BOB के लॉकर से सोने के जेवर गायब, बैंक प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज
भिलाई: अपने कीमती गहनों और डाक्यूमेंट्र को सुरक्षित रखने लोग बैंक के लॉकर को सबसे ज्यादा सुरक्षित समझते है लेकिन अगर बैंक के लॉकर से ही गहने गायब हो जाए तो किस पर विश्वास किया जाए। ऐसा ही एक मामला भिलाई के बाइक ऑफ बड़ौदा का सामने आया। जहां बुजुर्ग दरोगा सिंह के कॉलर से 40 टोला सोने के जेवर गायब हो गए। कोरबा में बड़ा हादसा टला: आंगनबाड़ी केंद्र का प्लास्टर गिरा, समय पर बंद होने से टली जनहानि पिछले तीन महीने से पुलिस को लगातार शिकायत के बाद अब पुलिस ने इस मामले में बैंक प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आखिर दरोगा सिंह का 40 तोला सोना कहां गया ये बात हैरान कर देने वाली है। दरअसल भिलाई एचएसीएल से रिटायर होने वाले दरोगा सिंह ने साल 1982-83 में भिलाई के सिविक सेंटर स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा में अपना खाता खुलवाया था। अपने जीवन भर की कमाई और पूंजी इस खाते में जमा करते गए। इसी बीच 1991 यह सोचकर लॉकर की सर्विस ली कि घर मे रखा 40 तोला सोना सुरक्षित रहेगा। कोरबा की दीपका कोयला खदान के पास संदिग्ध हालात में शव बरामद, पुलिस ने जांच शुरू की सालो से लॉकर सुरक्षित था। लेकिन इसी बीच कुछ महीने पहले दरोगा से को बैंक वालों ने यह कहा कि लाकर काफी पुराने हो गए हैं और उनके मेंटेनेंस किया जाना है इसलिए वह अपना सामान अस्थाई लॉकर में सुरक्षित रख दें इसके बाद दरोगा सिंह ने अपने सोने के गने अस्थाई लॉकर में रख दिए लेकिन जब लॉकर का मेंटेनेंस हो गया और उन्हें दोबारा उसे लाकर में सामान शिफ्ट करने बुलाया गया तब उनके पैरों को नीचे से जमीन खिसक गई क्योंकि उसे अस्थाई लॉकर से सारे गहने गायब थे।
कोरबा में बड़ा हादसा टला: आंगनबाड़ी केंद्र का प्लास्टर गिरा, समय पर बंद होने से टली जनहानि
कोरबा : सरकारी भवनों की जर्जर स्थिति को लेकर कोरबा जिले के विभिन्न स्थानों पर समस्या बनी हुई है । इनका परीक्षण करने के साथ आवश्यक सुधार करने पर जोर दिया गया है लेकिन समय पर काम नहीं होने से दुर्घटनाएं हो रही है। इसी कड़ी में झाबर में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 की छठ का प्लास्टर भर भर कर गिर पड़ा। अच्छा यह हुआ कि आंगनबाड़ी केंद्र खुला नहीं था। इसलिए बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की जानकारी हुई तो लोग सक्ते में आ गए। अनहोनी टलने पर उन्होंने ईश्वर का धन्यवाद ज्ञापित किया। खबर के अनुसार आज सुबह 9 बजे के आसपास यह घटना हुई। नगर पालिका क्षेत्र दीपका से अलग हटकर झाबर में यह आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है जो कटघोरा विकासखंड और आईसीडीएस परियोजना में आता है। जानकारी मिली है कि आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति बनी हुई थी और एक दो अवसर पर लोगों ने विभागीय अधिकारी को इस संबंध में अवगत कराया था। उनसे कहा गया था कि यहां पर सुधार की जरूरत है और इस दिशा में गंभीरता दिखाई जाए। लेकिन लोगों की बातों को काफी हल्के से लिया गया। इस दौरान समय गुजर और बारिश के प्रभाव से स्थिति प्रतिकूल हुई। इस बीच आज सुबह आंगनबाड़ी केंद्र संख्या तीन का प्लास्टर जोर की आवाज के साथ धराशाई हो गया। जब केंद्र खोलने के लिए कार्यकर्ता और सहायिका यहां पहुंची तो उन्होंने इस दृश्य को देखा। कुछ देर में बच्चों के अभिभावकों को भी इसका पता चला। इस दौरान सभी ने मामले को लेकर हैरानी जताई। उन्होंने कुछ दिन पहले ही राजस्थान के झालावाड़ में एक सरकारी स्कूल भवन की छत के जमींदोज होने और 9 बच्चों की जिंदगी समाप्त होने का जिक्र किया। उनका कहना था कि आज जो घटना हुई है , उसका स्वरूप छोटा है लेकिन यह चिंता का विषय तो है ही। विधायक प्रतिनिधि नीलेश साहू ने बताया कि उन्होंने और सरपंच की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र की समस्या के बारे में विभाग को अवगत कराया जा चुका था लेकिन जरूरी काम नहीं हुए।
कोरबा की दीपका कोयला खदान के पास संदिग्ध हालात में शव बरामद, पुलिस ने जांच शुरू की
कोरबा : एसईसीएल की दीपका खदान के एमटीके नंबर-2 के पास स्थित नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिससे रहस्य और बढ़ गया है। मामले की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृत व्यक्ति खदान क्षेत्र में कैसे पहुंचा, और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। मामले को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें दुर्घटना, आत्महत्या या अन्य कारणों की भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है। स्थानीय निवासियों में घटना को लेकर चिंता और दहशत का माहौल है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति लापता है या शव की पहचान कर सकता है, तो तत्काल दीपका थाना से संपर्क करें।
KORBA: धनवार गांव में कच्चा कुआं धंसा, एक ही परिवार के तीन लोग लापता – बचाव कार्य तेज
कोरबा : कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत जटगा चौकी क्षेत्र के ग्राम धनवार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक कच्चा कुंआ अचानक धंस गया, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्य लापता हो गए हैं। कुएं के पास मिली चप्पलों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि ये तीनों उसी कुंए में दबे हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी 65 वर्षीय छेदूराम श्रीवास ने गर्मी के दौरान पानी की जरूरत को देखते हुए अपने खेत में एक कच्चा कुंआ खुदवाया था, जिसकी गहराई लगभग 40 फीट बताई जा रही है। बारिश के चलते मिट्टी कमजोर पड़ गई और सोमवार को यह कच्चा कुंआ धंस गया। घटना स्थल पर छेदूराम श्रीवास के साथ उनकी पत्नी कंचनबाई (53) और बेटा गोविंद श्रीवास (30) की चप्पलें मिली हैं। इस आधार पर यह माना जा रहा है कि तीनों उस समय कुंए के पास मौजूद थे और धंसने की चपेट में आ गए। पड़ोसियों को जब इस हादसे की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। टीआई डीएन तिवारी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर मोटर पंप की मदद से कुंए का पानी निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई है। टीम के पहुंचने के बाद राहत एवं बचाव कार्य को तेजी से अंजाम दिया जाएगा।
शराब घोटाला मामला : हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर की याचिका की खारिज, ACB की गिरफ्तारी को दी थी चुनौती…
बिलासपुर: हाईकोर्ट ने प्रदेश में हुए आबकारी घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर की याचिका खारिज कर दी है. याचिका में ACB और EOW की गिरफ्तारी को अवैधानिक बताते हुए एफआईआर रद्द करने समेत अन्य मांग की गई थी. गृह मंत्री विजय शर्मा से मिले केरल बीजेपी के नेता अनूप एंटोनी शराब घोटाले में ईडी की जांच रिपोर्ट के आधार पर ACB में FIR दर्ज कराई गई है. जिसमें दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाला होने का दावा किया है. ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के अवैध सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था. मामले में अनवर ढेबर को एसीबी ने गिरफ्तार किया था. पहलगाम हमले से जुड़े तीनों आतंकी ऑपरेशन महादेव में मारे गए, जानें अमित शाह ने लोकसभा में क्या-क्या कहा? आरोपी अनवर ढेबर ने अपनी याचिका में एसीबी की एफआईआर और गिरफ्तारी को चुनौती दी थी. याचिका में संविधान के अनुच्छेद 21 और 22 का हवाला देते हुए कहा कि उसे 4 अप्रैल को बिना सूचना हिरासत में लिया गया, परिवार को भी सूचना नहीं दी गई. अगले दिन दोपहर 2 बजे औपचारिक गिरफ्तारी की गई. उसने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी का पंचनामा, कारणों की सूचना और केस डायरी की कॉपी नहीं दी गई, यह सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के खिलाफ है. याचिका में 5 और 8 अप्रैल को विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) द्वारा दिए गए पुलिस रिमांड आदेशों को भी रद्द करने की मांग की. मामले की सुनवाई के दौरान राज्य शासन की तरफ से बताया गया कि सरकारी शराब दुकानों से अवैध शराब डूप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बेची गई थी. जिसकी वजह से शासन को करोड़ों के राजस्व का नुक़सान हुआ है, यह गंभीर अपराध है, जिसमें दो बार याचिका खारिज हो चुकी है.
गृह मंत्री विजय शर्मा से मिले केरल बीजेपी के नेता अनूप एंटोनी
रायपुर: छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. दिल्ली तक गूंज के बाद केरल के भाजपा महामंत्री अनूप एंटोनी मंगलवार को रायपुर पहुंचे. केरल के भाजपा महामंत्री अनूप एंटोनी ने गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास पर उनसे मुलाकात कर बैठक की. अनूप एंटोनी केरल भाजपा के स्टेट जनरल सेक्रेटरी है. मंगलवार को उन्होंने गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात करने के लिए उनके निवास पहुंचे. इस दौरान धर्मांतरण केस में अरेस्ट दो ननों की गिरफ्तारी को लेकर बातचीत हुई. बता दें कि गिरफ्तार दोनों केरल की रहने वाली है. पहलगाम हमले से जुड़े तीनों आतंकी ऑपरेशन महादेव में मारे गए, जानें अमित शाह ने लोकसभा में क्या-क्या कहा? घटना 25 जुलाई की है जब दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मानव तस्करी और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए दो ननों और एक युवक को रोका. आरोप था कि तीनों, नारायणपुर जिले की तीन लड़कियों को बहला-फुसलाकर आगरा ले जा रहे थे. बजरंग दल की जिला संयोजिका ज्योति शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी करते हुए GRP के हवाले कर दिया. GRP थाना भिलाई-3 के अंतर्गत दुर्ग जीआरपी चौकी में मामले की जांच शुरू हुई और धर्मांतरण की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
इस शहर की प्रथम नागरिक का हुआ फेसबुक आईडी हैक, परिचितों के फोन आने के बाद हुआ खुलासा, दर्ज कराई शिकायत…
अंबिकापुर : सोशल मीडिया पर मौजूदगी अच्छी बात है, लेकिन कभी-कभार परेशानी का भी सबब बन जाती है. ऐसा ही कुछ अंबिकापुर मेयर मंजूषा भगत के साथ हुआ, जिनका हैकर में फेसबुक आईडी हैक कर परिचितों से मोबाइल नंबर मांगने लगा. जानकारी मिलने पर मेयर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. मंजूषा भगत की शिकायत पर एक तरफ पुलिस जांच कर रही है, वहीं दूसरी ओर मेयर मंजूषा भगत ने लोगों से हैकर्स से सचेत रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि दफ्तर पहुंचने के बाद मेरे पास परिचितों का फोन आया कि आप मेरा नंबर मांग रही है, जबकि आपके पास मेरा नंबर है. इस पर मैं अलर्ट हुईं और देखा कि मेरा फेसबुक आईडी वाकई में हैक हो गया है. जब शहर की प्रथम नागरिक के साथ हो सकता है, तो आम नागरिकों के साथ भी हो सकता है. मैं आम नागरिक के हवालों से लोगों को यह सुझाव रहेगा कि अगर फेसबुक, इंस्टाग्राम चलाना नहीं आता है, तो न चलाएं. उन्होंने मैसेज के संबंध में कहा कि कुछ लोग नंबर मांगे हैं, कुछ लोग हाल-चाल पूछा है. कुछ लोगों ने गलत-सलत भी कहा है. महिला होने के नाते उसका भी सामना करना पड़ता है. हमको सेवाभाव से नगर की महापौर बनाए हैं, हमारा उद्देश्य एक ही है कि नगर की समस्याओं को लेकर सचेत रहें. और नगर की समस्या को ही लिखते हैं. मैं अपना फेसबुक अकाउंट खुद चलाती हूं.
