Raipur News : राजधानी के निजी होटल में युवती का ड्रग्स लेते वीडियो हुआ वायरल, कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल, तो बीजेपी ने कही ये बात

 रायपुर: राजधानी रायपुर के निजी होटल में युवती के ड्रग्स लेने का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में युवती 500 रुपए के नोट में ड्रग्स की लाइन बनाते और फिर चाटते हुए दिख रही है. वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सरकार पर ड्रग्स माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. वहीं भाजपा ने कांग्रेस के इस बयान पर पलटवार किया है. केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए कर्मचारियों को देगी विशेष छुट्टी ड्रग्स माफियाओं को सरकार दे रही संरक्षण : कांग्रेस पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने ड्रग्स लेने के वायरल वीडियो मामले को लेकर सरकार को जमकर घेरा है. उन्होंने कहा कि सरकार ड्रग्स माफियाओं को संरक्षण देने का काम कर रही है. ड्रग्स माफिया युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में धकेल रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि डबल इंजन सरकार में ड्रग्स कहां से आ रही है? कोरबा: शराब के नशे में डूबे 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस कांग्रेस के बयान पर भाजपा का पलटवार भाजपा संगठन महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस के बयान पर पलटवार किया. कहा कि कांग्रेस आरोप लगाने से पहले ये ध्यान में रख लें, जो नशा करते दिख रहे हैं, कहीं वो कांग्रेस परिवार से जुड़े हुए तो नहीं हैं. पिछली सरकार में नशे ने व्यापक रूप लिया और उनके करतूतों से आज सरकार जूझ रही है. भाजपा सरकार में नशे के खिलाफ कड़ाई से कार्रवाई की जा रही है.

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए कर्मचारियों को देगी विशेष छुट्टी

दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारी 30 दिनों की छुट्टी का लाभ उठा सकेंगे, जिसमें 20 दिन की अर्धवेतन छुट्टी, 8 दिन की आकस्मिक छुट्टी और 2 दिन का प्रतिबंधित अवकाश शामिल है। यह जानकारी केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि के सवाल के जवाब में दी। कोरबा: शराब के नशे में डूबे 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस दरअसल, केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल सहित निजी कारणों के लिए प्रति वर्ष 30 दिन की अर्जित छुट्टी (ईएल), 20 दिन की अर्धवेतन छुट्टी (हाफ पे लीव), 8 दिन की आकस्मिक छुट्टी (सीएल), और 2 दिन की प्रतिबंधित अवकाश (आरएच) लेने की अनुमति दी है। मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि ‘केंद्रीय सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 1972’ के तहत कर्मचारी निजी कारणों (बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल) के लिए ये छुट्टियां ले सकते हैं। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार के कर्मचारियों को प्रति वर्ष 30 दिन की अर्जित छुट्टी, 20 दिन की अर्धवेतन छुट्टी, 8 दिन की आकस्मिक छुट्टी और 2 दिन की प्रतिबंधित अवकाश के साथ-साथ अन्य पात्र छुट्टियां दी जाती हैं, जिनका उपयोग वे किसी भी निजी कारण के लिए कर सकते हैं।” कोरबा में मूसलधार बारिश से हुंकरा नाला उफान पर, 12 गांवों का संपर्क पूरी तरह बाधित ‘केंद्रीय सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 1972’ (1 जून 1972 से लागू हैं) में कर्मचारियों के लिए कई प्रकार की छुट्टियों का प्रावधान है। इनमें अर्जित छुट्टी, अर्धवेतन छुट्टी, मातृत्व अवकाश, पितृत्व अवकाश, गोद लेने की छुट्टी, कार्य-संबंधी बीमारी और चोट, नाविकों की छुट्टी, विभागीय छुट्टी और अध्ययन अवकाश शामिल हैं। कर्मचारियों का एक ‘लीव अकाउंट’ बनाया जाता है, जिसमें हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को छुट्टियों का ब्योरा होता है। छुट्टियां लेने पर इस खाते से कटौती होती है। हालांकि, मातृत्व, पितृत्व और बाल देखभाल जैसी विशेष छुट्टियां खाते से नहीं काटी जातीं और जरूरत पड़ने पर दी जाती हैं। नियमों के अनुसार, कुछ छुट्टियों को अन्य छुट्टियों या अवकाशों के साथ जोड़ा जा सकता है। प्रत्येक कर्मचारी को हर महीने की सेवा के लिए 2.5 दिन की अर्जित छुट्टी दी जाती है। इसके अलावा, दो से कम बच्चों वाली महिला कर्मचारी (प्रशिक्षु सहित) को 180 दिन तक का मातृत्व अवकाश और पुरुष कर्मचारी को 15 दिन तक का पितृत्व अवकाश मिल सकता है।

कोरबा: शराब के नशे में डूबे 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत जटगा चौकी मोहल्ला हाथीदर में एक दुखद घटना घटी। भुवनेश्वर प्रसाद साहू नामक 60 वर्षीय व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक शराब का आदि था और बीती रात 10 बजे के आसपास अपने घर से निकला था। कोरबा में मूसलधार बारिश से हुंकरा नाला उफान पर, 12 गांवों का संपर्क पूरी तरह बाधित सुबह जब लोगों ने देखा कि वह घर से कुछ दूर रास्ते में एक छोटे से गड्डे में मुंह के बल पानी में डूबा हुआ पड़ा था, तो उन्होंने इसकी सूचना मृतक के घरवालों को दी। इसके बाद जटगा चौकी प्रभारी चंद्रपाल खांड़े और सुपेत सिंह मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पोड़ी उपरोड़ा भेज दिया। पूर्व सरपंच के बेटे का मर्डर, हरेली की रात से था लापता पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे, लेकिन शराब के नशे में होने के कारण वह पानी में डूब गया होगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कोरबा में मूसलधार बारिश से हुंकरा नाला उफान पर, 12 गांवों का संपर्क पूरी तरह बाधित

कोरबा : जिले में गुरुवार रात से लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण अंचलों तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। कई इलाकों में जलभराव और नदी-नालों में उफान की स्थिति बनी हुई है। कोरबा रेवेन्यू सबडिवीजन के अंतर्गत आने वाले कुदमुरा क्षेत्र में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र में बहने वाला हुंकरा नाला शुक्रवार सुबह भारी बारिश के चलते ओवरफ्लो हो गया। बारिश के पानी की रफ्तार इतनी तेज रही कि नाला उफान पर आ गया और सडक़ों के ऊपर से बहने लगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले में पानी की ऊंचाई लगभग 5 फीट तक पहुंच गई है, जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। हमारे संवाददाता के अनुसार हुंकरा नाला के ऊपर से तेज बहाव के कारण कुदमुरा और बरपाली से सटे करीब 12 गांवों का संपर्क पूरी तरह कट गया है। इन गांवों में आवागमन का एकमात्र रास्ता हुंकरा नाला पार करके ही संभव था, लेकिन नाले की भयावह स्थिति ने ग्रामीणों को घरों में कैद कर दिया है। प्रभावित गांवों में प्रमुख रूप से कुदमुरा, बरपाली, डोंडरा, जामपानी, खैरझिटी, कर्राबेड़ा, मुड़ापार, बम्हनी, बेलतरा, जरेली, कुम्हारी व गोविंदपुर का नाम सामने आया है। इन गांवों के लोग आवश्यक सामग्री के लिए भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, जिससे संकट की स्थिति बनती जा रही है। गांवों में सावन और भादों के इस बारिश के मौसम को लेकर लोग बेहद चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तो मौसम की शुरुआत है और नाले की यह स्थिति है, आगे क्या होगा यह सोचकर ही डर लग रहा है। यदि प्रशासन ने समय रहते वैकल्पिक मार्ग या पुल निर्माण की व्यवस्था नहीं की तो भविष्य में बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग और आपदा प्रबंधन की टीम को अलर्ट मोड में रखा गया है। फिलहाल, क्षेत्रीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जलस्तर के कम होने का इंतजार कर रहा है, ताकि आवश्यकतानुसार राहत और सहायता पहुंचाई जा सके। कुचैना मार्ग पर भी सडक़ बहा कुसमुंडा-कुचैना-दीपका मार्ग पर पुल के निकट भारी बारिश की वजह से सडक़ के काफी हिस्से के धंसने व बहने के कारण इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। मार्ग पर इस सडक़ की दशा पहले से ही दयनीय थी। रात भर हुई बारिश ने और भी हालात खराब कर दिए। अब लोगों विशेषकर चारपहिया वाहन चालकों को घूमकर जाना पड़ रहा है।

पूर्व सरपंच के बेटे का मर्डर, हरेली की रात से था लापता

जांजगीर: नैला उपथाना क्षेत्र के सिवनी गांव के पूर्व सरपंच के बेटे की लाश सड़क किनारे मिली है। हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि सिर पर चोट के निशान है। मृतक का नाम अर्जुन चौहान है. घटना की सूचना के बाद नैला उपथाना कि, पुलिस मौके पर पहुंची है और FSL की टीम को सूचना दी गई है। हर तरफ चीख-पुकार… राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की इमारत गिरने से 6 बच्चों की मौत बता दें कि, युवक गुरूवार को घर से निकला था और आज उसकी लाश मिली है। पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। जानकारी के अनुसार, लोगों ने सड़क किनारे लाश देखी, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हरियाली तीज कब है? जानें व्रत की पूजा विधि, धार्मिक महत्व और उपाय इसके बाद नैला उपथाना की पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि युवक के सिर पर चोट के निशान हैं, जिसे देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। इधर, युवक कल हरेली त्योहार के दिन घर से निकला था और आज उसकी लाश मिली है। फिलहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है।

KORBA: गले में चना फंसने से 2 साल के मासूम की मौत, परिजन सदमें में

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गले में चना फंसने से एक दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार सुबह उस वक्त हुआ जब बच्चा घर में खेलते हुए गलती से चना निगल गया। मामले को लेकर जहां परिजन अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं, वहीं डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा जब अस्पताल लाया गया, उसकी स्थिति पहले से ही बेहद नाजुक थी और मौत इंटरनल ब्लीडिंग के कारण हुई। मूल कैडर में भेजे गए धनखड़ के साथ काम करने वाले अधिकारी, बंद किया गया उपराष्ट्रपति सचिवालय घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक मासूम का नाम दिव्यांश कुमार है, जो मध्यप्रदेश के राजगढ़, ब्यावरा निवासी छोटू कुमार का बेटा था। छोटू अपने भाई के साथ कोरबा में पानी पुरी बेचने का काम करता है और अपने परिवार के साथ अस्थायी रूप से यहीं पर रह रहा था। गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे दिव्यांश आंगन में खेल रहा था और अचानक घर के भीतर चला गया। वहां रखे चना खाने के दौरान वह चना उसके गले में फंस गया, जिससे उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वह रोने लगा। CG Transfer : वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखें लिस्ट… घबराए परिजनों ने तुरंत दिव्यांश को मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा पहुंचाया। बच्चा उसके चाचा गोलू बंसल की देखरेख में अस्पताल लाया गया। गोलू का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उपचार में देरी की। जब उन्होंने बच्चे की हालत पूछी, तो उन्हें बार-बार यह कहकर टाल दिया गया कि “बड़े डॉक्टर आकर देखेंगे।” उनका यह भी आरोप है कि समय पर इलाज मिल जाता तो दिव्यांश की जान बचाई जा सकती थी। मामले में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हरबंश ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि बच्चा जब अस्पताल लाया गया, उसी वक्त उसकी स्थिति गंभीर थी। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया था, लेकिन समस्या यह थी कि चना गले से फेफड़ों तक पहुंच गया था, जिससे अंदरूनी रक्तस्राव (इंटरनल ब्लीडिंग) शुरू हो गया था। Aaj Ka Rashifal 25 July 2025: सावन के इस शुक्रवार को इन 3 राशियों को होगा धन लाभ, घर-परिवार में आएगी खुशहाली, पढ़ें दैनिक राशिफल उन्होंने लापरवाही के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि डॉक्टरों ने हरसंभव प्रयास किया, लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है, जिसे वे अपने गृह ग्राम मध्यप्रदेश लेकर रवाना हो गए। इस पूरे मामले को लेकर अब तक सिविल लाइन थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, हालांकि परिजनों के बयान और घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस द्वारा भी स्थिति की समीक्षा की जा सकती है। यह घटना न सिर्फ एक मासूम की दुखद मौत की कहानी है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि नन्हें बच्चों की देखरेख में थोड़ी सी चूक कितनी बड़ी त्रासदी में बदल सकती है। साथ ही यह मामला स्वास्थ्य सेवाओं की तत्परता और अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी पर भी कई सवाल खड़े करता है।

छत्तीसगढ़ में बेलगाम अपराध: एक और हत्या से दहशत, बोरी में लाश मिलने से दहला शहर

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों आपराधिक घटनाओं में लगातार इज़ाफा देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक सनसनीखेज वारदातें हो रही हैं। ताजा मामला राखी थाना क्षेत्र का है, जहां पानी में तैरती एक बोरी से युवक की लाश मिली मिली है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। Aaj Ka Rashifal 25 July 2025: सावन के इस शुक्रवार को इन 3 राशियों को होगा धन लाभ, घर-परिवार में आएगी खुशहाली, पढ़ें दैनिक राशिफल यह घटना राखी थाना क्षेत्र के ग्राम बेंद्री की है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को गांव के पास स्थित एक पत्थर खदान के गड्ढे में पानी के ऊपर एक बोरी तैरती दिखाई दी। बोरी से बदबू आने पर ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पानी से बोरी को बाहर निकाला गया। Thailand Cambodia Conflict: कंबोडिया के हमले में बैंकॉक गैस स्टेशन तबाह, थाईलैंड ने भी की जवाबी एयरस्ट्राइक; 9 की मौत जब बोरी को खोला गया तो अंदर से एक युवक की लाश मिली, जो सड़ी-गली हालत में थी। शव कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। वहीं प्रथम दृष्टया मामला युवक की हत्या कर उसकी लाश को बोरी में भरकर पानी में फेंकने का लग रहा है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

CG Transfer : वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखें लिस्ट…

रायपुर : राज्य सरकार ने वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है. 50 वनपालों को इधर से उधर किया गया है. देखें लिस्ट –

कोरबा वनमंडल में 42 हाथियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

कोरबा : वनमंडल कोरबा में हाथी समस्या खत्म होने के बजाय और भी बढ़ता जा रहा है। यहां के कुदमुरा एवं कोरबा रेंज में 42 की संख्या में हाथी विचरण कर रहे हंै, जिनमें से 15 हाथी कुदमुरा सर्किल तथा 5 हाथी जिल्गा परिसर में सक्रिय हैं, जबकि एक लोनर हाथी कोरबा वन परिक्षेत्र के गेराव जंगल में पहुंच गया है। खेत में पंप चालू करने के दौरान किसान दंपती की मौत, आए करंट की चपेट में वहीं 21 हाथी परिक्षेत्र के ही दरगा क्षेत्र में सक्रिय है। हाथियों ने क्षेत्र में कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया है लेकिन देर सबेर हाथियों द्वारा उत्पात मचाये जाने की संभावना है। जिसे देखते हुए वन अमला सतर्क हो गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र में हाथियों के मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

खेत में पंप चालू करने के दौरान किसान दंपती की मौत, आए करंट की चपेट में

सरगुजा: जिले में आज सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुडेसा अवराडुगू में खेत में काम करने गए किसान दंपती की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. सूचना मिलते ही बिजली विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. एक युवती के साथ कई होटलों में रेप, गवाही देने का झांसा देकर ले गया था दरिंदा मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मुडेसा अवराडुगू निवासी करीमन साय गोंड (56) और उनकी पत्नी दिलकुवंर गोंड (52) मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे घर के बगल में स्थित खेत में धान का बीड़ा उखाड़ने गए थे. खेत में पानी कम होने से पंप चालू करने के लिए करीमन साय ने घरेलू कनेक्शन से पंप का तार जोड़ना चाहा. जैसे ही उन्होंने तार जोड़ा, करंट लगते ही वह तार से चिपक गए और मौके पर गिर पड़े. गीले खेत में करंट फैलने से वहां मौजूद उनकी पत्नी दिलकुवंर गोंड भी उसकी चपेट में आ गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना के बाद किसान दंपती के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है.

अन्य खबरे

होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार
जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया
कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी
अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह