टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की ओर कदम- मरीजों को मुफ्त इलाज और पोषण सहायता

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार टीबी (तपेदिक) के मरीजों के लिए मुफ्त इलाज, जांच और पोषण संबंधी सहायता प्रदान करती है। शासन ने वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, इसी कड़ी में ज़िले की खरोरा निवासी पूजा धीवर ने बताया मैं टीबी मरीज हूं और मेरा इलाज सरकारी दवाई के माध्यम से हो रहा है साथ ही दवाई लेने के बाद मेरे सेहत में सुधार हो रहा है। FIDE Women Chess World Cup: दिव्या देशमुख ने जीता खिताब, कोनेरू हम्पी को दी शिकस्त इस लाभकारी योजना के लिए मैं मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करती हूँ। टीबी मरीजों को सरकार द्वारा 6 माह में 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता DBT (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से दी जाती है एवं 6 माह का प्रोटीनयुक्त पोषण आहार भी प्रदान किया जाता है। दफन शव का विरोध, कांकेर जिले के गांव में तनाव का माहौल टीबी के यह लक्षण हो सकते है :- खांसी, बुखार, पसीने आना, सीने में दर्द, बलगम में खून और शरीर में गांठे आदि। रायपुर में जिला क्षय रोग केंद्र कालीबाड़ी में स्थित है, यहाँ मरीज अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते है।

दफन शव का विरोध, कांकेर जिले के गांव में तनाव का माहौल

कांकेर: जिले के जामगांव में धर्मांतरण का मामला गरमाया हुआ है. धर्मांतरित ग्रामीण की मौत के बाद उनके शव को दफनाने पर दो दिनों से गांव में तनाव की स्थिति है. आज आक्रोशित भीड़ ने चर्च में घुसकर तोड़फोड़ की है. गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. ग्रामीणों को रोकने की कोशिश की जा रही है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ईसाई समुदाय ने गांव की जमीन पर जबरन शव को दफनाया है. इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने चर्च में घुसकर तोड़फोड़ की है. जामगांव सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया है. ग्रामीणों की मांग है कि दफनाया गया शव बाहर निकालकर ईसाई कब्रिस्तान में दफन किया जाए अन्यथा वे उग्र आंदोलन करेंगे. ग्रामीणों की चेतावनी के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. बालको महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव मृतक सोमलाल राठौर के भाई ने बताया कि हमारे गांव की परंपरा को तोड़ा गया है. हमें बिना बताए शव को दफना दिया गया. हमारी मांग है कि शव को बाहर निकाला जाए, ताकि रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार कर सकें.

बालको महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

बालकोनगर, 28 जुलाई, 2025। बालको महिला मंडल ने तीज महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया। पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित, गणेश स्तुति एवं शंखनाद के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। उत्सव में 65 से अधिक सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में अपनी सांस्कृतिक विरासत की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और तीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छह श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया गया, जिसमें तीज क्वीन सीमा साहू, प्रथम रनर-अप अल्का पृथ्विकार, द्वितीय रनर-अप इला छुगानी, मिस स्टनिंग ब्यूटी अनुराधा, मिस एलिगेंट सिम्प्लिसिटी सिमरन जैन और मिस ट्रेडिशनल पेजेंट हनी देवले थी। इस आयोजन ने भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण की भावना को प्रबल किया, साथ ही क्लब के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द और एकता को भी सशक्त किया। यह आयोजन क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार के कुशल नेतृत्व और सलाहकार मंडल, श्रीमती वीनेता सिंह, श्रीमती रमा द्विवेदी, श्रीमती वंदना शर्मा तथा श्रीमती दिव्या ओझा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सचिव श्रीमती सुष्मिता श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष श्रीमती पल्लवी पाटिल ने बालको महिला मंडल की सभी सदस्याओं और मुख्य अतिथि के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बालको महिला मंडल अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बालकोनगर के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने में सदस्यगण श्रीमती मोनिका कोचर, श्रीमती अंकिता सिंह, श्रीमती शिवानी प्रसाद, श्रीमती जागृति सिंह और श्रीमती नीतू वर्मा प्रमुख भूमिका रही। बालको महिला मंडल द्वारा हालिया दिनों में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्लब सदस्यों ने मिलकर पौधारोपण किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगा का आयोजन, विश्व सोशल मीडिया दिवस पर नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से सामाजिक संदेश साझा किया गया, जबकि विश्व संगीत दिवस पर आयोजित आनंददायक अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

दंतेवाड़ा में महिला से रेप के बाद हत्या, नग्न हालत में मिली लाश

दंतेवाड़ा: जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पालनार बाजार के पास एक महिला की नग्न अवस्था में लाश मिलने के बाद इस घटना ने तूल पकड़ लिया था। अब पुलिस ने इस मामले में अहम खुलासा किया है। कुआकोंडा पुलिस को पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है जिसमें स्पष्ट रूप से यह उल्लेख है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। CG News : नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 मवेशियों की मौत, गौ रक्षकों में भारी आक्रोश घटना के बाद से पुलिस टीम हर संभव दिशा में जांच में जुटी हुई है। आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

CG News : नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 मवेशियों की मौत, गौ रक्षकों में भारी आक्रोश

बिलासपुर: बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने 26 गायों को कुचला दिया. 25 मवेशियों की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल है. घटना को लेकर गौ रक्षकों में भारी रोष है. उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग है. UPI यूजर्स ध्यान दें, 1 अगस्त से लागू हो रहे हैं नए नियम, अब बार-बार नहीं चेक कर पाएंगे बैलेंस, और भी बहुत कुछ  जानकारी के मुताबिक, सिलपहरी गांव में अज्ञात वाहन ने सड़क पर घुमंतू  मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भीषण था कि 25 गायों की मौत हो गई. वहीं 1 गाय गंभीर रूप से घायल हुई. घटना की सूचना के बाद गौ रक्षक मौके पर पहुंचे और मवेशियों की लाश को सड़क के किनारे रखा और घायल मवेशी का इलाज करवाया. आक्रोशित गौ रक्षकों ने पुलिस से दोषी पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है. CM साय ने कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए मुख्यमंत्री साय ने बैठक में निराश्रित पशुओं की आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे. बैठक में उन्होंने अधिकारियों से सड़क सुरक्षा को लेकर जानकारी ली थी. गोधन विकास से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने निराश्रित एवं लावारिस गौवंश की देखभाल, चारे की उपलब्धता और उनके पुनर्वास के लिए सुनियोजित रणनीति अपनाने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि हाईवे पर पशुओं की उपस्थिति केवल यातायात में बाधा नहीं, बल्कि जानलेवा दुर्घटनाओं का कारण बनती है. इस बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल भी मौजूद थे.

CM साय ने कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए

कवर्धा: छत्तीसगढ़ सरकार ने कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की। सावन महीने की तीसरे सोमवार यानि आज इसका आयोजन कवर्धा में किया गया है। CM विष्णुदेव साय, डिप्टी CM विजय शर्मा, अरुण साव और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह रायपुर से हर-हर महादेव का जय घोष करते हुए रवाना हुए। जहां ऊंचाई से कावड़ियों पर फूल बरसाए। ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा शुरू, LIVE इससे पहले सीएम साय ने मीडिया से चर्चा में कहा, 146 करोड़ से भोरमदेव कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। वहां पर आने वाले लोगों के लिए नई सुविधाओं का निर्माण होगा। हम मध्यप्रदेश में भी प्रयास कर रहे हैं कि अमरकंटक में वहां की सरकार हमें जमीन देगी तो कावड़ियों के ठहरने के लिए व्यवस्था की जाएगी। भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलअभिषेक करेंगे सीएम साय, हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाएंगे फूल बता दें कि भोरमदेव मंदिर के पास का आने वाले कावड़ियों का अंगूठे अंदाज में स्वागत किया जाएगा। यहां अमरकंटक से लगभग 100 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके भक्त जल चढ़ाने पहुंचते हैं।

भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलअभिषेक करेंगे सीएम साय, हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाएंगे फूल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कवर्धा जिले के भोरमदेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे. दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होंने प्रदेशवासियों को श्रावण मास की शुभकामनाएं दी. मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि सावन का पावन माह चल रहा है. कांवड़ियों के स्वागत और सम्मान में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी. बताया कि बड़ी संख्या में भक्त अमरकंटक से जल लेकर भोरमदेव पहुंचते हैं. पिछले साल भी कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की थी. Vastu Tips: कर्ज से मिलेगी मुक्ति, पर्याप्त मात्रा में पाएंगे धन; अगर मेन गेट पर लगा ली ये चीजें मुख्यमंत्री साय आज भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी और कांवड़ियों और भोले भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी. सीएम के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव भी हेलीकॉप्टर से रवाना हुए.  

लापता युवक का बाइक मिला, परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई

महासमुंद : पिथौरा थाना क्षेत्र में निजी फाइनेंस कंपनी में काम करने वाला युवक अमित चौधरी 25 जुलाई की शाम से लापता है. रविवार को उसकी बाइक जंगल में जली हुई हालत में मिली. युवक को आखिरी बार बस स्टैंड के पास देखा गया था. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, अमित चौधरी निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता था. वह 24-25 जुलाई की दरमियानी रात अपने घर से करीब 6 बजे शाम को निकला था. इसके बाद उसे अंतिम बार पिथौरा बस स्टैंड के पास एक होटल में देखा गया था. रात करीब 1 बजे उनका मोबाइल नंबर बंद हो गया, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला. परिजनों ने जब अमित के घर न लौटने की सूचना मिली, तो उनके छोटे भाई अमन चौधरी ने 25 जुलाई को रात 6 बजे स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस को रविवार, 27 जुलाई को सूचना मिली कि पीलवापाली के एक जंगल में एक बाइक जली हुई हालत में पड़ी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने पुष्टि की कि यह बाइक अमित चौधरी की है. थाना प्रभारी टी. उमेश वर्मा ने बताया कि बाइक की स्थिति संदिग्ध है और इसे जलाए जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच करवा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आग लगने का कारण क्या था और क्या यह किसी साजिश का हिस्सा है.

Raipur News: गोलबाजार इलाके में लड़कों का उत्पात, चलती कार की छत में बैठकर सिगरेट पीते दिखे

रायपुर : राजधानी रायपुर में युवकों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन युवक बेखौफ होकर बीच सड़क पर कार की सनरुफ खोलकर सिगरेट पीते, मस्ती करते और लोगों को परेशान करते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं ये युवक नशे में उन्हें समझाने वालों से भीड़ जाते हैं। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक कार की सनरुफ खोलकर सिगरेट पीते और हल्ला करते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र का है। यहां कुछ युवक कार की सनरुफ खोलकर सिगरेट पीते और हल्ला करते हुए नजर आए। युवकों की हरकत को उनके पिछले चल रही कार में सवार लोगों ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। जब लोगों ने युवको को ऐसा करने से मना किया तो युवक नशे की हालत में लोगों से ही भीड़ गए। पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। जैसे ही गोलबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी युवक पुलिस के सामने ही लोगों भीड़ गए और उनसे बदतमीजी करने लगे। सभी युवक पंजाब और हरियाणा के बताए जा रहे हैं। युवको की हरकतों को देखते हुए पुलिस की टीम ने कार को जब्त कर सभी युवकों को हिरासत में ले लिया है।

CM साय से केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने की मुलाकात

रायपुर : CM विष्णुदेव साय से केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने मुलाकात की। सीएम साय ने मुलाकात की जानकारी देते बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासोन्मुखी विज़न को ज़मीन पर उतारने हेतु छत्तीसगढ़ में संचार नेटवर्क के विस्तार और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं पर सकारात्मक विमर्श हुआ।

अन्य खबरे

प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला
होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार
जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया
कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी
अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त