सुकमा में मुठभेड़ शुरू, हार्डकोर नक्सलियों को जवानों ने घेरा
सुकमा: सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि हार्डकोर नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना में जवान निकले हुए थे। DRG, CRPF और STF के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। सुबह से ही गोलीबारी जारी है। नक्सलियों को नुकसान होने की भी खबर है। नारायणपुर पहुंची दुर्ग पुलिस की जांच टीम, ननो की गिरफ्तारी का मामला दरअसल, बस्तर में 28 जुलाई से नक्सलियों का शहीदी सप्ताह शुरू हो गया है जो 3 अगस्त तक चलेगा। नक्सलियों के इस शहीदी सप्ताह में बस्तर में पुलिस फोर्स अलर्ट है। सभी जिलों में जवानों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया है। सुकमा में ऑपरेशन पर निकले जवानों की 29 जुलाई की सुबह मुठभेड़ हो गई।
नारायणपुर पहुंची दुर्ग पुलिस की जांच टीम, ननो की गिरफ्तारी का मामला
दुर्ग/नारायणपुर: नारायणपुर की लड़कियों को धर्म परिवर्तन कर नर्स की ट्रेनिंग देकर नौकरी का प्रलोभन देने के मामले में गिरफ्तारी दोनों नर्सों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 8 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। रेलवे पुलिस ने बताया कि भिलाई निवासी रवि निगम द्वारा जीआरपी चौकी दुर्ग (रेल्वे थाना भिलाई के अंतर्गत) आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सूचना दी गई, कि बस्तर क्षेत्र के तीन लड़कियों को उनके क्षेत्र से बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन एंव मानव तस्करी कर दुर्ग रेल्वे स्टेशन से 02 ईसाई नन प्रीति मैरी एवं वंदना फ्रांसिस को सुपूर्द कर आगरा भेजा जा रहा है। झारखंड के देवघर में 18 कांवड़ियों की मौत, निशिकांत दुबे ने दी जानकारी, गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक से टकरा गई बस प्रकरण में थाना भिलाई, शासकीय रेल पुलिस के अपराध धारा 143 बीएनएस एवं धारा 4 छ.ग. धर्म स्वतंत्रय अधिनियम 1968 का अपराध प्रीति मैरी, वंदना फ्रासिस एवं सुखमत मंडावी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में पीड़िता लड़कियों के कथन दर्ज कर संदिग्धों से पूछताछ की गई व आवश्यक जप्ती आदि किए गए। खुशखबरी! जेल में प्रहरियों की भर्ती को मिली सरकार से मंजूरी, सरल होगी लिखित परीक्षा, पर कड़े होंगे फिटनेस के नियम… विवेचना में प्रथम दृष्टया आरोपीगण द्वारा पीड़ित लड़कियों को धर्म परिवर्तन करने पर अस्पताल में नर्स की ट्रेनिंग देकर नौकरी लगाने के प्रलोभन की बात सामने आयी है। आरोपीगण स्थानीय पंचायत आदि के भी कोई कागजात प्रस्तुत नही कर पाए। आरोपीगण के मध्य घटना के अंतर्गत वित्तीय लेनदेन की भी जानकारी प्राप्त हुई है। प्रकरण में आरोपीगण प्रीति मैरी, वंदना फ्रंसिस, और सुखमत मंडावी की गिरफ्तारी की गई व न्यायालय पेश किया गयाए न्यायालय के आदेश से 8 अगस्त 2025 तक न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। प्रकरण में एक टीम को विवचेना हेतु नारायणपुर भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना सतत जारी है व विधि सम्मत साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है।
खुशखबरी! जेल में प्रहरियों की भर्ती को मिली सरकार से मंजूरी, सरल होगी लिखित परीक्षा, पर कड़े होंगे फिटनेस के नियम…
रायपुर : छत्तीसगढ़ की जेलों के लिए प्रहरियों की भर्ती के लिए मंजूरी मिल गई है. हालांकि, अभी भर्ती नियम को अंतिम रूप नहीं दिया गया है. लेकिन जानकारों के अनुसार, इस बार लिखित परीक्षा को सरल करने के साथ शारीरिक परीक्षण को और कड़ा करने पर विचार किया जा रहा है. प्रदेश में 5 केन्द्रीय और जिला व उपजेल मिलाकर 33 जेल हैं. नौ जेलों को छोड़ दें, तो अन्य सभी में क्षमता के अनुपात से ज्यादा कैदी हैं. 18 हजार बंदी-कैदी यहां हैं लेकिन क्षमता 14 हजार के आसपास बताई गई है. कैदियों का सबसे ज्यादा दबाव रायपुर केन्द्रीय जेल पर है, जहां 1500 के मुकाबले तीन हजार बंदियों-कैदियों को रखा गया है. पहले ली जाएगी लिखित परीक्षा ताकि… सूत्रों के मुताबिक, जेल प्रहरी के लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं या 12 वीं पास रखी जाती है. आयु सीमा 18 से 26 वर्ष रखी जाती है. कुछ मामलों में छूट संभव है. शारीरिक दक्षता परीक्षा में ऊंचाई, छाती की माप के अलावा दौड़, गोला फेंक और ऊंची कूद के दौर से गुजरना पड़ता है. फिटनेस के पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी ताकि शारीरिक परीक्षण में पद के अनुरूप अभ्यर्थियों को बुलाया जा सके. इसके बाद इंटरव्यू के जरिये अंतिम चयन किया जाएगा. छह-आठ महीनों में पूरी होगी प्रक्रिया वहीं व्यापमं के पास दिसंबर तक परीक्षा लेने का समय नहीं होने की जानकारी विभागीय सूत्रों ने दी है. ऐसे में परीक्षा के लिए जेल विभाग इंतजार करेगा या फिर पीएसपी से जरिये प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी, अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. जेल विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने दावा किया कि जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी. प्रक्रिया संपन्न कराने में छह-आठ महीने लगेंगे.
















