रिश्वत लेते जेई का वीडियो वायरल, बिजली विभाग ने तत्काल किया निलंबित

बलरामपुर : जिला मुख्यालय के विद्युत कार्यालय में जेई के पद पर पदस्थ एक अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बिजली कनेक्शन लगवाने का नाम पर पैसा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मामले की शिकायत वीडियो के साथ कलेक्टर के जनदर्शन में भी हुई थी, जिस पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए जेई शांतनु वर्धन को पद से निलंबित कर दिया है। लगातार बारिश से बिलासा एयरपोर्ट के रनवे पर भरा पानी, रायपुर में हुई दिल्ली-बिलासपुर फ्लाइट की लैंडिंग यह वायरल वीडियो ग्राम पंचायत भेंडरी का बताया जा रहा है, जहां विद्युत कनेक्शन लगवाने के नाम पर जेई शांतनु वर्धन पहुंचे हुए थे और उनके साथ एक अन्य कर्मचारी भी था। यहां विद्युत कनेक्शन लगवाने के नाम पर उन्होंने पैसे लिए और जिस ग्रामीण ने यह पैसा दिया था उसने इसका वीडियो भी अपने मोबाइल में बना लिया था। इस वीडियो में जेई साहब पैसा गिन रहे हैं साथ में यह भी कह रहे हैं कि मेरे साथ जो यह आदमी बैठा हुआ है इसे भी कुछ दे दीजिएगा। बीजेपी महिला मंडल ने बॉर्डर में तैनात वीर जवानों के लिए 3 लाख 80 हजार रक्षासूत्र भेजे पीड़ित ने इसके शिकायत वीडियो के साथ बलरामपुर कलेक्टर के जनदर्शन में दिया था जिस पर संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इस वीडियो के आधार पर जेई के खिलाफ कार्रवाई तो कर दी है और उसे फिलहाल निलंबित कर दिया है।

लगातार बारिश से बिलासा एयरपोर्ट के रनवे पर भरा पानी, रायपुर में हुई दिल्ली-बिलासपुर फ्लाइट की लैंडिंग

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे में बारिश के कारण पानी भरने से दिल्ली-बिलासपुर फ्लाइट को रायपुर डायवर्ट करना पड़ा. यात्रियों को यहीं उतार कर फ्लाइट बिना यात्रियों के दिल्ली वापस गई. इस कारण 40 से अधिक यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी. वहीं रायपुर में उतारे गए यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. बीजेपी महिला मंडल ने बॉर्डर में तैनात वीर जवानों के लिए 3 लाख 80 हजार रक्षासूत्र भेजे जानकारी के मुताबिक, एलाइंस एयर की फ्लाइट सुबह दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर होते हुए 11:10 बजे बिलासपुर पहुंचती है. लेकिन पिछली रात हुई भारी बारिश के कारण बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे पर पानी भर गया, जिसके चलते वहां विमान की लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली. ऐसे में पायलट विमान को रायपुर ले गया और वहां करीब दोपहर 12:10 बजे मौजूद 40 से अधिक यात्रियों को उतारकर फ्लाइट को वापस दिल्ली भेज दिया गया. रायपुर में उतरे यात्री अपनी निजी व्यवस्था से बिलासपुर पहुंचे, जबकि बिलासपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्रियों को निराश होकर अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी.

बीजेपी महिला मंडल ने बॉर्डर में तैनात वीर जवानों के लिए 3 लाख 80 हजार रक्षासूत्र भेजे

रायपुर: बीजेपी महिला मंडल द्वारा आज बॉर्डर में तैनात वीर जवानों के लिए 3 लाख 80 हजार रक्षासूत्र भेजे गए है। साथ में शुभकामना संदेश भी भेजे। संदेश में लिखा है कि सैनिक देश के असली हीरो हैं। उनकी निष्ठा, बहादुरी और सेवा को सलाम। हम उनके ऋणी हैं। उनकी सुरक्षा और सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं। बीजेपी शंकर नगर मंडल के उपाध्यक्ष दिलीप धनकर ने यह जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्रैक्टर चलाकर खेत की मताई की इस दौरान बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, बीजेपी की प्रदेश महिला मंडल शालिनी राजपूत , शंकर नगर मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर, संजय कश्यप, सुधीर चौबे, मनीष सेन, डोमेन वर्मा,गणेश निर्मलकर,वीरमणि चौबे,कुलेश्वर धुरंधर,योगेश साहू,कुलविंदर सिंह हूंजन,मीना सेन, वंदना सेन,प्रभात मिश्रा, चंद्रप्रकाश प्रजापति,सब्बीर हुसैन,आर्यन मिश्रा,अनमोल सिन्हा,रवि कश्यप,इरशाद खान,भीम चौधरी,किशन वर्मा, राहुल खेलकर, सुरेश प्रधान, राजेश निषाद, मनोज वर्मा, शक्ति सिंह, मुकेश गोहिल,मोहन के.राय,राजू क्षत्रिय सहित कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्रैक्टर चलाकर खेत की मताई की

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ट्रैक्टर चलाकर खेत की मताई की। उन्होंने X में बताया, आज अपने गृहग्राम रतनपुर में अपने खेत में रोपाई से पहले स्वयं ट्रैक्टर चलाकर खेत की मताई की। किसान होना गर्व की बात है, क्योंकि अन्न पैदा करना केवल काम नहीं, तपस्या है। साइंस, स्पोर्ट्स से लेकर टेक्सटाइल तक, जानें PM मोदी ने ‘मन की बात’ में क्या-क्या कहा? प्रदेश में अब तक 572.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 572.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 916.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 297.3 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 542.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 530.1 मि.मी., गरियाबंद में 438.6 मि.मी., महासमुंद में 490.3 मि.मी. और धमतरी में 452.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। वन समिति की आड़ में काफी पाइंट में ऊगाही बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 632.3 मि.मी., मुंगेली में 632.4 मि.मी., रायगढ़ में 742.4 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 825.8 मि.मी., कोरबा में 652.4 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 599.8 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 545.4 मि.मी., सक्ती में 698.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 477.4 मि.मी., कबीरधाम में 429.1 मि.मी., राजनांदगांव में 427.5 मि.मी., बालोद में 538.2 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 664.0 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 418.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 423.6 मि.मी., सूरजपुर में 719.8 मि.मी., जशपुर में 677.0 मि.मी., कोरिया में 643.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 609.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 669.4 मि.मी., कोंडागांव में 401.6 मि.मी., नारायणपुर में 506.9 मि.मी., बीजापुर में 721.7 मि.मी., सुकमा में 461.4 मि.मी., कांकेर में 522.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 585.1 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

वन समिति की आड़ में काफी पाइंट में ऊगाही

कोरबा। कोरबा वनमंडल द्वारा बालको वन परिक्षेत्र में आकर्षक काफी पाइंट का निर्माण कराया गया है जिससे लोगों को कम दर पर सुविधाजनक मनोरंजन के साधन उपलब्ध हो सके साथ ही इस क्षेत्र के वन समिति के सदस्य भी आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सके, हालांकि कागज में काफी पाइंट का संचालन दूधीटांगर वन प्रबंधन समिति के सदस्यगण कर रहे हैं लेकिन पर्दे के पीछे इसका संचालन एक प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा किया गया जा रहा है और वह यहां पर प्रवेश के नाम पर प्रति व्यक्ति 20 रूपए की वसूली के साथ महंगे दरों पर खाद्य सामाग्री की बिक्री कर रहा है। जिले में प्रचूर मात्रा में वन संसाधन है ऐसे में राज्य शासन की मंशा है कि कोरबा को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिल सके इसके लिए बुका, सतरेंगा, बांगो बांध सहित लेमरू क्षेत्र के काफी पाइंट में अनेक मनोरंजन के साधन उपलब्ध करा विश्राम गृह का निर्माण कराया गया है ताकि दूर-दराज से पहुंचे लोग भी कम दर पर यहां के आकर्षक नजारों को अवलोकन कर सके, लेकिन इसके आड़ में प्रभावशाली लोग अपनी ठेकेदारी चमका रहे हैं। कुछ इसी तरह का वाक्या बालको वन परिक्षेत्र में संचालित काफी पाइंट में देखने को मिल रहा है। कहने को तो इसका संचालन दूधीटांगर वन प्रबंधन समिति के सदस्य कर रहे हंै और इसके लिए परिसर में बोर्ड भी लगाया गया है, लेकिन मौके पर निरीक्षण करने पर समिति के एक भी सदस्य मौजूद नहीं मिले बल्कि प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा रखे गए व्यक्ति ही इसका संचालन कर रहे हैं। यहां पर एक कैंटिन भी संचालित है जहां पर मनमाने ढंग से रकम की वसूली कर खाद्य पदार्थ मुहैया कराया जा रहा है। यहां का नजारा काफी आकर्षक है ऐसे में प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं, लेकिन इसका लाभ वन समिति के ग्रामीणों को मिलने के बजाए कथित रसूकदार व्यक्ति को मिल रहा है। प्रवेश शुल्क के नाम पर वसूली यहां पहुंचे लोगों से 20 रूपए की प्रवेश शुल्क की वसूली की जा रही है लेकिन इसके एवज में जो रसीद दिया जा रहा है उसमें सादे कागज में सिर्फ दूधीटांगर वन समिति के साथ 20 रूपए अंकित है, इसमें किसी के हस्ताक्षर नहीं हैं, मतलब साफ है कि रसीद में हेराफेरी कर महीने में लाखों की कमाई की जा रही है इसकी जांच-पड़ताल वन विभाग के अधिकारी नहीं कर रहे हैं। कमरो का किराया मनमाना नियमानुसार यहां निर्मित विश्राम गृह के कमरों की बुकिंग ऑनलाईन होती है लेकिन ऐसा यहां पर नहीें होता है, यहां पर कार्यरत कर्मी प्रभावशाली व्यक्ति के मौखिक निर्देश पर लोगों से मनमाना रकम की वसूली कर रहे हैं। साथ ही युवक-युवतियों को घंटे के हिसाब से रूम उपलब्ध करा रहे है। इसमें रकम की गड़बड़ी हो रही है। खुलेआम मादक पदार्थ की पूर्ति इन दिनों बरसात का मौसम है जहां पर युवकों की अच्छी-खासी भीड़ लगी रहती है। अमूमन प्रतिदिन खुले जगहों के साथ कमरों पर मादक पदार्थ का सेवन युवक-युवतियां कर रहे हैं। इसकी वजह से आए दिन यहां पर मारपीट की घटना के साथ लूटपाट भी हो रही है। लेकिन विश्राम गृह क्षेत्र में किसी प्रकार के सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में बालको वन परिक्षेत्राधिकारी जयंत सरकार के मोबाईल क्रमांक 9302882789 से संपर्क साधा गया। पूरे समय तक मोबाईल की घंटी बजी लेकिन उन्होंने स्वीकार नहीं किया। इस वजह से उनका पक्ष नहीं मिल सका।

कोरबा जिला शिक्षा विभाग में साजिश की सियासत! डीएमसी मनोज पांडेय को हटाने की हो रही कोशिशें, जातिगत समीकरणों का खेल?

कोरबा। जिले का शिक्षा विभाग इन दिनों केवल शिक्षण गतिविधियों के लिए नहीं, बल्कि अंदरूनी साजिशों और राजनीतिक रणनीतियों के लिए सुर्खियों में बना हुआ है। विभागीय सूत्रों की मानें तो डीएमसी (डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर) मनोज पांडेय के खिलाफ लगातार शिकायतों का सिलसिला और जांचों के बावजूद निराधार साबित हो रही बातों के बाद भी उन्हें निशाना बनाए जाने की साजिशों ने पूरे महकमे को हिलाकर रख दिया है। शिकायतें निराधार, फिर भी चल रही दबाव की राजनीति मनोज पांडेय के खिलाफ की गई शिकायतों की दो बार जांच कराई जा चुकी है। दोनों बार विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से शिकायत को गलत बताया है, यहां तक कि शिकायतकर्ता ने भी बयान बदलते हुए मूल बिंदु से हटकर बयान दिए। इसके बावजूद, उक्त प्रकरण को जबरन महिला अपराध से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि यह सब एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है, जिससे डीएमसी को हटाकर किसी अन्य व्यक्ति को लाभ पहुंचाया जा सके। सजा से बचे दोषी, लेकिन डीएमसी पर कार्रवाई का दबाव चौंकाने वाली बात यह है कि विभाग में ऐसे अधिकारी भी हैं, जिन पर पहले से गंभीर आरोप हैं, यहां तक कि एक अधिकारी पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है, फिर भी वे पद पर बने हुए हैं। ऐसे मामलों पर कोई चर्चा नहीं होती, न ही कार्रवाई होती है, लेकिन मनोज पांडेय पर बिना आधार के मामलों को बार-बार उठाया जा रहा है। जातिगत समीकरणों का प्रभाव? विभाग के भीतर चर्चा है कि यह पूरा मामला जातिगत समीकरणों की राजनीति का हिस्सा है। कुछ प्रभावशाली पूर्व अधिकारी और वर्तमान में विवादों में घिरे कर्मचारी मिलकर इस साजिश को अंजाम दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन लोगों की मंशा अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान भटकाना और विभाग में प्रभाव बनाए रखना है।

पेड़ के नीचे बैठकर महुआ शराब पीते रहे दरोगा, ग्रामीणों ने पकड़ा तो मुंह छुपाकर भागने लगे, तस्वीरें वायरल

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरिया वनमंडल के देवगढ़ वन परिक्षेत्र में वन सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे दो दरोगा खुद ही नियमों की धज्जियां उड़ाते कैमरे में कैद हो गए. मामला निग्नोहर बीट के हर्राडीह क्षेत्र का है, जहां ड्यूटी के दौरान वर्दी पहने दो दरोगा पेड़ की छांव में बैठकर महुआ शराब का सेवन करते नजर आए. ग्रामीणों ने यह दृश्य मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. Hariyali Teej: आज है हरियाली तीज, जानें कैसे खोला जाता है व्रत, विधि और नियम ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब ग्रामीण युवक वहां पहुंचे तो दरोगा आराम से बैठकर बोतल से शराब पी रहे थे. एक युवक ने महुआ शराब की बोतल सूंघ कर चिल्लाते हुए कहा दारू पी रहे हो यह सुनते ही दोनों दरोगा घबरा गए और तुरंत वहां से उठकर कार्य स्थल की ओर निकल पड़े. कैमरा ताने ग्रामीण उनका पीछा करते रहे लेकिन दोनों ने एक शब्द भी नहीं कहा जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वे आरोपों का खंडन नहीं कर पाए. अगर वे निर्दोष होते तो विरोध जरूर करते लेकिन उनकी चुप्पी ने सब कुछ बयां कर दिया. “जांच में सामने आया है कि इन दोनों दरोगाओं में से एक का नाम एस.एस. खान है जो निग्नोहर बीट में पदस्थ हैं जबकि दूसरा हर्राडीह बीट के दरोगा कुजूर हैं. दोनों ही देवगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए जब दोनों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने न फोन उठाया और न ही व्हाट्सएप संदेशों का कोई जवाब दिया. उनकी यह चुप्पी भी सवाल खड़े कर रही है.”  हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 लोगों की मौत, 25 से 30 लोग घायल, आज सुबह की घटना वर्दीधारी कर्मचारी खुलेआम ड्यूटी के दौरान शराब पीने लगें ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर कड़ा विरोध जताया है और विभागीय कार्रवाई की मांग की है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि डीएफओ और विभागीय उच्चाधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं. क्या निलंबन होगा जांच समिति बैठेगी या फिर मामले को दबा दिया जाएगा.

सूदखोरी का अड्डा जमींदोज : फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के दफ्तर पर चला बुलडोजर, पुलिस और निगम की टीम मौजूद

रायपुर : परदेसिया सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम बुलडोजर के साथ परदेसिया बदमाश रोहित तोमर के भाटागांव के साई नगर स्थित दफ्तर पर कार्रवाई के लिए पहुंच गई है. दफ्तर को बिना नक्शा और अनाधिकृत रूप से निर्माण किया गया है. बताया जा रहा है कि इसी दफ्तर से तोमर बंधु अवैध रूप से सूदखोरी का कारोबार संचालित करते थे. जानकारी के मुताबिक, फरार परदेसिया हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर अपनी पत्नी भावना तोमर के नाम से दफ्तर खोल रखा था. यहीं से वह और उसका भाई परदेसिया गुंडा वीरेंद्र तोमर अवैध रूप से ब्याज पर पैसा देने का काम करते थे. दोनों आरोपी लंबे समय से फरार हैं. कार्रवाई के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. निगम की टीम ने दफ्तर से अंदर मौजूद सामान को बाहर निकालना शुरू कर दिया है. प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम ‘प्रहरी’ भी मौके पर मौजूद है. रायपुर आख़िरकार चल गया बुलडोजर सूदखोर और फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के आफिस पर चला #Buldozer रोहित ने अपनी पत्नी के नाम से खोल रखा है दफ्तर दफ्तर से ही सूदखोरी का करते थे काम लंबे समय से फरार है सूदखोर रोहित और उसका भाई वीरेंद्र तोमर#TomarBandhu #Chhattisgarh pic.twitter.com/LSUbzWca5b — Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) July 27, 2025

मनचाहा धन पाने के लिए 7 साल की मासूम की तांत्रिक बलि, भाई-भाभी समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। जिले के कोसाबाड़ी गांव में तंत्र-मंत्र और झाड़फूंक के अंधविश्वास के चलते 7 वर्षीय मासूम लाली उर्फ महेश्वरी गोस्वामी की कथित रूप से बलि दे दी गई। आरोप है कि ‘मनचाहा धन’ प्राप्त करने के लालच में परिवार के ही लोगों ने मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना 11 अप्रैल 2025 की रात की है, जब बच्ची अपनी मां के साथ घर में सो रही थी और अगली सुबह लापता पाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। करीब एक महीने बाद, 6 मई को गांव के श्मशान के पास एक खेत में मानव खोपड़ी और अस्थियाँ मिलीं। डीएनए जांच में पुष्टि हुई कि यह अवशेष लापता बच्ची लाली के ही थे। बलि देने की खौफनाक साजिश, रिश्तेदार निकले हत्यारे पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ, वह बेहद चौंकाने वाला था। बच्ची की हत्या की साजिश उसी के रिश्ते में भाई-भाभी ने रची थी। आरोपियों ने ‘झरन पूजा’ नामक काले तांत्रिक अनुष्ठान के लिए बच्ची की बलि दी, ताकि वे समृद्धि प्राप्त कर सकें। इस खौफनाक कांड में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में बच्ची का रिश्ते में भाई चिम्मन गिरी गोस्वामी, उसकी पत्नी ऋतु गोस्वामी, बच्ची को उठाने वाला नरेंद्र मार्को, पूजा में शामिल आकाश मरावी, और झाड़फूंक करने वाला बैगा रामरतन निषाद शामिल हैं। मुख्य साजिशकर्ता ऋतु गोस्वामी बताई गई है, जिसने बैगा के साथ मिलकर पूरी योजना रची। कैसे रची गई बलि की योजना पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने तांत्रिक पूजा के लिए बैगा से संपर्क किया और बच्ची की बलि देने की साजिश रच डाली। नरेंद्र मार्को को पैसे देकर बच्ची को रात में घर से उठवाया गया। उसे काले कपड़े पहनाकर तांत्रिक क्रियाएं की गईं और फिर चाकू से उसकी बेरहमी से हत्या कर शव खेत में दफना दिया गया। वैज्ञानिक तरीकों से जांच, पुलिस को मिली सफलता बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला और मुंगेली एसपी भोजराम पटेल के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम ने साइबर सेल, सीसीटीवी, गवाहों के बयान, नार्को, ब्रेन मैपिंग और पॉलिग्राफ टेस्ट की मदद से मामले की तह तक पहुंचने में सफलता हासिल की। जांच के दौरान पूजा में इस्तेमाल की गई सामग्री और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। BNS की गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मामला गिरफ्तार सभी आरोपियों को 26 जुलाई को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 103(1), 140, 137(2), 61 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में लोरमी थाना, साइबर सेल और राजस्व विभाग की भूमिका सराहनीय रही। गांव में मातम और आक्रोश कोसाबाड़ी गांव समेत पूरे लोरमी क्षेत्र में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और मातम है। मासूम बच्ची की बलि जैसी अमानवीय घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अब ऐसे अंधविश्वासी कृत्यों के खिलाफ कड़ा एक्शन जरूरी है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि अंधविश्वास आज भी ग्रामीण समाज में कितनी गहराई तक जड़ें जमा चुका है और किस तरह यह इंसानियत को शर्मसार कर रहा है। प्रशासन और समाज दोनों के लिए यह एक चेतावनी है कि अब जागरूकता, शिक्षा और कानून के प्रभावी क्रियान्वयन से ही ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है।

‘सैयारा’ के मोह में ना खोएं होश : इस जिले की पुलिस की चेतावनी- अगर कोई ‘love you’ कहने के बाद…

 मुंगेली: फिल्म ‘सैयारा’ की रोमांटिक कहानी युवाओं के बीच भावनात्मक जुड़ाव और ट्रेंड का कारण बन रही है. सोशल मीडिया पर #SaiyaaraVibes और #LoveLikeSaiyaara जैसे ट्रेंड्स में लोग अपने जज़्बात खुलकर शेयर कर रहे हैं. लेकिन जहां एक ओर इस फिल्म ने दिलों को छुआ है, वहीं दूसरी ओर इसी भावनात्मक लहर का फायदा उठाकर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं. इसी को देखते हुए मुंगेली पुलिस ने एक बेहद संवेदनशील और ज़रूरी साइबर सुरक्षा संदेश जारी किया है. मुंगेली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, “सैयारा की प्रेम कहानी दिल को छू जाती है, पर ऑनलाइन दुनिया में हर ‘सैयारा’ सच्चा नहीं होता. याद रखें, प्यार में दिल दिया जाता है, OTP या पासवर्ड नहीं. अगर कोई ‘I love you’ कहने के बाद आपका पिन या OTP मांगे, तो वो आपके दिल का नहीं, आपके बैंक बैलेंस का दीवाना है.” क्यों ज़रूरी है ये चेतावनी? मुंगेली पुलिस का यह संदेश हाल ही में सामने आए ऑनलाइन रोमांस फ्रॉड के मामलों के बाद आया है, जहां अजनबी व्यक्ति प्रेमजाल में फंसा कर लोगों से बैंक डिटेल्स, OTP और पैसे की मांग करते हैं.’सैयारा’ फिल्म के ट्रेंड को देखकर ठग अब इसी नाम या भावनात्मक संवादों के ज़रिए संपर्क कर लोगों को भरोसे में लेने की कोशिश कर रहे हैं. ‘सैयारा’ का क्रेज और धोखेबाज़ी का खतरा जहां एक ओर लोग इस फिल्म की कहानी में डूबे हैं, वहीं दूसरी ओर स्कैमर्स इस भावनात्मक जुड़ाव का फायदा उठा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि लोग जल्दी भरोसे में आ जाते हैं और ऐसे ऑनलाइन ‘सैयारा’ प्रोफाइल्स को अपना साथी मान बैठते हैं. लेकिन कई बार इन रिश्तों के पीछे सिर्फ़ एक मकसद होता है – धोखाधड़ी. मुंगेली पुलिस की सलाह अनजान ऑनलाइन रिश्तों से सतर्क रहें.OTP, बैंक डिटेल्स, UPI पिन किसी के साथ साझा न करें.प्रेम के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें.यदि संदेह हो, तो तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें. सोशल मीडिया पर मिलने वाले ‘फिल्मी सैयारा’ आपके असली जीवन में फ्रॉड हो सकते हैं. पहल अभियान और सोशल कैंपेन मुंगेली पुलिस ने अपने इस संदेश को #SaiyaaraSeSavdhaan, #CyberSafeRaho, #OnlineScam, #ThinkBeforeYouClick, और #पहलअभियान जैसे हैशटैग्स के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया है, ताकि लोग भावनाओं में बहने से पहले सोचें और सुरक्षित रहें.

अन्य खबरे

प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला
होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार
जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया
कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी
अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त