्रयासों को अपनाएँ। हर व्यक्ति यदि अपने जीवन में सिर्फ एक पेड़ लगाने और उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए हम एक सुरक्षित और स्वच्छ धरती छोड़ सकते हैं।   🌱 दरअसल, यह केवल एक सम्मान की खबर नहीं है, बल्कि यह संदेश है— “प्रकृति हमें जीवन देती है, अब हमारी बारी है कि हम उसे संरक्षित करें।”

शहीद आकाशराव गिरेपुंजे जी की स्मृति में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप महासमुंद में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित

महासमुंद/कुबेर नायक   महासमुंद – शहीद स्व. श्री आकाशराव गिरेपुंजे (सहायक पुलिस अधीक्षक) की स्मृति में बास्केटबॉल संघ जिला महासमुंद द्वारा राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालक एवं बालिका बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 19 से 21 सितंबर तक मिनी स्टेडियम महासमुंद में किया जा रहा है।   प्रतियोगिता में महासमुंद के अलावा बिलासपुर, रायपुर जिला व रायपुर नगर निगम, सरगुजा, राजनांदगांव, कोरबा, रायगढ़ जिला व कॉर्पोरेशन, धमतरी, गरियाबंद और भिलाई नगर निगम की बालक एवं बालिका टीमें अपने प्रशिक्षकों और दल प्रबंधकों के साथ हिस्सा लेंगी।   🏀 आयोजन की तैयारियाँ चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें खेल अधिकारी एवं खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, राजस्व निरीक्षक मनीष श्रीवास्तव, अध्यक्ष बास्केटबॉल संघ महासमुंद नुरेन चंद्राकर, चेयरमैन गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, अभिषेक, कुलेश्वर चंद्राकर, राहुल रंजन आदि उपस्थित रहे।   आयोजन समिति   संरक्षक: विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा   अध्यक्ष: प्रदीप चंद्राकर   अन्य सदस्य: प्रशांत श्रीवास्तव, दिग्विजय साहू, बादल मक्कड़, गिरधर यदु   प्रतियोगिता संचालक: प्रदेश उपाध्यक्ष नुरेन चंद्राकर     🏆 सहयोगी संस्थाएँ और प्रायोजक इस आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी विभाग, नगर पालिका परिषद, माई भारत, रिवर्डल वर्ल्ड स्कूल, चंद्रोदय पब्लिक स्कूल, आरएलसी हॉस्पिटल, महानदी हॉस्पिटल, सोहम हॉस्पिटल, दीना ग्लोबल हॉस्पिटल, टीवीएस शोरूम, एचडीएफसी बैंक, एचसी कैफे, डी3 स्पोर्ट्स आरंग, स्पोर्ट्स गैरेज और स्थानीय समाजसेवियों का सहयोग रहेगा।   📌 अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर ने बताया कि इस राज्य स्तरीय आयोजन में शहीद स्व. श्री आकाशराव गिरेपुंजे जी का परिवार, आईजी रायपुर, विधायक महासमुंद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, कलेक्टर, एसपी, जनप्रतिनिधि, जिला अधिकारी, सामाजिक संगठन और अनेक गणमान्य नागरिक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।  

बार्क वैज्ञानिकों ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर का निरीक्षण, किसानों को मिलेगा उन्नत ‘विक्रम-टीसीआर’ धान किस्म का लाभ

  भूषण प्रसाद श्रीवास, बिलासपुर   किसानों की आय बढ़ाने और खेती को वैज्ञानिक ढंग से सशक्त बनाने की दिशा में मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (BARC) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बी.के. दास ने बिलासपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र का दौरा किया।   निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से विक्रम-टीसीआर धान बीज उत्पादन कार्यक्रम का अवलोकन किया, जो प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. गीत शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित है। फसल की स्थिति देखकर डॉ. दास ने संतोष व्यक्त किया और कहा कि यह प्रयास किसानों को अधिक उपज और बेहतर बीज दोनों उपलब्ध कराएगा।   विक्रम-टीसीआर धान किस्म की विशेषताएँ   मात्र 110–120 दिनों में तैयार हो जाती है।   रोगों और सूखे जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन करती है।   सीधी बुआई के लिए उपयुक्त।   कम अवधि में तैयार होने से किसानों को रबी फसल लगाने का अवसर मिलता है।     यह किस्म वर्ष 2020 में जारी की गई थी और इसका नाम महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई के सम्मान में रखा गया।   डॉ. दास ने किसानों के लिए प्रक्षेत्र दिवस (Field Day) आयोजित करने की बात कही ताकि अधिक से अधिक किसान इस किस्म को देखकर प्रेरित हों और इसे अपनाएँ।   इस दौरान उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों डॉ. शिल्पा कौशिक, डॉ. अमित शुक्ला, डॉ. एकता ताम्रकार, पंकज मिंज सहित अन्य विशेषज्ञों से मुलाकात की और खेती की नई तकनीक, बीज उत्पादन तथा किसानों की आय बढ़ाने पर चर्चा की। डॉ. संजय वर्मा, प्रमुख वैज्ञानिक, क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र बिलासपुर भी मौजूद रहे।   विशेषज्ञों का मानना है कि यदि विक्रम-टीसीआर जैसी उन्नत किस्में किसानों तक बड़े पैमाने पर पहुँचेंगी तो प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

कलेक्टर ने FORDE के समाजोपयोगी कार्यों की सराहना की, अभियंता दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

भूषण प्रसाद श्रीवास, बिलासपुर   अभियंता दिवस के अवसर पर प्रार्थना भवन, सिंचाई परिसर बिलासपुर में फोरम ऑफ रिटायर्ड इंजीनियर्स (FORDE) द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल (IAS) मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने की। समारोह का शुभारंभ भारत रत्न अभियंता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। इस दौरान अतिथियों ने अभियंता दिवस के महत्व और समाज में अभियंताओं के योगदान पर प्रकाश डाला।   FORDE के संरक्षक इं. आर.पी. शुक्ला ने संगठन की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए बताया कि बीते वर्ष छात्रावास की छात्राओं को गोद लेना, स्वास्थ्य शिविर, साइबर अपराध पर कार्यशाला और जागरूकता कार्यक्रम जैसे कई सामाजिक कार्य किए गए। इस वर्ष संघ का संकल्प 6 छात्राओं को गोद लेने, शव वाहन और डीप फ्रीजर उपलब्ध कराने का है।   कलेक्टर संजय अग्रवाल ने FORDE की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा— “अभियंता कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, उनका अनुभव और ज्ञान समाज के लिए सदैव उपयोगी रहता है।” उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा और सामाजिक गतिविधियों में संगठन की सक्रिय भूमिका को सराहा और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।   कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। अंत में आभार प्रदर्शन किया गया और रात्रिभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।    

नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे जनसेवक घनश्याम श्रीवास

भूषण प्रसाद श्रीवास, बिलासपुर/तखतपुर   जनसेवा और रक्तदान आंदोलन में अभूतपूर्व योगदान देने वाले बिलासपुर जिले के युवा समाजसेवी घनश्याम श्रीवास को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 21 से 24 सितंबर तक आयोजित नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (NIFAA) के रजत जयंती उत्सव में उन्हें नेशनल अवार्ड प्रदान किया जाएगा। उद्घाटन एवं सम्मान समारोह 21 सितंबर को होगा।   घनश्याम श्रीवास बिलासपुर जिले के ऐसे पहले युवा समाजसेवी होंगे जिन्हें लगातार 10 वर्षों में सर्वाधिक पुरस्कारों से नवाजा गया है। उन्होंने सर्व मानव जागृत रक्तदान समिति के माध्यम से हजारों युवाओं को रक्तदान से जोड़ा और हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।   उनकी पहचान एक सच्चे जनसेवक और युवाओं के प्रेरणास्रोत के रूप में बनी है। जिले में यह कहावत मशहूर है— “जहां सेवा की जरूरत, वहां घनश्याम श्रीवास।”   सम्मान को लेकर घनश्याम श्रीवास ने कहा— “यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं बल्कि पूरे बिलासपुर जिले की है। जनता के विश्वास और रक्तवीर साथियों के सहयोग से ही यह संभव हुआ।”    

स्व. आनंदी भार्गव की स्मृति में माता का भव्य जगराता 28 सितंबर को

  पाली से ज्ञान शंकर तिवारी   मस्तूरी। स्वर्गीय आनंदी भार्गव की स्मृति में मां कर्मा स्टेडियम, खैरा जयरामनगर में आगामी 28 सितंबर (रविवार) को माता का भव्य जगराता कार्यक्रम आयोजित होगा।   रात्रि में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक दिलीप षंडगी अपने जसगीत और भजनों की प्रस्तुति देंगे।   इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक मस्तूरी दिलीप लहरिया होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत मस्तूरी अध्यक्ष सरस्वती बिंझवार करेंगी तथा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ठा. नितेश सिंह सह-अध्यक्षता करेंगे।   विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सदस्य देवेन्द्र कृष्णन, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, जनपद पंचायत सभापति राजू पंडित एवं ब्लॉक समन्वय कांग्रेस कमेटी भोलाराम साहू उपस्थित रहेंगे।   इसके अलावा धर्म भार्गव, दयाशंकर राठौर, देवेन्द्र शर्मा, बालमुकुंद वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि भी आमंत्रित हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।   जानकारी देने वालों में तुलाराम शर्मा, धर्मेंद्र यादव, राजकुमार चंद्राकर, सोनू भार्गव, राजू पंडित एवं मोनू भार्गव शामिल रहे।

1857 के वीर सेनानी शहीद सीताराम कंवर चौक पर आधार स्तंभ एवं मूर्ति स्थापना का शिलान्यास 9 अक्टूबर को

  कटघोरा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानी शहीद सीताराम कंवर की स्मृति में कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग स्थित रामपुर बाईपास चौक पर आधार स्तंभ एवं मूर्ति स्थापना की तैयारी शुरू हो गई है।   इस विषय पर कंवर आदिवासी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष छत्रपाल सिंह कंवर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए आगामी 9 अक्टूबर 2025 (शहीद सीताराम कंवर जयंती) को अपने करकमलों से मूर्ति शिलान्यास करने की सहमति दी। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में ग्रामसभा रामपुर ने सर्वसम्मति से इस चौक का नामकरण “शहीद सीताराम कंवर चौक” किया था। राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण एवं कोरोना महामारी के कारण आधार स्तंभ निर्माण का कार्य लंबित रहा। अब मुख्यमंत्री की सहमति के बाद शिलान्यास की तिथि तय हो चुकी है।   इस निर्णय से कंवर समाज एवं आदिवासी समुदाय में हर्ष और उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां जोरों पर हैं।

हायर सेकेंडरी स्कूल छिंदपुर में नए प्राचार्य का स्वागत

  ज्ञान शंकर तिवारी   कोरबा – स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल छिंदपुर में नवनियुक्त प्राचार्य चंद्रशेखर शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि एवं जिलाकार्यसमिति सदस्य भाजयुमो कृष्णानंद राठौर ने उन्हें श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।   कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य भार्गव सर, लकेश्वर राजवाड़े, प्रमोद राठौर, गजेंद्र साहू, नीतीश साहू, शिवशंभु केवट एवं अविनाश बियार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।  

श्रद्धांजलि योजना के तहत सहयोग राशि वितरण

  ज्ञान शंकर तिवारी पाली/बसीबार – ग्राम बसीबार के उपसरपंच देवेन्द्र यादव ने श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत स्व. श्रीमती छत बाई, स्व. श्रीमती फूल बाई एवं स्व. श्रीमती तीज कुंवर के निधन पर उनके परिजनों को 1100-1100 रुपए की सहयोग राशि उनके घर पहुँचकर प्रदान की। इस अवसर पर उपसरपंच ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि – “जनता ने मुझे समाज सेवा के उद्देश्य से चुना है और मैं उनके विश्वास को पूरा करने के लिए सदैव प्रयासरत रहूँगा।”   ग्रामवासियों ने बताया कि जिनका निधन हुआ, उन्हें किसी भी प्रकार की मौसमी बीमारी के लक्षण नहीं थे।

अन्य खबरे

राजमेरु संस्था रायपुर द्वारा जन-जागरूकता सम्मेलन संपन्न, महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
दरी थाना पहुंची हसदेव स्कूल की टोली, TI आशीष सिंह ने बच्चों को समझाई पुलिस और कानून की जिम्मेदारी
महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार
जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप
तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति