कटघोरा वार्ड क्रमांक 7: मंडी रोड–पुछापारा मार्ग पर सड़क और रोड लाइट की समस्या, नाराज नागरिकों ने जताई नाराज़गी

कटघोरा, 16 सितम्बर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 में मंडी रोड से पुछापारा मार्ग लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है। मार्ग पर सड़क जर्जर हालत में है, जगह-जगह बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, क्योंकि पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते।   रोड लाइट की व्यवस्था न होने से रात के समय यह इलाका घुप्प अंधेरे में डूबा रहता है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी देखा जाता है, जिससे खासकर महिलाओं और युवतियों को असुरक्षा महसूस होती है।   वार्डवासियों का कहना है कि नगर पालिका परिषद कटघोरा को कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक न तो सड़क की मरम्मत हुई और न ही रोड लाइट लगाई गई। नागरिकों ने नगर पालिका से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क दुरुस्ती और रोड लाइट की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।

नगर पालिका निगम चिरमिरी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ

चिरमिरी। नगर पालिका निगम चिरमिरी में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और शहर को साफ-सुथरा बनाने के उद्देश्य से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरुआत हुई। यह विशेष सफाई अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।   आयुक्त राम प्रसाद अंचला के नेतृत्व में 40 वार्डों में सड़क, नालियाँ, तालाब, पार्क व सार्वजनिक स्थलों की सफाई की जा रही है। निगम सचिव श्याम देशपांडे व स्वच्छता प्रभारी उमेश तिवारी के निर्देशन में कर्मचारियों की टीम गठित कर कार्य प्रारंभ किया गया है।   आयुक्त ने कहा कि चिरमिरी को स्वच्छता के क्षेत्र में आदर्श शहर बनाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कचरा उचित स्थान पर डालें, प्लास्टिक का उपयोग कम करें और अपने आसपास सफाई बनाए रखें।   अभियान 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक जारी रहेगा, जिसमें अधिकारी, कर्मचारी और सफाई कर्मी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। नगर निगम का उद्देश्य सफाई के साथ-साथ लोगों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

एनएचएम कर्मचारी संघ एमसीबी ने पीएम मोदी के जन्मदिवस पर केक काटा, गारंटी पूरी करने की दी याद दिलाई

📍 एमसीबी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ एमसीबी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर कर्मचारियों ने “मोदी की गारंटी” में किए गए वादों को पूरा करने की मांग दोहराई।   कर्मचारी संघ ने कहा कि घोषणा पत्र में स्पष्ट उल्लेख था कि 100 दिनों के भीतर नियमितीकरण और ग्रेड पे जैसी मूलभूत माँगें पूरी होंगी, लेकिन अब तक ये लागू नहीं की गई हैं। संघ ने मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे इन मांगों को उपहार स्वरूप पूरा करें।   इस अवसर पर एनएचएम कर्मचारियों ने न केवल अपनी मांगें रखीं बल्कि सामाजिक सरोकार भी निभाया। वे वृद्धाश्रम पहुँचे और वहाँ फल एवं मिष्ठान वितरित कर बुजुर्गों के साथ जन्मदिन की खुशियाँ साझा कीं।   कर्मचारी संघ ने साफ किया है कि हड़ताल केवल लिखित आश्वासन मिलने पर ही समाप्त होगी, मौखिक भरोसे पर नहीं।  

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर चिरमिरी में “सेवा पखवाड़ा” की शुरुआत

📍 एमसीबी/चिरमिरी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) के अवसर पर “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ चिरमिरी से हुआ। यह पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अस्पताल चिरमिरी में आयोजित रक्तदान शिविर और विशाल स्वास्थ्य शिविर से हुई। इसके बाद स्थानीय मंगल भवन पोड़ी में अनुभूति एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।   इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में तथा भाजपा जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।   रक्तदान शिविर में युवाओं का उत्साह   स्वास्थ्य मंत्री ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ कर रक्तदान कर रहे युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और समाज के लिए अमूल्य योगदान है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक 10 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। भाजपा युवा मोर्चा ने 200 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा है और रक्तदान का कार्य लगातार जारी है।   विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ स्वास्थ्य शिविर   इस विशाल स्वास्थ्य शिविर में रायपुर से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा गंभीर बीमारियों की जांच और उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मंत्री जायसवाल ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक स्वास्थ्य सेवा एवं स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाता है और इसकी शुरुआत चिरमिरी से हुई है।”   कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति   कार्यक्रम में नगर निगम चिरमिरी के महापौर राम नरेश राय, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर, सभापति संतोष सिंह, पूर्व सभापति एवं विधायक प्रतिनिधि राजू नायक, भाजपा जिला महामंत्री द्वारिका जायसवाल, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, पार्षद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

मुंगेली में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 31वें दिन भी जारी, पीएम मोदी को पोस्टकार्ड भेजकर रखी मांगें

✍️ अतुल श्रीवास्तव जिला – मुंगेली, छत्तीसगढ़   मुंगेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारी लगातार 31वें दिन भी हड़ताल पर डटे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए पोस्टकार्ड भेजकर ग्रेड पे लागू करने और नियमितीकरण जैसी प्रमुख मांगों को पूरा करने की अपील की। कर्मचारियों ने लिखा कि प्रधानमंत्री उन्हें “मोदी की गारंटी” के तहत इन मांगों को लागू कर जन्मदिन का तोहफा दें। 📌 हड़ताल का पृष्ठभूमि: यह आंदोलन 14 सितंबर से 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जारी है। इसमें –   नियमितीकरण   स्थायी पदोन्नति   ग्रेड पे लागू करना   बेहतर कार्य परिस्थितियाँ जैसी माँगें प्रमुख हैं।   राज्य सरकार ने अल्टीमेटम जारी करते हुए चेतावनी दी थी कि यदि कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो उन्हें एक महीने का नोटिस देकर बर्खास्त किया जाएगा। लेकिन एनएचएम कर्मचारियों ने इस चेतावनी को सख्ती से ठुकरा दिया।   📌 कर्मचारी नेताओं के बयान:   पवन निर्मलकर (जिला अध्यक्ष, एनएचएम संघ): “हम मध्यप्रदेश की तर्ज पर नियमितीकरण को लागू करने को तैयार हैं, लेकिन ग्रेड पे तुरंत लागू होना चाहिए।”   अमिताभ तिवारी: “20 वर्षों से केवल आश्वासन और कमेटियाँ बनी हैं, ठोस आदेश आज तक नहीं आया।”     📌 आंदोलन का स्वरूप:   पूरे राज्य में 16,000 से अधिक एनएचएम कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा सौंपा।   कई कर्मचारियों ने यहाँ तक कहा है कि वे मनरेगा में मजदूरी करेंगे लेकिन बिना माँग पूरी किए काम पर वापस नहीं लौटेंगे।   आंदोलन में डॉ. शशांक उपाध्याय, डॉ. अखिलेश बंजारे, डॉ. मीनाक्षी बंजारे सहित कई अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय हैं।     यह हड़ताल अब केवल रोजगार सुरक्षा का ही नहीं बल्कि न्याय और गरिमा की लड़ाई बन चुकी है। कर्मचारी चाहते हैं कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करे ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में स्थिरता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।  

मुंगेली में कांग्रेस का हल्ला बोल, सचिन पायलट ने उठाया वोट चोरी का मुद्दा

✍️ अतुल श्रीवास्तव जिला – मुंगेली, छत्तीसगढ़   मुंगेली। कांग्रेस नेता एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने अपने प्रदेश दौरे के दौरान कथित वोट चोरी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि “बहुत बड़ी वोट चोरी की गई थी, जिसके प्रमाण राहुल गांधी ने पूरे देश के सामने पेश किए थे।” पायलट ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने इन तथ्यों की जांच करने के बजाय केवल हलफनामा मांगा और मतदाता सूचियों में गड़बड़ी पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। उन्होंने बिहार में लाखों मतदाताओं के नाम काटे जाने और संशोधन का भी जिक्र किया। पायलट ने चेतावनी दी कि यदि ऐसे मामलों पर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होंगे।   छत्तीसगढ़ के रायगढ़, कोरबा, तखतपुर और मुंगेली जैसे जिलों में कांग्रेस ने ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ नारे के साथ रैलियों और पदयात्राओं का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कांग्रेस ने जनता का ध्यान निर्वाचन प्रक्रिया की खामियों और सरकार की निष्पक्षता पर खींचने का प्रयास किया।   तीन दिवसीय इस दौरे में शामिल नेता ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान’’ को मजबूत बनाने का संकल्प भी लेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि इस अभियान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नया उत्साह और जागरूकता आएगी।   छत्तीसगढ़ की राजनीति इस समय इन बैठकों और दौरों को लेकर चर्चा में है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि ‘वोट निर्माता बनाम वोट चोर’ का विवाद आधुनिक राजनीतिक विमर्श का अहम बिंदु बन चुका है।

📰 पाली तहसील कार्यालय में अधिवक्ता संघ भवन निर्माण का भूमिपूजन

ज्ञान शंकर तिवरी   पाली/कोरबा// पाली तहसील कार्यालय परिसर में सोमवार को अधिवक्ता संघ भवन निर्माण का भूमिपूजन विधिवत किया गया। यह भवन लंबे समय से अधिवक्ताओं की मांग रही थी।   कार्यक्रम में पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने विधायक मद से भवन निर्माण की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए यह भवन उनकी कार्य सुविधा को मजबूत करेगा। विशिष्ट अतिथि नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल ने तहसील परिसर में शीघ्र ही पेयजल एवं पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।   भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मरकाम, पुरुषोत्तम टेकाम, एसडीएम सीमा पात्रे, तहसीलदार सूर्यप्रकाश केसकर, नायब सुजीत पाटले, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेश राज, सचिव उपवन सिंह खैरवार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 👉 अधिवक्ता संघ ने भवन निर्माण की शुरुआत पर विधायक और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ 🛑 बागों थाना क्षेत्र के आमा टिकरा गांव में दो संदिग्ध लाशें बरामद, इलाके में सनसनी

  कोरबा/कोरबी-चोटिया// जिले के बागों थाना अंतर्गत सुदूर वनांचल ग्राम आमा टिकरा में बुधवार को दो संदिग्ध लाशें मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।   ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने पाया कि एक युवक का शव बिजली के झटका तार में फंसा हुआ था, जबकि एक युवती का शव पास के पानी में डूबा मिला। शवों से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घटना दो दिन पूर्व की हो सकती है।   सूत्रों के अनुसार, घटना से दो दिन पहले ही एक युवक ने अपनी मोटरसाइकिल गांव के तिराहा स्थित राम सिंह की किराना दुकान के सामने खड़ी की थी, जिसके बाद से वह लापता था।   घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल बागों पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा और शवों की शिनाख्तगी में जुटी हुई है।   👉 पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।

महासमुंद: पाटसेंद्री विद्यालय में विश्व ओजोन दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

  कुबेर नायक महासमुंद // पाटसेंद्री कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटसेंद्री में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 16 सितम्बर को विद्यालय सभागृह में विश्व ओजोन दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह कार्यक्रम प्राचार्य साखीराम पटेल के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारी सोमेश्वर प्रसाद नायक और सहायक जन्मजय पटेल के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।   कार्यक्रम में 2025 की थीम “विज्ञान से वैश्विक कार्यवाही तक” एवं “जीवन के लिए ओजोन” पर स्वयंसेवकों ने भाषण प्रस्तुत कर ओजोन परत के महत्व और इसके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाती है, इसलिए इसका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी है।   कार्यक्रम अधिकारी नायक जी ने बताया कि ओजोन एक रंगहीन व गंधहीन गैस है, जो समताप मंडल में रहकर सूर्य की 95 से 98% हानिकारक किरणों को रोकती है। यदि यह परत क्षीण होती है तो मनुष्य में त्वचा कैंसर, आंखों में मोतियाबिंद, फसलों की हानि और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र पर विपरीत असर पड़ सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि ओजोन परत में सबसे बड़ा छिद्र अंटार्कटिका के ऊपर पाया गया था और इसी कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1994 में 16 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन संरक्षण दिवस घोषित किया।   इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने सीएफसी व नाइट्रस ऑक्साइड उत्पन्न करने वाले उत्पादों के उपयोग से बचने और पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं को अपनाने का संकल्प लिया।   📌 कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे, जिनमें दीप्ति प्रधान, सोनिया राणा, लीजा पटेल, टिकेश्वरी साहू, ज्योत्सना दास, योगिता दास, हेमलता साहू, वर्षा बेहरा, लीलावती बेहरा, रागनी साहू, कुसुम टांडी, टेकचंद निषाद, सुजल बाघ, चित्रसेन राणा, दयासागर डंडसेना, चंद्रहास पटेल, शिवम भाई, रुपेश मानिकपुरी, रूपेश थाना पथ, रामेश्वर बरिहा, डिगेश्वरी चौहान, दिव्या भोई, गुलशन यादव, हितेश दास, काजल दास, खुशबू डंडसेना, किरण बरिहा, किशन चौहान, लक्ष्मीकांत चौधरी, रंजना यदु, सौम्या पटेल, तनीषा साहू, तरुण बरिहा, तारक पटेल एवं तेजस्विनी साहू प्रमुख रहे।   ✨ कार्यक्रम का समापन ओजोन परत संरक्षण व पर्यावरण बचाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

📰 ब्रेकिंग न्यूज़ मुड़ापार बायपास रोड पर टायर दुकान में चोरी की नाकाम कोशिश, चोरों की गाड़ी बरामद!

कोरबा – मुड़ापार बायपास रोड पर कल रात्रि लगभग 10:30 बजे बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम हो गई। जानकारी के अनुसार, चार अज्ञात चोरों ने एक टायर दुकान में ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे और मौके से भाग निकले।   👉 हैरानी की बात यह रही कि भागते-भागते चोर अपनी गाड़ी वहीं छोड़ गए। पुलिस ने मौके से बरामद गाड़ी का नंबर दर्ज किया है – CG 12 AS 2497 HF डीलक्स। यह वाहन अब पुलिस की हिरासत में है।   📹 मानिकपुर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत सूचना दें। 🚔 पुलिस को उम्मीद है कि बरामद गाड़ी के जरिए चोरों तक जल्द ही पहुंचा जाएगा।  

अन्य खबरे

राजमेरु संस्था रायपुर द्वारा जन-जागरूकता सम्मेलन संपन्न, महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
दरी थाना पहुंची हसदेव स्कूल की टोली, TI आशीष सिंह ने बच्चों को समझाई पुलिस और कानून की जिम्मेदारी
महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार
जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप
तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति