रानी अटारी कोल माइंस में उत्पादन ठप करने की चेतावनी

  सुशील जायसवाल की रिपोर्ट | कोरबी   कोरबा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र, पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत स्थित एसईसीएल रानी अटारी एवं विजय वेस्ट कोयला खदानों में आगामी 11 अक्टूबर 2025 से कोयला उत्पादन और परिवहन कार्य बंद करने की चेतावनी दी गई है।   पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रताप सिंह मरावी ने इस संबंध में एक लिखित विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर 25 सितंबर 2025 को एक पत्र जारी कर ज्ञापन सौंपा गया था। लेकिन ठेकेदार, मजदूर एवं जनप्रतिनिधियों के बीच सहमति नहीं बन पाने के कारण अब आंदोलन का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सूचना राजस्व अनुविभागीय अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा श्री तुला राम भारद्वाज को भी भेजी गई है।   चेतावनी पत्र में कहा गया है कि यदि मांगों पर उचित पहल नहीं की गई, तो 11 अक्टूबर से खदान में उत्पादन व परिवहन कार्य पूर्णतः बंद रहेगा।   सूत्रों के अनुसार, इस दौरान जनपद सदस्य, वन विभाग सभा पति संतोष मरावी, सरपंच लाल बहादुर सिंह (लाद), सरपंच अडसरा सहित स्थानीय ठेका मजदूर और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद डॉक्टर की गिरफ्तारी पर IMA का विरोध, देशभर के डॉक्टरों से एकजुटता की अपील 🩺⚖️

✍️ भागीरथी यादव   मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की दुखद मौत के मामले में एक बाल रोग विशेषज्ञ की गिरफ्तारी के बाद चिकित्सा समुदाय में गहरा आक्रोश है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे अन्यायपूर्ण और अवैज्ञानिक बताया है।   आईएमए ने कहा कि डॉक्टरों को दवाओं के निर्माण में हुई गलती के लिए जिम्मेदार ठहराना गलत है, क्योंकि यह उनके नियंत्रण और अधिकार क्षेत्र से बाहर की बात है। संगठन का कहना है कि डॉक्टर इलाज करते हैं, दवा नहीं बनाते।   आईएमए ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को इस मामले से अवगत कराते हुए कहा है कि डॉक्टरों पर कार्रवाई से चिकित्सा पेशे का मनोबल गिरता है और यह गलत मिसाल पेश करता है।   संघ ने देशभर के डॉक्टरों से अपील की है कि वे अपने सहकर्मी की रिहाई और मामले की वापसी तक काले बैज या रिबन पहनकर काम करें, ताकि यह शांतिपूर्ण विरोध एकजुटता और न्याय की मांग का प्रतीक बन सके।   आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिलीप भानुशाली और महासचिव डॉ. सरबरी दत्ता ने पत्र जारी कर कहा कि यह आंदोलन चिकित्सा पद्धति के अपराधीकरण के खिलाफ एक मजबूत आवाज बनेगा। उन्होंने डॉक्टरों से अपने संस्थानों और समुदायों में जागरूकता फैलाने का भी आग्रह किया।   आईएमए ने कहा कि बच्चों की मौत अत्यंत दुखद है, लेकिन इसके लिए डॉक्टरों को दोष देना अनुचित है। सरकार को दवा निर्माण कंपनियों और नियामक एजेंसियों की जवाबदेही तय करनी चाहिए।   संगठन ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष केवल एक डॉक्टर की रिहाई के लिए नहीं, बल्कि पूरे चिकित्सा वर्ग के सम्मान, गरिमा और सुरक्षा की रक्षा के लिए है।

10 अक्टूबर 2025 का दैनिक राशिफल (शुक्रवार)

✍️ भागीरथी यादव   ♈ मेष (Aries)   आज का दिन कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ ला सकता है। मेहनत का उचित फल मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरने के योग हैं। उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। लकी कलर: लाल लकी नंबर: 3     —   ♉ वृषभ (Taurus)   धन लाभ के संकेत हैं, परंतु खर्च भी बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, खानपान पर ध्यान दें। उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। लकी कलर: सफेद लकी नंबर: 6     —   ♊ मिथुन (Gemini)   कार्यस्थल पर किसी पुराने प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। नए संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ मतभेद हो सकते हैं, शांत रहें। उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें। लकी कलर: हरा लकी नंबर: 5     —   ♋ कर्क (Cancer)   आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उपाय: दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। लकी कलर: क्रीम लकी नंबर: 2     —   ♌ सिंह (Leo)   आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परंतु गुस्से से बचें। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें। लकी कलर: सुनहरा लकी नंबर: 1     —   ♍ कन्या (Virgo)   किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक होगी। कार्यों में सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। लकी कलर: नीला लकी नंबर: 7     —   ♎ तुला (Libra)   नौकरी और व्यापार में प्रगति के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में मिठास आएगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें। लकी कलर: गुलाबी लकी नंबर: 9     —   ♏ वृश्चिक (Scorpio)   पुराने विवादों का समाधान मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। उपाय: मंगलवार को गुड़ और चना दान करें। लकी कलर: मरून लकी नंबर: 8     —   ♐ धनु (Sagittarius)   आज का दिन आत्मविश्लेषण के लिए अच्छा है। मानसिक शांति बनी रहेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें। लकी कलर: पीला लकी नंबर: 4     —   ♑ मकर (Capricorn)   परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। करियर में उन्नति के संकेत हैं। धन की स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उपाय: शनिदेव को तिल का तेल अर्पित करें। लकी कलर: काला लकी नंबर: 8     —   ♒ कुंभ (Aquarius)   आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए शुभ है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट संभव है। उपाय: गरीबों में वस्त्र दान करें। लकी कलर: आसमानी लकी नंबर: 11     —   ♓ मीन (Pisces)   प्रेम और पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। रुका हुआ धन मिल सकता है । यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। लकी कलर: बैंगनी लकी नंबर: 9  

संघ की शताब्दी वर्षगांठ पर नगर में भव्य विजयादशमी उत्सव — सैकड़ों स्वयंसेवकों ने किया अनुशासित पथ संचलन

कोरिया, 9 अक्टूबर 2025: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को नगर में भव्य विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन हुआ। सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अनुशासित पंक्तियों में भाग लिया। पथ संचलन खेल मैदान बाजारपारा से प्रारंभ होकर कामता चौक, नगर स्कूलपारा, पटेलपारा, ठिहाईपारा होते हुए पुनः बाजारपारा मैदान में संपन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह मातृशक्ति व नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।   कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज प्रणाम व शस्त्र पूजन से हुआ। मुख्य वक्ता शंकर साव, प्रांत धर्मजागरण समन्वयक (छग) ने कहा — “विजयादशमी संघ का स्थापना दिवस है। 1925 में डॉ. हेडगेवार द्वारा स्थापित संघ आज 100 वर्ष पूरे कर चुका है और इसके कार्यकर्ता 100 से अधिक देशों में सेवा कार्य कर रहे हैं। स्वयंसेवक होना गर्व की बात है — यह राष्ट्र सेवा की भावना का प्रतीक है।”   उन्होंने पंच परिवर्तन पर बल देते हुए कहा — पर्यावरण संरक्षण, छुआछूत का उन्मूलन, स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग, भारतीय परंपराओं के अनुसार उत्सव मनाना और बच्चों को अच्छे संस्कार देना जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।   कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कुमार (वरिष्ठ नागरिक) एवं विशिष्ट अतिथि शुकवाजर पण्डो (उपसरपंच उमझर) ने की। कार्यक्रम में दीपक रामजी, नवनीत कुशवाहा, सुरेंद्र राजवाड़े, रविशंकर प्रजापति, राजेंद्र राजवाड़े, राजू मिश्रा, परमेश्वर राजवाड़े, सहित सैकड़ों स्वयंसेवक व मातृशक्ति शामिल रहे।   इस अवसर पर अंकुश दास, अर्पित गुप्ता, सूरज, किशन ने गीत व प्रार्थना प्रस्तुत की, जबकि राजेंद्र राजवाड़े की टीम ने आत्मरक्षा कराटे प्रदर्शन किया। मंच संचालन राजेंद्र जी और आभार प्रदर्शन बिजेंद्र नाविक ने किया।  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कटघोरा दौरा — दो चौकों का लोकार्पण, जिला गठन की मांग पर मिला सकारात्मक संकेत

कटघोरा, 9 अक्टूबर 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कटघोरा पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने सबसे पहले भगवान सहस्त्रबाहु चौक (कसनिया) का भूमि पूजन किया और रामपुर में स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद सीताराम कंवर चौक का लोकार्पण व मूर्ति का अनावरण किया। महेशपुर में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने कंवर समाज को ₹1 करोड़ 10 लाख और जायसवाल समाज को ₹35 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, “दोनों समाजों ने एकता का उदाहरण पेश किया है — यही छत्तीसगढ़ की ताकत है।”   पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि “नक्सलवाद अब अपने अंत की ओर है और सरकार शांति व विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है।” विधायक प्रेमचंद पटेल की मांग पर उन्होंने ₹5 करोड़ की लागत से हाईटेक बस स्टैंड निर्माण की भी घोषणा की।   इस अवसर पर कटघोरा अधिवक्ता संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कटघोरा को जिला बनाने की मांग रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाया। कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद पटेल, तुलेश्वर मरकाम, कलेक्टर अजीत बसंत, आईजी संजीव शुक्ला, एसपी सिद्धार्थ तिवारी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व समाजजन उपस्थित रहे।

कोरबा से बड़ी खबर — दर्री थाना क्षेत्र में प्रतिदिन अवैध रेत खनन का धंधा जारी, बिना नंबर और रॉयल्टी वाले ट्रैक्टर सड़कों पर दौड़ रहे बेखौफ

✍️ भागीरथी यादव   कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन का कारोबार प्रतिदिन तेज़ी से जारी है। कई ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट और बिना रॉयल्टी के मुख्य सड़कों पर तेज रफ्तार से रेत ढोते देखे जा रहे हैं। यह न केवल कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहा है बल्कि सड़क सुरक्षा और आम जनता के लिए गंभीर खतरा बन गया है।   सूत्रों के अनुसार, रात और सुबह के समय इन गतिविधियों में सबसे अधिक तेजी रहती है, जब अंधेरा और कम दृश्यता के कारण दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। 9 अक्टूबर की सुबह लगभग 10:20 बजे, जेलगांव चौक मेन रोड से जमीनीपाली एनटीपीसी गेट तक के एनएच कोरबा–कटघोरा मार्ग पर नीले रंग का एक ट्रैक्टर रेत से भरा हुआ तेज रफ्तार में दौड़ता देखा गया। बताया गया कि ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के था और पूरी तरह रेत से लदा हुआ था। इससे पहले भी इसी मार्ग पर लाल रंग का ट्रैक्टर बिना रॉयल्टी और दस्तावेज़ों के रेत परिवहन करते देखा गया था। अब नीले ट्रैक्टर का दिखना यह स्पष्ट करता है कि यह अवैध गतिविधि लगातार और प्रतिदिन हो रही है, जबकि संबंधित विभागों की निगरानी नाकाफी साबित हो रही है।   प्रश्न उठता है — आखिर कार्रवाई क्यों नहीं?   इतने स्पष्ट प्रमाण और रोज़ाना हो रही गतिविधि के बावजूद अब तक ठोस कदम न उठाए जाने पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या प्रशासन और पुलिस इस खनन नेटवर्क पर नियंत्रण खो चुके हैं?   प्रमुख मांगें:   1. अवैध रेत परिवहन में शामिल सभी वाहनों की पहचान और जब्ती की जाए।   2. बिना रॉयल्टी एवं बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।   3. रॉयल्टी वसूली और खनन नियंत्रण की पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए।   4. संबंधित थाना क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो। लगातार बढ़ता खतरा:   अवैध रेत परिवहन सड़क सुरक्षा के अलावा पूरे समुदाय के लिए एक गंभीर जोखिम बन चुका है। तेज रफ्तार से दौड़ते ये वाहन किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। प्रशासन से अपेक्षा है कि किसी अनहोनी से पहले इस प्रतिदिन बढ़ते खतरे पर सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाए।

कोरबा की बेटी लखनी साहू को राष्ट्रपति द्वारा “MY Bharat NSS” राष्ट्रीय पुरस्कार, भव्य स्वागत

✍️ भागीरथी यादव     कोरबा: कोरबा की बेटी लखनी साहू जी को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा “MY Bharat NSS” राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर जिले में हर्ष और गर्व का माहौल है।   राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने के बाद लखनी साहू जी जब प्रथम बार कोरबा पहुँचीं, तो उनका पूर्व राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जी और जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय, टीपी नगर में भव्य स्वागत किया।   इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ सहप्रभारी जरिता लैथफलांग जी, पूर्व महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद जी, पूर्व सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी जी, जिला अध्यक्ष श्री नथू लाल यादव जी, मनोज चौहान जी, बीएन सिंह जी, कृपाराम साहू जी, पालूराम साहू जी, पवन विश्वकर्मा जी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज जी, कमलेश गर्ग जी, जिला महामंत्री विवेक श्रीवास जी, मिनकेतन गबेल सहित भारी संख्या में जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और साहू समाज के प्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित थे।   उपस्थित सभी ने लखनी साहू जी को उनके उत्कृष्ट योगदान और राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।  

हायर सेकेंडरी स्कूल नुनेरा में संपन्न हुआ सामाजिक अंकेक्षण

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पालक और शिक्षक रहे शामिल पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की खास रिपोर्ट   पाली/नुनेरा। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत ग्राम नुनेरा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल नुनेरा में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व निर्धारित समिति एवं निरीक्षणकर्ता के रूप में आर.पी. लहरें सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने शासन द्वारा जारी प्रपत्र के अनुसार विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा प्रस्तुत की।   अंकेक्षण के दौरान स्कूल की भौतिक स्थिति, शौचालय एवं पानी की व्यवस्था, कक्षानुसार बच्चों की शिक्षण स्तर, अभिव्यक्ति कौशल, शिक्षकों का व्यवहार, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों का समय पर आगमन एवं प्रस्थान, शाला की स्वच्छता आदि कुल 20 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।   कार्यक्रम में उपस्थित पालकगण, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों के समक्ष सभी बिंदुओं पर प्रश्नोत्तर एवं समीक्षा की गई, जिसके बाद सर्वसम्मति से विद्यालय की वास्तविक स्थिति पर सहमति बनाते हुए चिन्हांकन किया गया। इस अवसर पर शासन के उद्देश्य के अनुरूप यह भी तय किया गया कि पालक, बालक, शिक्षक एवं जनप्रतिनिधि मिलकर एक ठोस कार्ययोजना तैयार करेंगे, ताकि प्रत्येक बच्चा पढ़ना-लिखना, जोड़-घटाव, गुणा-भाग जैसे मूल कौशलों का दैनिक जीवन में उपयोग कर सके।   सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पदाधिकारी, सांसद प्रतिनिधि एवं पंच मोहम्मद कादिर हुसैन, अब्दुल गनी, सीडीसी अध्यक्ष दाऊराम साहू, हीराशंकर तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।   मुख्य रूप से मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं इसे सफल बनाने में विद्यालय परिवार और ग्रामीण समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  

🌟 9 अक्टूबर 2025 का राशिफल (गुरुवार)

✍️ भागीरथी यादव   आज का दिन चंद्रमा की कृपा से कई राशियों के लिए शुभ रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल 👇     —   ♈ मेष (Aries)   आज कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। 💰 धन लाभ: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। ❤️ प्रेम: पार्टनर के साथ समय अच्छा गुजरेगा। 🕉️ उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।     —   ♉ वृषभ (Taurus)   परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। 💰 धन लाभ: निवेश से लाभ मिलेगा। ❤️ प्रेम: जीवनसाथी से संबंध और मधुर होंगे। 🕉️ उपाय: तुलसी पर जल चढ़ाएं।     —   ♊ मिथुन (Gemini)   कामकाज में थोड़ी देरी हो सकती है, धैर्य रखें। संतान की ओर से सुख मिलेगा। 💰 धन लाभ: खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। ❤️ प्रेम: मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। 🕉️ उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।     —   ♋ कर्क (Cancer)   दिन सफलता भरा रहेगा। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। दफ्तर में सम्मान मिलेगा। 💰 धन लाभ: आय के नए स्रोत बनेंगे। ❤️ प्रेम: रोमांस के लिए दिन उत्तम है। 🕉️ उपाय: चावल का दान करें।     —   ♌ सिंह (Leo)   आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिश्रम का उचित फल मिलेगा। 💰 धन लाभ: अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। ❤️ प्रेम: रिश्तों में नयापन आएगा। 🕉️ उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।     —   ♍ कन्या (Virgo)   व्यवसाय में नई योजना पर विचार करेंगे। निर्णय सोच-समझकर लें। 💰 धन लाभ: आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। ❤️ प्रेम: जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। 🕉️ उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।     —   ♎ तुला (Libra)   मन प्रसन्न रहेगा, परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। 💰 धन लाभ: घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। ❤️ प्रेम: प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है। 🕉️ उपाय: मां लक्ष्मी की आराधना करें।     —   ♏ वृश्चिक (Scorpio)   काम का दबाव रहेगा, लेकिन परिणाम अनुकूल आएंगे। 💰 धन लाभ: आय स्थिर रहेगी। ❤️ प्रेम: प्रेमी से मतभेद सुलझेंगे। 🕉️ उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।     —   ♐ धनु (Sagittarius)   आज भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। 💰 धन लाभ: व्यापार में लाभ संभव है। ❤️ प्रेम: रोमांटिक पल बिताएंगे। 🕉️ उपाय: पीपल के पेड़ को जल दें।     —   ♑ मकर (Capricorn)   कार्यस्थल पर किसी से बहस से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 💰 धन लाभ: खर्च बढ़ सकते हैं। ❤️ प्रेम: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। 🕉️ उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।     —   ♒ कुंभ (Aquarius)   नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत का फल जल्द मिलेगा। 💰 धन लाभ: पैसों की स्थिति सुधरेगी। ❤️ प्रेम: नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। 🕉️ उपाय: काले तिल का दान करें।     —   ♓ मीन (Pisces)   आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। यात्रा से लाभ होगा। 💰 धन लाभ: आय में वृद्धि के संकेत हैं। ❤️ प्रेम: प्रेमी जीवन में खुशियां लौटेंगी। 🕉️ उपाय: केसर का तिलक लगाएं।

🌞 आज का राशिफल — 8 अक्टूबर 2025, बुधवार

✍️ भागीरथी यादव   ♈ मेष (Aries)   आज आपके कार्यों में तेजी आएगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। निवेश से लाभ के योग हैं। 👉 शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 3     —   ♉ वृषभ (Taurus)   आज कुछ पुराने कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। खर्चों में वृद्धि संभव है, लेकिन आमदनी भी बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 👉 शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6     —   ♊ मिथुन (Gemini)   किसी यात्रा का योग बन रहा है। कामकाज में नई योजनाओं पर अमल करेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बढ़ सकती है। 👉 शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5     —   ♋ कर्क (Cancer)   दिन की शुरुआत उत्साह से होगी। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। संपत्ति संबंधी मामलों में सतर्क रहें। शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 👉 शुभ रंग: चांदी | शुभ अंक: 2     —   ♌ सिंह (Leo)   कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। 👉 शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1     —   ♍ कन्या (Virgo)   किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता रखें। पारिवारिक विवादों से दूरी बनाए रखें। 👉 शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 7     —   ♎ तुला (Libra)   आज दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन दिन के अंत में स्थिति संभल जाएगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। 👉 शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4     —   ♏ वृश्चिक (Scorpio)   आर्थिक रूप से लाभदायक दिन रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की चर्चा होगी। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। 👉 शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 9     —   ♐ धनु (Sagittarius)   विद्यार्थियों को सफलता के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर होंगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है। यात्रा सुखद रहेगी। 👉 शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 8     —   ♑ मकर (Capricorn)   आज कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन परिवार में किसी बात पर तनाव भी संभव है। धैर्य रखें और समझदारी से काम लें। 👉 शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 5     —   ♒ कुंभ (Aquarius)   मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। नए संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। दांपत्य जीवन में मिठास आएगी। पुराने निवेश से लाभ की संभावना। 👉 शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 7     —   ♓ मीन (Pisces)   आज का दिन आध्यात्मिक रूप से प्रबल रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशहाली रहेगी। 👉 शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 2

अन्य खबरे

महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार
जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप
तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति
खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस
छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल