कोविड मृत्यु बीमा दावा खारिज करना पड़ा महंगा, मैक्स लाइफ को 1 करोड़ रुपये भुगतान का आदेश

✍️ भागीरथी यादव   बिलासपुर। कोविड-19 से हुई मृत्यु के एक मामले में बिलासपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनियों के लिए नजीर बनने वाला फैसला सुनाया है। आयोग ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस को मृतका के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित देने का निर्देश दिया है। साथ ही मानसिक प्रताड़ना और वाद व्यय के रूप में 2 लाख रुपये अतिरिक्त भुगतान का आदेश भी दिया गया है। उपभोक्ता को मानसिक प्रताड़ना मानते हुए लगाया जुर्माना आयोग ने अपने फैसले में स्पष्ट कहा कि बीमा दावा खारिज करना न केवल उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि इससे पीड़ित परिवार को गहरी मानसिक पीड़ा भी पहुंची। आयोग ने माना कि कंपनी का यह रवैया बीमा नियमों के खिलाफ है और इसी आधार पर हर्जाना लगाया गया। पॉलिसी जारी होने से पहले पूरी तरह स्वस्थ थीं मृतका मामले के अनुसार बिलासपुर निवासी कौशल प्रसाद कौशिक ने अपनी पत्नी शैल कौशिक के नाम पर मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का ‘प्लैटिनम वेल्थ प्लान’ लिया था। पॉलिसी जारी करने से पहले बीमा कंपनी द्वारा कराई गई मेडिकल जांच में शैल कौशिक को पूरी तरह स्वस्थ घोषित किया गया था। कोविड संक्रमण के बाद बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान मौत सितंबर 2020 में शैल कौशिक कोविड-19 से संक्रमित हुईं। इलाज के दौरान उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और 11 अक्टूबर 2020 को उनका निधन हो गया। इसके बाद पति द्वारा नियमानुसार बीमा दावा प्रस्तुत किया गया। ‘पहले से बीमारी’ का दावा आयोग ने किया खारिज बीमा कंपनी ने यह कहकर दावा अस्वीकार कर दिया था कि पॉलिसीधारक पहले से गंभीर बीमारी से ग्रस्त थीं। आयोग ने इस दलील को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि कंपनी की अपनी मेडिकल रिपोर्ट में महिला को स्वस्थ बताया गया था, ऐसे में दावा खारिज करना अनुचित है। तुरंत भुगतान करने के निर्देश उपभोक्ता आयोग ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस को निर्देश दिए हैं कि मृतका के परिजनों को— 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि उस पर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज 2 लाख रुपये मानसिक पीड़ा व वाद व्यय का भुगतान तत्काल किया जाए। आयोग के इस फैसले को कोविड से जुड़े बीमा दावों में उपभोक्ताओं के अधिकारों की बड़ी जीत माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ शासन में आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, प्रशासनिक आदेश जारी

✍️ भागीरथी यादव    रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यदायित्वों में परिवर्तन करते हुए महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आयुक्त स्तर पर पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार में बदलाव किया गया है। आदेश के तहत वर्ष 2009 बैच की आईएएस अधिकारी किरण कौशल को आगामी आदेश तक आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि समग्र शिक्षा का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से यह पद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिसमय वेतनमान के समकक्ष माना जाएगा। इसी क्रम में वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार शरण, जो वर्तमान में आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश के पद पर कार्यरत हैं तथा गृह निर्माण मंडल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, को रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे यह जिम्मेदारी अपने वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त रूप से निभाएंगे। वहीं प्रशासनिक अनुभव को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी आकाश छिकारा को जिला बस्तर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे अब तक आवास एवं पर्यावरण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ थे और साथ ही रायपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। शासन के इस आदेश को प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रायपुर–ओडिशा रेल रूट पर बड़ा असर: यार्ड रीमॉडलिंग के चलते 4 पैसेंजर ट्रेनें रद्द

✍️ भागीरथी यादव   रायपुर | छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच रेल से सफर करने वालों के लिए अहम खबर है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल में आरंगमहानदी स्टेशन और टीटलागढ़–लखोली सेक्शन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते रायपुर से चलने वाली चार महत्वपूर्ण पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 के बीच रायपुर–विशाखापट्टनम पैसेंजर (58527) विशाखापट्टनम–रायपुर पैसेंजर (58528) रायपुर–जूनागढ़ रोड पैसेंजर (58207) रद्द रहेंगी। वहीं जूनागढ़ रोड–रायपुर पैसेंजर (58208) 1 फरवरी से 5 फरवरी 2026 तक संचालित नहीं होगी। रेलवे ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताते हुए अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी पूछताछ केंद्र से जरूर प्राप्त

जांजगीर-चांपा: ट्रक ड्राइवर से लूटपाट, आदतन अपराधी गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव   अकलतरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 49 पर घटी वारदात, आरोपी का आधार कार्ड से हुआ पर्दाफाश जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित ड्राइवर से 3 हजार रुपये लूटे थे। 18 जनवरी की रात करीब 10 बजे, तरौद चौक से आगे स्थित नेशनल हाईवे पर ट्रक ड्राइवर प्रहलाद महंत पर एक हमले का प्रयास हुआ। आरोपी गजेंद्र केवट (27 वर्ष) ने खड़े ट्रक के कैबिन में घुसकर चालक के साथ बेल्ट और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी ने ड्राइवर की जेब से 3 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर निरीक्षण के दौरान आरोपी का आधार कार्ड बरामद किया, जिससे उसकी पहचान गजेंद्र केवट के रूप में हुई, जो बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र का निवासी है। आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गजेंद्र केवट ने लूटपाट की वारदात को कबूल किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई राशि में से 1,500 रुपये और घटना में इस्तेमाल की गई चमड़े की बेल्ट बरामद की। पुलिस के अनुसार, गजेंद्र केवट एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह घटना जिले में अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस की सक्रियता और तत्परता को उजागर करती है, जिसमें एक ही दिन में आरोपी को गिरफ्तार किया गया और लूटी गई रकम का हिस्सा भी बरामद कर लिया गया।

शादी का झांसा देकर 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी सुनील कश्यप गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव   जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 20 वर्षीय युवक ने 13 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 16 जनवरी की है। पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब उनकी बेटी घर पर अकेली थी, तभी कोई अज्ञात व्यक्ति उसे फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद जब बेटी का पता नहीं चला, तो परिजनों ने बलौदा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 3 दिन बाद ‘पचरी’ में मिली मासूम पुलिस की विशेष टीम ने जब जांच का दायरा बढ़ाया, तो मुखबिर से सूचना मिली कि बालिका ग्राम पचरी निवासी सुनील कश्यप (20 वर्ष) के घर पर है। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर नाबालिग को सकुशल बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लिया। रिश्ते को किया कलंकित, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई पूछताछ के दौरान पीड़िता ने जो आपबीती सुनाई वह दिल दहला देने वाली थी। आरोपी सुनील ने उसे शादी का सपना दिखाकर  उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आईपीसी की धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) भी जोड़ दिया है। पपुलिस ने नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया है, वहीं आरोपी सुनील कश्यप को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की अपील: परिजनों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

सड़क सुरक्षा से सेवा तक: चिरमिरी पुलिस की पहल, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब।

✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी/ पूरे देश में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता माह के परिपालन में पुलिस अधीक्षक जिला एमसीबी के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह द्वारा आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को जिला अस्पताल चिरमिरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में चिरमिरी क्षेत्र के आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए रक्तदान महादान की भावना को साकार किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया। थाना प्रभारी विजय सिंह द्वारा रक्तदान करने वाले नागरिकों एवं पुलिस कर्मियों को यातायात जागरूकता माह के अंतर्गत अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा के लिए हेलमेट उपयोग एवं यातायात नियमों के पालन का संदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक एमसीबी द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 50 नागरिकों ने रक्तदान कर कार्यक्रम को पूर्ण सफलता दिलाई। आयोजन का उद्देश्य न केवल रक्तदान को बढ़ावा देना था, बल्कि यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता फैलाकर सुरक्षित समाज का निर्माण करना भी रहा।    

दुर्ग में भ्रष्टाचार पर एसएसपी का कड़ा प्रहार, रिश्वतखोर प्रधान आरक्षक निलंबित

✍️ भागीरथी यादव     दुर्ग। पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी विजय अग्रवाल ने नंदिनी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक बद्री सिंह भुवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों से एफआईआर दर्ज करने के बदले प्रधान आरक्षक ने 5 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। मृतक के परिजनों ने इस मामले की लिखित शिकायत सीधे एसएसपी से की थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल जांच टीम गठित की। जांच के दौरान आरोप सही पाए गए और रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। एसएसपी विजय अग्रवाल ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दोषी प्रधान आरक्षक को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और आम जनता में यह संदेश गया है कि कानून के रक्षक अगर कानून तोड़ेंगे तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।  

बीजापुर में नक्सली आतंक की दहला देने वाली वारदात, दिनदहाड़े पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या

  बीजापुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सली हिंसा की एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पामेड़ थाना क्षेत्र के कावरगट्टा गांव में नक्सलियों ने दिनदहाड़े पूर्व सरपंच भीमा मड़कम की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नक्सली अचानक गांव के खेत में पहुंचे, जहां ग्रामीण मौजूद थे। लोगों के बीच ही नक्सलियों ने पूर्व सरपंच भीमा मड़कम को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली लगते ही भीमा मड़कम की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। हत्या की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। जानकारी के मुताबिक, भीमा मड़कम आज ही दंतेवाड़ा जिले के बचेली से अपने गांव लौटा था। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी उस पर नक्सली हमला हो चुका था, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था, लेकिन इस बार नक्सली अपने इरादों में सफल हो गए। यह घटना एक बार फिर बस्तर अंचल में नक्सली खतरे की गंभीरता को उजागर करती है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, वहीं ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

गरियाबंद में ‘ऑपरेशन निश्चय’ की बड़ी कामयाबी

        राजिम पुलिस ने 19.696 किलो गांजा के साथ दो तस्कर दबोचे, ₹11.63 लाख की संपत्ति जब्त गरियाबंद | अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ रायपुर रेंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे रेंज स्तरीय “ऑपरेशन निश्चय” के तहत गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना राजिम क्षेत्र में पुलिस ने करीब 20 किलो अवैध गांजा के साथ दो अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार करते हुए ₹11 लाख 63 हजार 450 रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुरूप अवैध गांजा, हीरा एवं वन्यजीव तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 19 जनवरी 2026 को थाना राजिम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट की बजाज पल्सर एनएस 400 मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गांधीनगर की ओर राजिम पुल के रास्ते आ रहे हैं और उनके पास अवैध गांजा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजिम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर घेराबंदी की गई। संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम राकेश सिंह (21) तथा पीछे बैठे युवक ने डोमेश्वर सिंह (22) बताया। दोनों आरोपी ग्राम सलोनी, वार्ड क्रमांक 12, भाठापारा, थाना जालबांधा, जिला खैरागढ़ के निवासी हैं। तलाशी के दौरान बाइक पर रखे काले रंग के बैग से गांजा के दो पैकेट बरामद किए गए। गवाहों के समक्ष तौल कराने पर गांजा का कुल वजन 19.696 किलोग्राम (12.46 किग्रा एवं 7.230 किग्रा) पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹9,98,450 आंकी गई। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बजाज पल्सर एनएस 400 मोटरसाइकिल (₹1.50 लाख) तथा 2 मोबाइल फोन (₹15 हजार) भी जब्त किए गए। इस प्रकार कुल ₹11,63,450 की संपत्ति पुलिस ने कब्जे में ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना राजिम में अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया है। पुलिस अब गांजा तस्करी के नेटवर्क और स्रोत की भी गहन जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी राकेश सिंह पिता परमेश्वर सिंह, उम्र 21 वर्ष डोमेश्वर सिंह पिता पवन सिंह, उम्र 22 वर्ष (दोनों निवासी ग्राम सलोनी, वार्ड नं. 12, भाठापारा, थाना जालबांधा, जिला खैरागढ़, छत्तीसगढ़) जप्त सामग्री • 19.696 किलोग्राम अवैध गांजा – ₹9,98,450 • बजाज पल्सर एनएस 400 मोटरसाइकिल – ₹1,50,000 • 2 मोबाइल फोन – ₹15,000 👉 गरियाबंद पुलिस की इस कार्रवाई को “ऑपरेशन निश्चय” के तहत मादक पदार्थ तस्करी पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है।    

रतनपुर में 25 जनवरी को सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ का ऐतिहासिक महिला सम्मेलन

✍️ भागीरथी यादव   कोरबा/रतनपुर। सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मां भगवती महामाया सिद्ध शक्ति पीठ की पावन धरा रतनपुर, जिला बिलासपुर में ऐतिहासिक महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन रविवार, 25 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित होगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती धनमती यादव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती किरण यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सविता यादव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीमती गीता यादव के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। महिला सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश महिला संगठन का गठन करना है। संगठन गठन के पश्चात शपथ ग्रहण समारोह भी विधिवत संपन्न किया जाएगा। सम्मेलन के माध्यम से यादव समाज की महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, आध्यात्मिक एवं राजनीतिक सर्वांगीण विकास को सशक्त करने का संकल्प लिया जाएगा। कार्यक्रम आयोजकों ने यादव समाज की सभी माताओं एवं बहनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाएं। आयोजकों का कहना है कि नारी शक्ति को जागृत कर यादव समाज को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह सम्मेलन एक महत्वपूर्ण कदम है। इस संबंध में जिला कोरबा संगठन महामंत्री श्रीमती शांति यादव ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि समाज की महिलाओं की सक्रिय सहभागिता ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी सफलता होगी।  

अन्य खबरे

शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान
दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार
दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक
कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश