महासमुन्द : प्रेमिका और बेटे ने मिलकर की युवक की हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
महासमुन्द, – 15 सितम्बर 2025ग्राम बेमचा में मिले अज्ञात शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक की पहचान पिलेश्वर साहू (35 वर्ष), निवासी ग्राम पचेडा, थाना खल्लारी के रूप में हुई है। हत्या के आरोप में उसकी प्रेमिका देवकी बघेल और उसका बेटा सुरेश बघेल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक पिलेश्वर पिछले पांच वर्षों से देवकी बघेल के साथ रह रहा था। परिजनों को छोड़कर वह अक्सर देवकी के घर आता-जाता था। आए दिन होने वाले विवाद और पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप से परेशान होकर देवकी और उसके बेटे ने 9 सितम्बर की रात उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने पिलेश्वर को रस्सी से बांधकर चाकू और पेचकस से वार किया, गुप्तांग काट दिया और पहचान छिपाने के लिए चेहरे को विकृत कर शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त चाकू, रस्सी, पेचकस और खून से सने कपड़े जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों पर धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बताया गया कि देवकी बघेल के खिलाफ पूर्व में भी पति की हत्या का प्रकरण दर्ज हो चुका है।
कटघोरा : सरकारी दफ्तरों में मनमानी का आलम… PWD दफ्तर दोपहर 12 बजे तक रहा सूना, अधिकारी-कर्मचारी नदारद
कोरबा/कटघोरा, 15 सितंबर 2025। सरकारी कार्यालयों में समय पर हाज़िरी और जनता को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हर अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी होती है। लेकिन कटघोरा स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) के सबडिवीजन कार्यालय की तस्वीर इससे बिल्कुल उलट दिखी। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जब लोग अपने कार्य लेकर दफ्तर पहुँचे तो यहां सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर 12 बजे तक न तो कोई अधिकारी दफ्तर पहुँचा और न ही कर्मचारी। कार्यालय का गेट खुला जरूर था, लेकिन कामकाज पूरी तरह ठप। काम से पहुँचे आमजन यह देख हैरान रह गए कि आखिर यह दफ्तर कितने घंटे चलता है और यहां का स्टाफ अपनी जिम्मेदारी कितनी गंभीरता से निभाता है, जबकि इन्हें सरकार से मोटा वेतन मिलता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केवल PWD ही नहीं बल्कि क्षेत्र के कुछ अन्य सरकारी दफ्तरों का भी यही हाल है। स्टाफ की इस लापरवाही ने सामान्य कामकाज को तो बाधित किया ही है, साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या यही है जनता की सेवा करने का सरकारी तरीका?
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ली समीक्षा बैठक
कोरिया। छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान विभागीय समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने शासकीय बौद्धिक मंदता बालक विशेष आवासीय विद्यालय बैकुंठपुर, शक्ति सदन तथा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी किया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर सफाई और पोषण पर जोर बैठक में मंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, पोषण वाटिका विकसित करने और सब्जियों के उत्पादन पर बल देने को कहा। साथ ही, बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने और सुपरवाइजरों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मातृ वंदना योजना और महिला सशक्तिकरण श्रीमती राजवाड़े ने मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने महिलाओं को बिहान समूहों से जोड़कर सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, दोनों विभागों को शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में रहे अधिकारी इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक दिलदार सिंह मरावी, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक भूपेंद्र पांडेय, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर डी.डी. मांडवी, विभाग प्रमुख सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
भाजपा शासन पर पूर्व विधायक का प्रहार – “स्कूल घटे, शराब दुकानें बढ़ी”
एमसीबी। प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा जिले में प्रीमियम शराब दुकान खोले जाने की घोषणा पर राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सरकार को प्रदेश के भविष्य से खिलवाड़ करने वाला करार दिया। “शिक्षा-उद्योग की जगह नशे को बढ़ावा” गुलाब कमरों ने आरोप लगाया कि जहां सरकार को शिक्षा और उद्योगों को बढ़ावा देना चाहिए, वहीं वह शराब की बिक्री पर जोर दे रही है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा— “उद्योग मंत्री उद्योग लगाने की बजाय प्रीमियम शराब दुकानों की बात कर रहे हैं। यह प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है।” उन्होंने यह भी कहा कि आबकारी मंत्री होते हुए भी अवैध और मिलावटी शराब पर रोक नहीं लग पा रही है, जिससे न सिर्फ सरकार को राजस्व हानि हो रही है बल्कि युवा वर्ग का स्वास्थ्य और भविष्य भी दांव पर लग रहा है। “कांग्रेस शासन में धरना, अब चुप्पी” पूर्व विधायक ने याद दिलाया कि जब वे कांग्रेस शासनकाल में विधायक थे, तब भाजपा कार्यकर्ता उनके कार्यालय के सामने शराबबंदी को लेकर पव्वा लेकर धरना देते थे। लेकिन आज जब प्रीमियम शराब दुकानें खोली जा रही हैं, वही लोग चुप्पी साधे हुए हैं। “शराब की शौकीन सरकार बन चुकी भाजपा” गुलाब कमरों ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा— “भाजपा सरकार अब शराब की शौकीन सरकार बन चुकी है। अपराध, घरेलू हिंसा और सड़क हादसों की जड़ यही शराब है। रायपुर को विदेशी पैटर्न की पार्टियों के अड्डे में बदलने की तैयारी हो रही है।” जनता से अपील पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा और उद्योगों को दरकिनार कर सरकार खुलेआम नशे का साम्राज्य खड़ा कर रही है, जिससे अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि इस शराब नीति का विरोध करें और बच्चों के भविष्य के लिए शिक्षा व उद्योगों को प्राथमिकता देने वाली नीतियों की मांग करें।
फर्जी वीडियो से व्यापारी परेशान, दोषियों पर कब होगी कार्रवाई
मनेंद्रगढ़। जिले में फर्जी पत्रकारिता और यूट्यूब चैनलों के जरिए अफवाह फैलाने व ब्लैकमेल करने का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। अधिकारी व पुलिस पहले से ही इन हरकतों से परेशान हैं, अब व्यापारी भी खुलकर आवाज उठाने लगे हैं। व्यापारी का आरोप – झूठे वीडियो से छवि धूमिल कठौतिया और एच-43 मार्ग स्थित पंकज ढाबा के संचालक पंकज गुप्ता ने मीडिया के सामने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वे वर्षों से भोजन-पानी बेचकर परिवार और कर्मचारियों का खर्च चलाते हैं। लेकिन कुछ तथाकथित यूट्यूबर जानबूझकर फर्जी वीडियो बनाकर उनकी छवि खराब करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में उनके ढाबे से जुड़े शराब प्रकरण पर पुलिस ने कार्रवाई की थी, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि कोई भी मनगढ़ंत कहानियाँ गढ़कर उन्हें बदनाम करे। गुप्ता ने बताया— “13 सितंबर को मैं लोक अदालत में मौजूद था। उसी दौरान कुछ युवक मेरे ढाबे के बाहर अंडा और ठंडा-पानी खरीदते रहे। उन्होंने अपनी लाई हुई गोवा व्हिस्की मेज पर रखकर वीडियो शूट किया और बाद में प्रशासन तक पहुंचाकर मुझे फंसाने की कोशिश की।” प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग ढाबा संचालक ने सवाल उठाया— “फर्जी वीडियो किसने बनाया? शराब की पैकिंग करते दिखने वाला व्यक्ति कौन था और उसका नाम क्यों नहीं लिया गया? प्रशासन को इस पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने लानी चाहिए।” उन्होंने साफ कहा— “यदि मेरे ढाबे में कोई गैरकानूनी गतिविधि होती है, तो प्रशासन स्वतंत्र रूप से कार्रवाई करे। लेकिन झूठे वीडियो बनाकर बदनाम करने और ब्लैकमेल करने वालों पर भी कठोर कदम उठाया जाए, अन्यथा जनता का प्रशासन से विश्वास उठ जाएगा।” गुप्ता ने यह भी जानकारी दी कि घटना का सीसीटीवी फुटेज उनके पास सुरक्षित है, जिसे वे प्रशासन को सौंपेंगे। व्यापारी और अधिकारी दोनों परेशान स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कुछ यूट्यूबर खुद को पत्रकार बताकर ढाबों व दुकानों में मुफ्त चाय-नाश्ता मांगते हैं। इनकार करने पर वे फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल देते हैं, जिससे व्यापारी आर्थिक और सामाजिक नुकसान उठाते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से मांग की है कि ऐसे फर्जी यूट्यूबर और तथाकथित पत्रकारों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि व्यापारी और आमजन शांति से अपना व्यवसाय चला सकें।
🌟 सभी राशियों का विस्तृत राशिफल
✍️ भागीरथी यादव मेष (Aries) काम में गति आएगी; कई काम शाम तक पूरा हो सकते हैं। ज़िम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। प्रियजनों से तालमेल अच्छा रहेगा; सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे। व्यस्तता के चलते समय कम मिल सकता है। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी; वाणिज्यिक प्रयास सफल होंगे। शाम-पहली भागीदारी से लाभ संभव। मनोबल ऊँचा रहेगा; आवश्यक्तानुसार धैर्य रखें; स्वास्थ्य के छोटे-मोटे मामलों की अनदेखी न करें। वृषभ (Taurus) करियर/कारोबार में उन्नति की संभावनाएँ; निवेश या सौदे आपके पक्ष में हो सकते हैं। न्यू ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। परिवार में सहयोग रहेगा; प्रियजनों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। लेकिन भावनात्मक मामलों में संयम जरूरी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी; पुराने निवेशों से लाभ संभव; अनचाहे खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा; छोटी-छोटी बीमारियाँ हो सकती हैं — विशेषकर भोजन एवं दिमागी थकावट से बचें। मिथुन (Gemini) पुराने रुके काम पूरे होंगे; वरिष्ठ व्यक्ति या सहयोगियों से सहायता मिलेगी; योजनाएँ चलेंगी। जीवनसाथी या रिश्तों में तालमेल अच्छा रहेगा; लेकिन समय कम लगने से तनाव हो सकता है। धन लाभ और सौभाग्य का समय; कुछ अप्रत्याशित स्रोतों से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा; मानसिक शांति बनी रहेगी; लेकिन ज्यादा काम भार न लें। कर्क (Cancer) कारोबार, व्यापार या नौकरी में गति आएगी; रोजगार परिवर्तन या अवसर बन सकते हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी; जीवनसाथी से मिल-जुल सकता है; रिश्तों में संवाद पर ध्यान दें। धन संचित हो सकता है; प्रॉपर्टी या वारिस संबंधित मामले बने-खुबे हल हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें — विशेषकर मौसम परिवर्तन से। भावनात्मक अस्थिरता हो सकती है। सिंह (Leo) नेतृत्व की भूमिका में अवसर; रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों में सफलता मिलेगी; ज़रूरी परियोजनाएँ आगे बढ़ें। प्रेम जीवन में मधुरता; साथी से सकारात्मक संवाद बनेगा; व्यक्तिगत आकर्षण बढ़ेगा। लेकिन वाणी में संयम रखें। आय के स्रोत बढ़ेंगे; प्रशंसा और मान-सम्मान बढ़ेगा। लेकिन खर्चों पर ध्यान दें। पेट आदि से जुड़ी परेशानियाँ हो सकती हैं; खान-पान में संतुलन बनाए रखें। कन्या (Virgo) नौकरी-विचारों में लाभ; अधिकारी वर्ग से सहयोग; बुद्धिमत्ता और विवरणों पर ध्यान लाभदायक होगा। प्रेम-रिश्तों में समझ बढ़ेगी; लेकिन कुछ गलतफहमियाँ हो सकती हैं अगर संवाद ठीक न हो। रुका हुआ धन मिल सकता है; सौभाग्य आपके पक्ष में रहेगा; नए अवसर सामने आएँगे। स्वास्थ्य के लिए सुनहरा अवसर; तनाव कम रखें; विश्राम और मानसिक संतुलन ज़रूरी। तुला (Libra) काम में नए अवसर; सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में वृद्धि; लेकिन योजनाओं में संतुलन आवश्यक। जीवनसाथी या प्रेमी-प्रेमिका से विश्वास बढ़ेगा; थोड़ी दूरी आ सकती है यदि समय नहीं मिले। आर्थिक स्थिति सामान्य-अच्छी; कुछ नए आय स्रोत खुल सकते हैं; किन्तु ज़रूरतों पर खर्च बढ़ सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर पेट, गले आदि में; मौसम के अनुरूप रहें। वृश्चिक (Scorpio) लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे; काम में गुणवत्ता बढ़ेगी; सम्मान मिलेगा; लेकिन वाणी-व्यवहार से दूरी रखें। भावनात्मक बातचीत खुलकर होगी; साथी से मेल-जोल बेहतर होगा; कुछ गहराई से रिश्ते मजबूत होंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे; संभव है कि किसी निवेश या साझेदारी से लाभ हो; आर्थिक मामलों में सावधानी तो रखें। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान; विश्राम और पर्याप्त नींद जरूरी; यात्रा करते समय सुरक्षा रख-कर चलें। धनु (Sagittarius) काम-जिम्मेदारियों की संख्या बढ़ेगी; लेकिन संगठन और नियोजन से दबाव निभाएँगे; कुछ बदलाव संभव हैं। परिवार और साथी के साथ कुछ खटपट हो सकती है यदि भावनाएँ वहीँ रखें न हों; संवाद से हल होगा। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा; निवेश से पहले सोच-समझ लें; अप्रत्याशित खर्च हो सकते हैं। थकावट हो सकती है, विशेषकर शाम तक; आराम और पोषण पर ध्यान दें। मकर (Capricorn) कार्यक्षेत्र में सफलता के आसार strong; पुराने प्रोजेक्टों में हल; नई योजनाएँ मन बन सकती हैं। प्रेम संबंध सामान्य-अच्छे; निजी जीवन में शांति; साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा; रुका हुआ धन वापस आ सकता है; लेकिन वाहन या यात्रा संबंधित खर्चों को ध्यान में रखें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी; वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें; छोटी-छोटी दिक्कतों को समय पर देखें। कुंभ (Aquarius) नई चुनौतियाँ सामने आएँगी; लेकिन आपके सहयोगी और वरिष्ठ सहायक हो सकते हैं। नए विचार या साझेदारी लाभदायक। प्रेम जीवन में बदलाव देखें; साथी से बातचीत से सुधार होगा; लेकिन अविवाहित जातकों को कुछ समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी; सरकारी/प्रशासनिक मामलों में भागीदारी संभव; निवेश सतर्कता के साथ करें। स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम एवं संतुलित आहार शुब रहेगा; तनाव को कम करने के उपाय करें। मीन (Pisces) काम-व्यापार में प्रगति; बौद्धिक या सृजनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी; अचानक लाभ की संभावना भी है। परिवार और जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा; सामाजिक एवं पारिवारिक आनंद होगा। धन लाभ की संभावना; साझेदारी या लाभांश आदि से…
छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ एवं उपसमिति एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ का सराहनीय निर्णय : प्रतिभाशाली छात्र हिमेश यादव की उच्च शिक्षा का पूरा खर्च उठाएगा संघ
✍️ भागीरथी यादव रायपुर-छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ एवं उपसमिति एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ द्वारा समाज के मेधावी छात्र श्री हिमेश कुमार यादव को प्रोत्साहित करने हेतु ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी निर्णय लिया गया है। श्री हिमेश कुमार यादव ने हाल ही में कक्षा 12वीं की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि पूरे यादव समाज के लिए गर्व का विषय है। आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले श्री हिमेश की उच्च शिक्षा में आने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए संघ ने उनके संपूर्ण उच्च शिक्षा का दायित्व वहन करने का निर्णय लिया है। संघ की पहल पर श्री हिमेश का प्रवेश कलिंगा विश्वविद्यालय में बी.टेक (कंप्यूटर साइंस) में कराया गया है। साथ ही उन्हें JEE की तैयारी हेतु ऑनलाइन कोचिंग भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि भविष्य में वे JEE परीक्षा में सफलता प्राप्त कर IIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश लेकर समाज एवं प्रदेश का गौरव बढ़ा सकें। आज आयोजित विशेष कार्यक्रम में संघ की ओर से कलिंगा विश्वविद्यालय के नाम सहयोग राशि का चेक श्री हिमेश कुमार यादव को प्रदान किया गया। इस अवसर पर संघ के संस्थापक सदस्य श्री नरेश यादव, श्री रामेश्वर यादव, प्रदेशाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार यादव, सचिव श्री प्रभाकर कांत यादव, श्री अलख यादव, पूर्व प्रांताध्यक्ष झरिया यादव समाज तथा सद्भावना फाउंडेशन की संचालक सुश्री नीलमा यादव उपस्थित रहीं। संघ ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह पहल समाज के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उल्लूर और चिल्लामरका में खुला सुरक्षा कैम्प, विकास की राह पर आगे बढ़ा बीजापुर
बीजापुर। नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल की है। भोपालपटनम थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्राम उल्लूर (9 सितंबर) और चिल्लामरका (11 सितंबर) में नवीन सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प की स्थापना की गई। “नियद नेल्ला नार” योजना के तहत शुरू हुई यह पहल ग्रामीणों को सुरक्षा कवच देने के साथ विकास की नई राह भी खोल रही है। कठिन परिस्थितियों में सफलता दुर्गम पहाड़ी रास्तों और प्रतिकूल मौसम के बीच सुरक्षा बलों ने साहस दिखाते हुए दोनों कैम्प स्थापित किए। अधिकारियों का कहना है कि अब सुरक्षा के साथ-साथ आसपास के गांवों में विकास की रफ्तार भी पहुँचेगी। सड़क और संपर्क की नई उम्मीद इन कैम्पों से भोपालपटनम से फरसेगढ़, सेंड्रा और गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) तक संपर्क मज़बूत होगा। आने वाले दिनों में नेशनल पार्क के गांव भी सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ सकेंगे। सुरक्षा के साथ सुविधाएं प्रशासन का दावा है कि स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, स्वच्छ पेयजल, पीडीएस दुकानें, मोबाइल नेटवर्क और सड़क जैसी सुविधाएं अब धीरे-धीरे उपलब्ध होंगी। इससे माओवादी गतिविधियों पर नियंत्रण पाना आसान होगा। नक्सल उन्मूलन में प्रगति बीजापुर में पिछले दो वर्षों में 36 सुरक्षा कैम्प खोले जा चुके हैं। अब तक 496 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके, 193 मारे गए और 900 से अधिक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसे नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अधिकारियों का योगदान इस अभियान में बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज पी., केरिपु सेक्टर रायपुर के आईजी शालिन, डीआईजी कमलोचन कश्यप और बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई।
भोपालपटनम में अवैध रेत उत्खनन पर गरजी कांग्रेस, भाजपा पर संरक्षण देने का आरोप
बीजापुर। भोपालपटनम ब्लॉक के तारलागुड़ा, चंदूर और तीमेड़ रेत खदानों में कथित अवैध उत्खनन और पड़ोसी राज्यों तक सप्लाई को लेकर सियासी घमासान तेज़ हो गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर गठित 10 सदस्यीय जांच दल ने रविवार को खदानों का दौरा किया। विधायक लखेश्वर बघेल के नेतृत्व में जांच दल ने ग्रामीणों से बातचीत की और प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े ठेकेदार बी. गौतम राव के संरक्षण में करोड़ों रुपये की रेत का अवैध खनन हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह पूरा कारोबार संविधान की पांचवीं अनुसूची, पेसा कानून और पंचायत व्यवस्था की अनदेखी कर संचालित किया जा रहा है। दल ने चेतावनी दी कि लगातार उत्खनन से इंद्रावती नदी का पारिस्थितिकी तंत्र खतरे में है। भारी मशीनों और ट्रकों से खनन के कारण नदी का प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हो रहा है, जिससे पर्यावरणीय संकट गहरा सकता है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार पर आदिवासी हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा कि “डबल इंजन सरकार” जल, जंगल और ज़मीन की लूट को बढ़ावा दे रही है। नेताओं का कहना था कि पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून केवल कागज़ों तक सिमट गए हैं, जबकि पंचायतों और ग्राम सभाओं की अनदेखी कर ठेकेदारों को फायदा पहुँचाया जा रहा है। जांच दल ने रेत खदानों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और NGT के नियमों के सख़्त पालन की मांग की। प्रदर्शन के बाद भोपालपटनम एसडीएम ने 15 दिनों के भीतर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कांग्रेस ने चेताया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विधानसभा से लेकर सड़क तक बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का बीजापुर आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
बीजापुर। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के पहले बीजापुर प्रवास पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली निकालकर उत्साह का प्रदर्शन किया। अटल सदन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओं, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया। अपने संबोधन में टिकरिहा ने कहा कि बस्तर लंबे समय से नक्सलवाद की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन को मज़बूत करना और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाना युवा मोर्चा की प्राथमिकता होगी। कार्यकर्ताओं की ऊर्जा की सराहना करते हुए टिकरिहा ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में वे ज़िले के सभी इलाकों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।
















