#बिजली_चोर_गद्दी_छोड़ आंदोलन का दूसरा चरण — कोरबा में युवा कांग्रेस का जनाक्रोश फूटा, उमड़ा जनसैलाब!

✍️ भागीरथी यादव कोरबा, दर्री। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आदेशानुसार जिलेभर में “#बिजली_चोर_गद्दी_छोड़” आंदोलन का दूसरा चरण जबरदस्त तेवरों के साथ शुरू हुआ। इसी कड़ी में जिला युवा कांग्रेस कोरबा (शहर) के नेतृत्व में दर्री ब्लॉक के साप्ताहिक बाजार परिसर में जनता के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें आम जनता ने बढ़ते बिजली बिलों और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ खुलकर अपनी आवाज उठाई। लोगों ने हाथों में तख्तियां थामकर नारे लगाए — 🔥 “बिजली चोरों की अब खैर नहीं!” ⚡ “जनता का हक छीना तो गद्दी जाएगी!” इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीसीसी सचिव विकाश सिंह, जिलाध्यक्ष नाथूलाल यादव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश पंकज, उपाध्यक्ष अजीत बर्मन, संगठन महामंत्री अमित सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विकास शेरे गोलू, हरीश भारती, जिला सचिव मिनकेतन गबेल राहुल साहू सहित बड़ी संख्या में दर्री ब्लॉक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे। नेताओं ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि –   > “जनता के घर अंधेरा फैलाने वालों की कुर्सी अब ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। युवाओं की आवाज अब सड़कों से विधानसभा तक गूंजेगी।”       हस्ताक्षर अभियान के दौरान लोगों ने बिजली बिलों की लूट, गलत मीटर रीडिंग और लगातार बढ़ते टैक्स को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया। भीड़ में युवाओं का जोश और नारों की गूंज ने माहौल को पूरी तरह आंदोलनमय बना दिया।   कार्यक्रम के अंत में युवा कांग्रेस ने संकल्प लिया कि जब तक जनता को राहत नहीं मिलती, तब तक “#बिजली_चोर_गद्दी_छोड़” आंदोलन और भी प्रखर रूप में जारी रहेगा।  

कलेक्टर ने राजस्व संबंधी प्रकरणों की ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

✍️ भागीरथी यादव   शासकीय विभागों से भूमि आबंटन हेतु प्राप्त आवेदन को प्राथमिकता के साथ निपटाएं – कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर   दुर्ग, 05 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई, त्रुटि सुधार, अभिलेख शुद्धता, कृषक पंजीयन, नक्शा बटांकन, ई-डिस्ट्रिक्ट लोक सेवा गारंटी प्रकरण, गिरदावरी, धान खरीदी, भू-आबंटन, नजूल पट्टा, भू-अर्जन, लोक आयोग प्रकरण आदि की प्रगति की समीक्षा की।   कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि अविवादित नामांतरण, सीमांकन, डायवर्सन और राजस्व वसूली से संबंधित सभी कार्य शीघ्रता से पूर्ण किए जाएं। सीमांकन प्रतिवेदन की तिथि तय कर कार्यों को प्राथमिकता देने और नक्शा बटांकन के लिए विशेष टीम गठित करने को कहा गया।   उन्होंने डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र को एक सप्ताह के भीतर अद्यतन करने और सभी पात्र कृषकों का पंजीयन प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि कृषक पंजीयन, कृषि क्षेत्र के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचेगा।   धान खरीदी की तैयारी पर भी चर्चा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले की 20 नई समितियों को राजस्व अभिलेखों में अपडेट किया जाए। ग्राम पंचायतों में किसानों को डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के निर्देश दिए गए।   कलेक्टर श्री सिंह ने भू-आबंटन प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि शासकीय विभागों से प्राप्त आवेदन प्राथमिकता से निपटाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को चिन्हांकित स्थलों का निरीक्षण सुनिश्चित करने तथा शासकीय भूमि से कब्जा हटाने के भी निर्देश दिए।   भू-अर्जन, मुआवजा भुगतान, भारतमाला परियोजना और राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 से जुड़े प्रकरणों के त्वरित निराकरण के भी निर्देश दिए गए, ताकि प्रभावित लोगों को समय पर मुआवजा प्राप्त हो सके।   कलेक्टर श्री सिंह ने जाति प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेकर शीघ्र निराकरण करने तथा दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषक कल्याण योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की सूची अद्यतन करने के निर्देश दिए।   अंत में उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदारों से कहा कि भू-अभिलेख संबंधी सभी प्रकरणों का समन्वित रूप से निराकरण किया जाए। राजस्व कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी।   बैठक में अपर कलेक्टर श्री अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम श्री लवकेश ध्रुव, श्री सोनल डेविड, श्री महेश राजपूत, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थॉमस, सहित सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं एएसएलआर उपस्थित थे।    

बिरनपुर मामले में सीबीआई चार्जशीट से कांग्रेस का बड़ा आरोप — भाजपा ने रची सांप्रदायिक और राजनीतिक साजिश, चुनावी लाभ उठाने का लगाया आरोप

  रिपोर्ट: अतुल श्रीवास्तव, जिला – मुंगेली (छत्तीसगढ़)   मुंगेली// प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा बिरनपुर प्रकरण पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा सहित जिला, शहर, ब्लॉक व समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय ने कहा कि सीबीआई की चार्जशीट से स्पष्ट हो गया है कि बिरनपुर घटना में भाजपा ने सांप्रदायिक और जातीय कार्ड खेलकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की थी। सीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना दो बच्चों के झगड़े से शुरू होकर दो परिवारों तक सीमित थी, बाद में इसे समुदायों के बीच संघर्ष का रूप दे दिया गया। पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा तय जांच बिंदुओं में राजनीतिक षड्यंत्र शामिल नहीं किया गया, क्योंकि ऐसा होने पर भाजपा की भूमिका उजागर हो जाती।   वहीं जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि सीबीआई की चार्जशीट ने भाजपा का असली चेहरा उजागर कर दिया है। उस समय भाजपा ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर झूठे आरोप लगाकर सांप्रदायिक माहौल बनाने की कोशिश की थी। भाजपा ने इस घटना को चुनावी मुद्दा बनाकर पूरे प्रदेश में धार्मिक ध्रुवीकरण का वातावरण तैयार किया।   उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने घटना स्थल पर जाकर भड़काऊ भाषण दिए और स्थिति को और भड़काया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपनी चुनावी सभाओं में इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को धार्मिक रंग देने की कोशिश की।   वर्मा ने कहा कि सीबीआई की जांच से स्पष्ट हुआ कि कांग्रेस सरकार की उस समय की कार्रवाई पूरी तरह उचित थी। भाजपा ने तुष्टिकरण का झूठा आरोप लगाकर कांग्रेस को बदनाम करने का प्रयास किया। ईश्वर साहू द्वारा लगाए गए आरोप भी असत्य साबित हुए, क्योंकि सीबीआई की चार्जशीट में आरोपित अंजोर यदु का कोई उल्लेख नहीं मिला।   कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा के इस षड्यंत्र से कांग्रेस को राजनीतिक नुकसान हुआ। अब जब सीबीआई की रिपोर्ट सामने आ चुकी है, तो उपमुख्यमंत्री अरुण साव को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए और प्रधानमंत्री मोदी व गृह मंत्री शाह को छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए।   इस अवसर पर शैलेश पाण्डेय, घनश्याम वर्मा, श्याम जायसवाल, आत्मा सिंह क्षत्रिय, हेमेन्द्र गोस्वामी, रोहित शुक्ला, स्वतंत्र मिश्रा, दिलीप बंजारा, अरविंद वैष्णव, अभिलाष सिंह, आरिफ खोखर, उर्मिला यादव, मंजू शर्मा, अनीता विश्वकर्मा, इंद्रजीत कुर्रे, राजेश छेदईया, सागर सोलंकी, जलेश यादव, भूपेन्द्र साहू, विष्णु खांडे, असद खोखर, विनय कुमार, तारणी विश्वकर्मा, सतीश यादव, मनहरण, अखिलेश साहू, राजेश सोनी, धीरेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।    

सीबीआई चार्जशीट ने किया बड़ा खुलासा: बिरनपुर हिंसा में भाजपा की सियासी पटकथा का पर्दाफाश, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

भूषण प्रसाद श्रीवास बिलासपुर: बिरनपुर हिंसा मामले में सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जांच रिपोर्ट ने भाजपा की “सांप्रदायिक राजनीति” का असली चेहरा उजागर कर दिया है।   कांग्रेस भवन में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष थानेश्वर साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा कि सीबीआई रिपोर्ट के अनुसार बिरनपुर की घटना केवल दो बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़े से शुरू हुई थी, जो दो परिवारों तक सीमित थी। लेकिन भाजपा ने इसे “जानबूझकर सांप्रदायिक रूप” देकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की।   थानेश्वर साहू ने कहा, “सीबीआई की चार्जशीट ने साफ किया है कि यह कोई पूर्व नियोजित साजिश नहीं थी। बावजूद इसके भाजपा नेताओं ने घटना को भड़काने और उसे चुनावी मुद्दा बनाने का काम किया।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सीबीआई जांच के दायरे को जानबूझकर सीमित रखा ताकि घटना के बाद हुए राजनीतिक षड्यंत्र की जांच ही न हो सके।   भाजपा का काला चेहरा सामने आया: कांग्रेस   कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा ने उस समय राज्य में जातीय और सांप्रदायिक तनाव फैलाने की रणनीति अपनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने घटनास्थल पर भड़काऊ भाषण दिए, जिससे हिंसा और आगजनी भड़की।   कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने इस घटना को अपने चुनावी एजेंडे में शामिल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के भाषणों में इसे धार्मिक विवाद के रूप में पेश कराया।   सहानुभूति बटोरने की चाल   कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा ने मृतक भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को टिकट देकर “सहानुभूति लहर” पैदा करने की कोशिश की। सीबीआई रिपोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस सरकार की कार्रवाई सही थी और जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया, वे सीधे तौर पर घटना में शामिल थे। रिपोर्ट में अंजोर यदु का कहीं उल्लेख नहीं है, जबकि भाजपा ने उनका नाम उछालकर समुदाय विशेष को भड़काने का प्रयास किया।   कांग्रेस की मांग — माफी और इस्तीफा जरूरी   कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा की साजिश से न केवल राज्य की सामाजिक एकता को नुकसान हुआ, बल्कि कांग्रेस सरकार की छवि को भी गलत तरीके से बदनाम किया गया। उन्होंने कहा, “अगर अरुण साव में नैतिकता है, तो उन्हें उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर जनता से माफी मांगनी चाहिए।” साथ ही कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह से भी अपने “भड़काऊ बयानों” के लिए छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगने की मांग की।  

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने लॉन्च किया ‘संडे ऑन साइकिल’ एंथम, दिल्ली में साइकिल मैराथन में की सहभागिता

✍️ भागीरथी यादव   नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित ‘संडे ऑन साइकिल’ विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इस अवसर पर अभियान का ‘संडे ऑन साइकिल एंथम’ भी लॉन्च किया। यह आयोजन विश्व शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विशेष संस्करण के रूप में किया गया।   मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एंथम शेयर करते हुए लिखा,   > “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ ने हर घर में फिटनेस की लहर ला दी है। इसी दिशा में आज ‘संडे ऑन साइकिल’ एंथम लॉन्च किया गया है।”       उन्होंने कहा कि यह अभियान न सिर्फ फिटनेस को बढ़ावा देता है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का भी प्रतीक है।   कार्यक्रम में हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मंत्री मांडविया ने मैराथन की शुरुआत की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा,   > “संडे ऑन साइकिल एक आंदोलन बन चुका है। देशभर में लाखों लोग हर रविवार फिट रहने के लिए साइकिल चलाते हैं। मुझे गर्व है कि भारत के 10,500 से अधिक स्थानों से शिक्षक इस अभियान से जुड़ रहे हैं।”       केंद्रीय मंत्री ने शिक्षकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे इस अभियान को आगे बढ़ाएं।   > “शिक्षक समाज के प्रेरक होते हैं। जब आप साइकिल चलाते हैं, तो संतुलन जरूरी होता है। जीवन में भी संतुलन बनाए रखना सफलता की कुंजी है। ‘संडे ऑन साइकिल’ से जुड़कर आप बच्चों और समाज दोनों को एक स्वस्थ और संतुलित जीवन की दिशा में प्रेरित कर सकते हैं।”       इस दौरान दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भी बच्चों की मैराथन आयोजित की गई, जिसमें एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने भाग लिया और फिटनेस को जनआंदोलन बनाने की सराहना की।   कार्यक्रम का आयोजन दिव्य प्रयास फाउंडेशन और किडीविडी की ओर से किया गया, जिसमें करीब 800 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फाउंडेशन की अध्यक्ष सारिका जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन और ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड में भी इस पहल का उल्लेख किया था। उन्होंने कहा था कि अगर देश तेल की खपत को 10 प्रतिशत भी कम कर दे, तो यह जन स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा योगदान होगा।   > ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान अब फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना को जोड़ने वाला एक राष्ट्रीय आंदोलन बनता जा रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : चुनावी सरगर्मियां तेज, चुनाव आयोग ने की तैयारियों की समीक्षा

✍️ भागीरथी यादव पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राज्य की सियासत गर्माने लगी है। एक ओर जहां राजनीतिक दल सीट बंटवारे और उम्मीदवार चयन को लेकर मंथन में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में 16 सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम बिहार दौरे पर है। रविवार को टीम के दौरे का दूसरा दिन रहा।   चुनाव आयोग ने बताया कि रविवार को आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इसमें विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों और नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। आयोग ने कहा कि चुनावी प्रक्रियाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है।   सूत्रों के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि यह प्रेस वार्ता चुनावी तैयारियों और संभावित तारीखों को लेकर महत्वपूर्ण हो सकती है। बिहार में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक प्रस्तावित हैं, और आयोग के इस दौरे के बाद चुनाव तिथियों की घोषणा की संभावना बढ़ गई है।   शनिवार को दौरे के पहले दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पटना में आयोजित बैठक में राज्यभर की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की थी। आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों — भाजपा, जदयू, राजद, कांग्रेस, लोजपा (रामविलास), रालोजपा, आप, बसपा, भाकपा, माकपा, माले (लिबरेशन) और एनपीपी — के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके सुझाव भी लिए।   ज्ञानेश कुमार ने कहा कि राजनीतिक दल एक सशक्त लोकतंत्र के अहम स्तंभ हैं और उन्हें मतदान से लेकर मतगणना तक हर चरण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने सभी दलों से अपील की कि वे मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें और चुनाव को लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मनाएं।   इस बीच, भाजपा की राज्य चुनाव समिति की बैठक भी रविवार को जारी रही। बैठक में 2020 के विधानसभा चुनाव में हारी गई सीटों पर विशेष रणनीति पर विचार किया गया। इसके साथ ही, मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन और सिटिंग सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के चयन पर भी चर्चा हुई। शनिवार को हुई बैठक में पार्टी ने 60 सीटों पर मंथन किया था।   > राजनीतिक हलकों में अब उम्मीद जताई जा रही है कि चुनाव आयोग की समीक्षा बैठकों के बाद बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है।

राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन में जिले के 08 खिलाड़ी होंगे शामिल

महासमुंद। मॉडर्न पेंटाथलॉन ऑफ इंडिया एवं मध्यप्रदेश मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन द्वारा आयोजित नेशनल मॉडर्न पेंटाथलॉन चैंपियनशिप 2025 का आयोजन इंदौर (मध्यप्रदेश) में 5 से 7 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 20 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें महासमुंद जिले के भोरिंग और तुमगांव क्षेत्र के 8 प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी शामिल हैं।   शुक्रवार को ये सभी खिलाड़ी इंदौर के लिए रवाना हुए। शामिल खिलाड़ियों में अभिषेक निर्मलकर (पिता विजय कुमार निर्मलकर), अभिषेक नेहरू (पिता सुनील नेहरू), जगदीश धीवर (पिता पुरन लाल धीवर), ममता धीवर (पिता पुरन लाल धीवर), गीतांजलि साहू (पिता अश्वनी साहू), मनीष ढीढ़ी (पिता उदेश्यम ढीढ़ी), निवेश मन्नाडे (पिता हीरा लाल मन्नाडे) एवं आर्यन प्रधान (पिता वीरेंद्र प्रधान) का नाम शामिल है। टीम के साथ प्रशिक्षक सुनील पॉल और दिलीप विश्वकर्मा भी मौजूद रहेंगे।   राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष पंकज चंद्राकर, सचिव डॉ. सुनील कुमार भोई, प्रमोद ठाकुर, दिलीप, रवि धनगर, हर्ष शर्मा, जितेंद्र चंद्राकर, राकेश प्रधान, टी. निंगराज रेड्डी, दिनेश तांडी, जगदीश धीवर, लिशांसु साहू, शुभांश शर्मा, ओंकार निषाद सहित समस्त जिला संघ पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दीं।   खिलाड़ियों ने कहा कि वे जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए पूर्ण उत्साह और लगन के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे।  

🌞 5 अक्टूबर 2025 का सभी राशियों का राशिफल (रविवार) 🌞

👌 भागीरथी यादव आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसरों और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल 👇   ♈ मेष (Aries) आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। आर्थिक लाभ संभव है। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें। शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 5 ♉ वृषभ (Taurus) आज खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभदायक रहेगी। कामकाज में स्थिरता आएगी। प्रेम संबंधों में मजबूती बढ़ेगी। उपाय: मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें। शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 2 ♊ मिथुन (Gemini) काम के नए अवसर मिल सकते हैं। छात्रों को सफलता के संकेत हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। उपाय: तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं। शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 3 ♋ कर्क (Cancer) भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। उपाय: सफेद वस्त्र दान करें। शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 6 ♌ सिंह (Leo) कामकाज में नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। किसी प्रियजन से उपहार मिल सकता है। निवेश में लाभ होगा। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें। शुभ रंग: सुनहरा शुभ अंक: 1 ♍ कन्या (Virgo) आज मानसिक शांति बनाए रखें। कार्यस्थल पर विवादों से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 9 ♎ तुला (Libra) प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। व्यावसायिक कार्यों में लाभ की संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उपाय: मां सरस्वती की आराधना करें। शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 4 ♏ वृश्चिक (Scorpio) आज धन लाभ के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं सफल होंगी। दांपत्य जीवन में सौहार्द बढ़ेगा। उपाय: शिवलिंग पर जल एवं बेलपत्र चढ़ाएं। शुभ रंग: मरून शुभ अंक: 8 ♐ धनु (Sagittarius) भाग्य आपका साथ देगा। नए संबंध बनेंगे। यात्राएं शुभ रहेंगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उपाय: पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं। शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 7 ♑ मकर (Capricorn) कामकाज में मेहनत रंग लाएगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उपाय: श्रीगणेश की पूजा करें। शुभ रंग: धूसर शुभ अंक: 3 ♒ कुंभ (Aquarius) पुराने कार्य पूरे होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। उपाय: गरीबों में अन्न का दान करें। शुभ रंग: बैंगनी शुभ अंक: 9 ♓ मीन (Pisces) आज का दिन शुभ रहेगा। सृजनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग: हल्का नीला शुभ अंक: 6 🌟 विशेष सलाह: आज का दिन निर्णय लेने के लिए उपयुक्त है। सकारात्मक सोच बनाए रखें और अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहें।

मांदर, झांझ-मंजीरे और बैंड-बाजा की धुन पर मां दुर्गा की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

ग्रामीणों ने जसगीतों पर थिरकते हुए दी माता को विदाई   पाली से ज्ञान शंकर तिवारी।   पाली विकासखंड के ग्राम नुनेरा में स्थित आदर्श नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा साप्ताहिक बाजार मोहल्ला में विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बड़ी धूमधाम से किया गया। विसर्जन यात्रा गांव के सभी गली-मोहल्लों से होते हुए बस स्टैंड मार्ग से बड़े तालाब तक पहुंची। पूरे मार्ग में मांदर, झांझ, मंजीरे और बैंड-बाजा की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। ग्रामीण मांदर की थाप पर जसगीतों पर थिरकते नजर आए। भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा की आरती और पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया।   गांव की महिलाओं ने भी माता के दर्शन और विदाई का पुण्य लाभ उठाया। विसर्जन यात्रा देखने गांव की गलियों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा नुनेरा गांव भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया।   इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।        

सिंदुरगढ़ पहाड़ में हाथियों का डेरा — किसानों की फसल बर्बाद, कच्चे मकान को रौंदा

1 मकान क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में दहशत का माहौल   सुशील जायसवाल, कोरबी चोटिया।   कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंदुरगढ़ पहाड़ में इन दिनों हाथियों का आतंक बना हुआ है। लगभग 52 हाथियों का झुंड पिछले दो सप्ताह से क्षेत्र में डेरा डाले हुए है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।   पहले तनेरा पंचायत में उत्पात मचाने के बाद यह झुंड अब रानी अटारी खदान क्षेत्र की ओर बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार, इनमें से दो दंतैल हाथी ग्राम सेनहा के आसपास सक्रिय हैं और लगातार खेतों व घरों में नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शाम ढलते ही वे परिवार सहित पक्के मकानों में शरण लेकर रतजगा करने को मजबूर हैं, क्योंकि हाथी रातभर गांव के आसपास घूमते रहते हैं।   श्याम बाई का मकान तोड़ा, चावल खाया   पिछली रात सिंदुरगढ़ निवासी श्याम बाई पति शिवनाथ राजवाड़े के कच्चे मकान को हाथियों ने पूरी तरह उजाड़ दिया। हाथी घर में रखे चावल व अनाज को भी चट कर गए। फसलों का भारी नुकसान   गांव के किसानों की फसलें भी पूरी तरह से हाथियों के उत्पात का शिकार हो गई हैं। खेतों में खड़ी धान की फसल रौंदी जा चुकी है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।   ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथियों को जल्द सुरक्षित दिशा में खदेड़ा जाए, ताकि गांव में दोबारा शांति बहाल हो सके। फिलहाल, दो हाथी सेनहा गांव के आसपास सक्रिय बताए जा रहे हैं।

अन्य खबरे

महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार
जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप
तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति
खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस
छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल