Aaj Ka Rashifal 29 July 2025: नाग पंचमी का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा सुखद, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 29 July 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज नाग पंचमी मनायी जायेगी। आज देर रात 3 बजकर 5 मिनट तक शिव योग बना रहेगा। आज शाम 7 बजकर 28 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौम व्रत है। आगे हम इसकी विस्तृत चर्चा करेंगे। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा। मेष राशि आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपको व्यापार के लेन-देन में बड़ा लाभ होगा। आज प्राइवेट जॉब कर रहे व्यक्तियों को अपना प्रोजेक्ट समय से पूरा कर लेना चाहिए, जिससे आपको बॉस की बातें नहीं सुननी पड़ेंगी। आज आप लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे, जिससे एक- दूसरे को अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज आपका कला और साहित्य के क्षेत्र में ज्यादा मन लगेगा। आज आप अपने विवेक से निजी मामलों को सुलझाने में सक्षम रहेंगे। शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 04 वृष राशि आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आप व्यापारिक मामलों में पैसों का लेन – देन सावधानी से करें और सारी चीजें अच्छे से चेक कर लें। आज छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिल सकता है, इससे आपका उत्साह बढ़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार होगा, आप उपहार भी दे सकते हैं जिससे उनको ख़ुशी मिलेगी। शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 08 मिथुन राशि आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम दिलाने वाला रहेगा। आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को मेहनत के हिसाब से प्रमोशन मिलने के चांसेस हैं। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज आपको किसी प्रोजेक्ट कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय से पूरा हो जायेगा। शुभ रंग- सफेद शुभ अंक- 02 कर्क राशि आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप नए विचारों के साथ आगे बढेंगे और कुछ अच्छा करने का प्रयास करेंगे। आज आपको किसी करीबी व्यक्ति से बिजनेस से जुड़ी सलाह मिल सकती है, जो आपके लिए बहुत कारगर साबित होगी। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और बड़े-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। आज आस-पास के व्यक्ति भी आपके काम की वाहवाही करेंगे। आज आपकी रुचि साहित्य के क्षेत्र में रहेगी और आपको बड़े मंच के माध्यम से अपने विचार साझा करने का मौका मिलेगा। शुभ रंग- पर्पल शुभ अंक- 03 सिंह राशि आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप किसी काम को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे, जिसमें आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने पर विचार करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आज कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा और आपकी क्रिएटिविटी की भी सराहना होगी। आज आप जरुरी निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा कर सकते हैं। आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा, आप अच्छे से काम करेंगे। शुभ रंग- नारंगी शुभ अंक- 06 कन्या राशि आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज आप बेवजह की उलझन से दूर होकर, किसी मंदिर या फिर धार्मिक स्थल पर अपना समय बिताएंगे। आज किसी काम के सिलसिले में आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है और ये यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। आज आपको किसी काम में करीबी मित्र का सहयोग मिलेगा, जिससे वो काम पूरा हो जायेगा। शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 06 तुला राशि आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मीटिंग कर सकते हैं, कुछ बदलाव को लेकर चर्चा होगी| आज ऑफिस का काम पूरा हो जायेगा, जिससे आप निजी कामों पर भी ध्यान दे पायेंगे। इस राशि के छात्रों को शिक्षकों से तारीफ मिलेगी, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे मन से पढ़ाई करेंगे। आज जरूरतमंद को भोजन कराने से आपको सुकून मिलेगा, आशीर्वाद की प्राप्ति होगी। शुभ रंग- सिल्वर शुभ अंक- 02 वृश्चिक राशि आज आपका दिन नई उमंग के साथ शुरू होगा। आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको करियर में गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलने से आगे बढ़ने में आसानी होगी। आज आपका कॉन्फिडेंस ही आपके काम को पूरा करने में मदद करेगा। आज आप अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए योग को अपने डेली रूटीन में अपनाएंगे। आज आप किसी भी काम को करते वक्त नेगटिव…
Vastu Tips: कर्ज से मिलेगी मुक्ति, पर्याप्त मात्रा में पाएंगे धन; अगर मेन गेट पर लगा ली ये चीजें
आपके जीवन में अगर धन-धान्य से जुड़ी परेशानियां चल रही हैं तो इसका कारण घर के मुख्य द्वार का खराब वास्तु भी हो सकता है। घर का मुख्य द्वार वह स्थान है जहां से ऊर्जा और सकारात्मकता घर में प्रवेश करती है। ऐसे में घर के मेन दरवाजे का वास्तु ही अगर खराब हो तो कई कोशिशों के बाद भी आप आर्थिक तंगी से परेशान रह सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आपको घर के मेन गेट पर ऐसा क्या लगाना चाहिए जिससे आपके जीवन में धन-धान्य और सुख का आगमन होगा। लापता युवक का बाइक मिला, परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई तांबे का सूर्य घर के मेन गेट पर अगर आप तांबे का सूर्य लगा देते हैं तो धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लग जाती हैं। तांबे का सूर्य आपके घर में सकारात्मकता लेकर भी आता है। साथ ही घर के लोगों को आरोग्य की भी प्राप्ति होती है। गणेश जी की मूर्ति गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। इसलिए अगर आप घर के मुख्य दरवाजे पर भगवान गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर लगाते हैं तो जीवन की विघ्न बाधाओं से आपको मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही आप करियर और सामाजिक स्तर पर भी सफलता प्राप्त करते हैं। शमी का पौधा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शमी का पौधा नकारात्मक शक्तियों को आपके जीवन से दूर रखता है। इसलिए आप घर के मुख्य दरवाजे के पास शमी का पौधा भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में बरकत आती है और जीवन सुचारु रूप से चलने लगता है। स्वास्तिक का चिह्न मुख्य दरवाजे पर आप स्वास्तिक का चिह्न बनाकर भी लाभ पा सकते हैं। स्वास्तिक का चिह्न घर के दरवाजे पर बनाने से आपके साथ ही परिवार के लोग भी प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होते हैं। Raipur News: गोलबाजार इलाके में लड़कों का उत्पात, चलती कार की छत में बैठकर सिगरेट पीते दिखे न करें ये गलतियां मुख्य दरवाजे के पास आपको कभी भी जूते चप्पल नहीं रखने चाहिए और ना ही इस स्थान को अंधकारमय रखना चाहिए। घर के मुख्य दरवाजे पर आपको एक बल्ब जरूर लगाना चाहिए। इसके साथ ही मुख्य दरवाजे के सामने कूड़ादान रखने से भी बचें। हमेशा घर के मुख्य द्वार को साफ-सुथरा रखने की आपको कोशिश करनी चाहिए। मुख्यद्वार पर लगाएं बंदनवार घर के मुख्य दरवाजे पर आपको बंदनवार भी अवश्य लगाना चाहिए, खासकर मांगलिक और धार्मिक मौकों पर आपको ऐसा जरूर करना चाहिए। बंदनवार घर के मुख्यद्वार पर लगाने से सकारात्मकता का संचार घर में होता है और वास्तु से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं।
Aaj Ka Rashifal 28 July 2025: इन राशि के जातकों को हो सकता है अचानक धनलाभ, इन्हें भी मिलेंगे उन्नति के अवसर; पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 July 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सोमवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 54 मिनट तक परिध योग रहेगा। आज शाम 5 बजकर 36 मिनट तक पूर्व-फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 57 मिनट पर मंगल कन्या राशि में गोचर करेंगे। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा। मेष राशि आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको बिजनेस में बड़ा लाभ होगा, खासकर जिनका इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस है। इस राशि के लेखकों को किसी संस्था के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। जीवन साथी के साथ किसी विशेष बात को लेकर चर्चा हो सकती है, जो आपके कंफ्यूजन को दूर करेगी। बच्चे आज खेल–कूद की गतिविधियों में शामिल होंगे, जिससे उनका शारीरिक विकास अच्छे से होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 01 वृष राशि आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप परिवार के साथ टाइम स्पेंड करेंगे जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज आप किसी काम को नए सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे जिससे आपके कार्य समय से पूरे होते चले जायेंगे। आज आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। आज लंबे समय से फंसा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 05 मिथुन राशि आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको फायदा होगा। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा, आप उनके साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते है। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, आप कोई भी अवसर हाथ से ना जाने दें। आज स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है। आज आपकी रुचि सामाजिक कार्यों में ज्यादा रहेगी और आप किसी संस्था से भी जुड़ सकते हैं। शुभ रंग- पिंक शुभ अंक- 03 कर्क राशि आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ा आर्डर मिल सकता है, आप इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। आज आप परिवार की उलझनों को सुलझाने में किसी रिश्तेदार की मदद लें सकते है। आज छात्रों के लिए दिन ठीक है, पढ़ाई में आ रही बाधाएं किसी की मदद से दूर हो सकती है। आज लवमेट एक-दूसरे का खास ख्याल रखेंगे, जिससे उनका रिश्ता खूबसूरत बनेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे काम में मन लगा रहेगा। शुभ रंग- गोल्डेन शुभ अंक- 07 सिंह राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज सोने-चाँदी के व्यापारियों को बढ़िया लाभ होगा, घर में सुख–सुविधा की बढ़ोतरी होगी। आज आप खुद को रिलैक्स फील करेंगे और घर का माहौल बेहतर बना रहेगा। आज काम के मामले में कोई व्यक्ति आपसे सलाह मांग सकते हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं और किसी विषय के लिये ट्यूशन क्लासेस लेना चाहते हैं, तो आज से शुरू कर सकते हैं। आज ऑफिस के किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता, लेकिन आपकी ये यात्रा लाभदायक साबित होगी। शुभ रंग- इंडिगो शुभ अंक- 06 कन्या राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज दिन की शुरुआत आप किसी अच्छी आदत के साथ करेंगे, ये आपकी हेल्थ के लिए फायेदेमंद रहेगी। आज रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं, आस-पास के व्यक्ति आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम समय से पहले निपटा लेंगे, सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। आज शाम को जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा, घरेलू कार्यों को पूरा करने में आप उनकी मदद करेंगे। शुभ रंग- सिल्वर शुभ अंक- 08 तुला राशि आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा, आपके व्यावसायिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से आपको किसी काम के लिए बाहर भेजा जा सकता है। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आयेंगी, संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी काम में आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, टेस्ट में बेहतर अंक प्राप्त होंगे। शुभ रंग- ब्लू शुभ अंक- 03 वृश्चिक राशि आज का दिन जीवन में एक नई खुशी का संकेत लायेगा। आज रोजगार में आपको नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर प्राप्त होगा। आज रिश्तों और काम के…
Hariyali Teej: आज है हरियाली तीज, जानें कैसे खोला जाता है व्रत, विधि और नियम
आज 27 जुलाई को हरियाली तीज मनाई जा रही है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करती हैं। साथ ही दांपत्य जीवन में सुख-शांति भी मांगती है। जबकि कुंवारी कन्याएं भी सुयोग्य वर की मनोकामना को लेकर यह व्रत करती हैं। हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। इसे भगवान शिव और मां पार्वती के पुनर्मिलन के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए काफी कठिन व्रत किया था। ऐसे में आइए जानते हैं कि हरियाली तीज व्रत के क्या नियम और विधि हैं? हरियाली तीज का महत्व यह व्रत विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर करती हैं, वहीं कन्याएं सुयोग्य और काबिल जीवनसाथी की मनोकामना लेकर इस पर्व को मनाती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं सभी 16 श्रृंगार करके महादेव और मां पार्वती की पूजा करती हैं। व्रत की विधि हरियाली तीज व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं स्नान आदि से निवृत्त हों और फिर लाल या पीली साड़ी पहनें। इसके बाद सभी 16 श्रृंगार करें और भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करें। पूजा के दौरान देवी पार्वती को 16 श्रृंगार अर्पित भी करें। साथ ही धूप-दीप, नैवैद्य, फल, सफेद व लाल फूल, गंगाजल, बेलपत्र आदि चढ़ाएं। इसके बाद हरियाली तीज व्रत कथा का पाठ करें या सुनें। कथा के बाद मां पार्वती और भोलेनाथ की आऱती करें और भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण करें। व्रत के नियम कुछ महिलाएं बिना जल ग्रहण किए यह व्रत रखती हैं, उसे निर्जला व्रत कहते हैं। इस व्रत में हरे रंग की चूड़ियां और हरे रंग के कपड़े पहनने का महत्व है। व्रती महिला को मां पार्वती का श्रृंगार और पूजन करना चाहिए। साथ ही इस दिन झूठ नहीं बोलना चाहिए और न ही किसी पर गुस्सा करना चाहिए। व्रत के दौरान किसी की बुराई भी न करें, मन साफ रखें। दिन में न सोएं। काले कपड़े बिल्कुल न पहनें और तामसिक चीजों से दूर रहें। व्रत कैसे खोलें? दूसरे दिन सुबह पहले स्नान करें फिर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करें। साथ ही सूर्य भगवान को भी अर्घ्य दें। इसके बाद सबसे पहले धीरे-धीरे पानी पिएं और फिर फल या जूस का सेवन करें। इसके बाद हल्का नाश्ता करें। मसालेदार किसी भी भोजन से बचें।
Aaj Ka Rashifal 27 July 2025: इन राशि वालों को आज हो सकता है बड़ा धनलाभ, इन्हें बरतनी चाहिए सावधानी; पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 27 July 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 13 मिनट तक वरीयान योग बना रहेगा। आज शाम 4 बजकर 23 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज हरियाली तीज है। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा। मेष राशि आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बढ़िया लाभ होगा और आपके व्यावसायिक रिश्ते मजबूत बनेगें। जो व्यक्ति पहले आपसे बात तक करना पसंद नहीं करते थे, आज वो आपसे रिश्ते के लिए हाथ आगे बढ़ाएंगे। आज माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जा सकते हैं। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही किसी मामले पर बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना चाहिए। शुभ रंग- सफेद शुभ अंक- 08 वृष राशि आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहेगा। पार्टनरशिप में की गई बिजनेस की शुरुआत,आज आपको बढ़िया लाभ देकर जाएगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा ,किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। छात्रों को पढाई आज में सीनियर्स का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा और आपके आर्थिक हालात में सुधार होगा। आज सेहत के मामलों में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 06 मिथुन राशि आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी बातों से आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आज दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज ऑफिस में आपका अच्छा काम देखकर कलीग आपसे कुछ नया सीखेंगे। आज आप लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे इससे आपको गर्व महसूस होगा। आज आपको किसी बुजुर्ग की मदद करने का मौका मिलेगा, जिनसे आपको आशीर्वाद की प्राप्ति होगी। शुभ रंग- मरून शुभ अंक- 08 कर्क राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होने से आप अपनी नयी ब्रांच ओपन करने का विचार अपने परिवार के साथ करेंगे। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर आप किसी समस्या को सुलझाने में सफल होंगे। आज आप अतीत की गलतियों से सीखकर आगे बढ़ेंगे और जिन्दगी में थोडा प्रैक्टिकल बनने की कोशिश करेंगे। इस राशि के संगीत के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ है और आज आपको बड़े मंच पर परफॉर्म करने का अवसर प्राप्त होगा। शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 02 सिंह राशि आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपको रोजगार में उचित अवसर मिलेंगे, जिनका लाभ उठाकर आप आगे बढ़ेंगे। आज लवमेट साथ बैठकर आपसी बातों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। आज समाज में आपके अच्छे कार्यों की वजह से आपका सम्मान बढ़ेगा। आज बिजनेस को लेकर दूसरे लोगों से संपर्क बनाना बेहतर रहेगा। आज दाम्पत्य रिश्तों में प्यार और सम्मान बना रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते है, पार्टी का भी प्लान बना बनाएंगे। शुभ रंग- पीच शुभ अंक- 09 कन्या राशि आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते है, जल्द ही आपको काम के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपके पड़ोसी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे, जो आस–पास के माहौल कोठीक रखेंगे। आज स्टूडेंट अपनी पढ़ाई में कुछ बदलाव कर सकते हैं और मेहनत को जारी रखें, जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपकी सभी परेशानियों का हल मिलेगा। आज आपका मन अध्यात्म में लगा रहेगा और आपको सुकून की प्राप्ति होगी। शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 06 तुला राशि आज व्यवसाय में आपको बड़ा फायदा होगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी। आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आप जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा,खान–पान का विशेष ध्यान रखें। आज शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। आज आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है ,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 06 वृश्चिक राशि आज रुका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आज ससुराल पक्ष से आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा,जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आज आस -पास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज का दिन आप लवमेट के साथ बिताना पसंद करेंगे,इससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी और आपको धन लाभ के…
Hariyali Teej: हरियाली तीज का व्रत रखने वाली महिलाएं जरूर करें ये 7 काम, तभी मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद
Hariyali Teej: हरियाली तीज का त्योहार 27 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाओं के द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इसके साथ ही कई महिलाएं वैवाहिक जीवन की खुशहाली और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ इस दिन व्रत रखती हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिन्हें इस दिन आपको अवश्य करना चाहिए। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। छत्तीसगढ़ बॉर्डर से लगे जंगलों में मिला नक्सलियों का डंप, देशी बंदूक, 50 ग्राम बारूद समेत कई विस्फोटक सामग्री बरामद हरियाली तीज के दिन जरूर करें ये काम सोलह श्रृंगार: हरियाली तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं को सोलह श्रृंगार अवश्य करना चाहिए। बिना सोलह श्रृंगार किए व्रत को पूर्ण नहीं माना जाता। विवाहित महिलाओं को सुहाग की निशानियां जैसे- चूड़ी, बिंदी, सिंदूर आदि अवश्य इस दिन धारण करना चाहिए। हरा रंग जरूर पहलें: इस दिन आपको हरा रंग भी अवश्य धारण करना चाहिए। हरे रंग को सौभाग्य और समृद्धि की निशानी माना जाता है। ऐसे में अगर आप हरियाली तीज के दिन हरा रंग धारण करते हैं तो आपको भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। हरे रंग के आभूषण, वस्त्र आदि आप कुछ भी धारण कर सकती हैं। इस दिन जरूर करें दान: हरियाली तीज के दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को यथासंभव दान भी अवश्य करना चाहिए। दान करना हिंदू धर्म में बेहद पुण्य फलदायक कार्य बताया गया है। ऐसा करने से आपको आत्मिक शांति तो मिलती ही है, साथ ही देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी आप पाते हैं। एक्सिस Bank के इस शाखा से 5 करोड़ पार, ग्राहकों के थे पैसे व्रत रखा है तो न पीएं जल: हरियाली तीज का व्रत निर्जला माना जाता है। जो भी महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं उन्हें जल का सेवन करने से इस दिन बचना चाहिए। तभी आपको व्रत का शुभ फल मिलता है। ये कार्य करने भी जरूरी: अगर संभव हो तो इस दिन झूला आपको झूलना चाहिए। ऐसा करना संभव न हो तो आप भजन, कीर्तन आदि लोगों के साथ मिलकर कर सकती हैं। यह कार्य करने से शिव-पार्वती का आशीर्वाद आपको मिलता है। पंचामृत से करें शिवलिंग का अभिषेक: इस दिन व्रत रखने वाली विवाहित महिलाओं को पति के साथ मिलकर शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है साथ ही परिवार में भी सामंजस्य बना रहता है। धार्मिक पुस्तकें पढ़ें: इस दिन आपको धार्मिक और आध्यात्मिक पूस्तकों को पढ़ना चाहिए। ऐसा करने से आपका मन-मस्तिष्क शांत रहता है और प्रभु भक्ति में भी आपका ध्यान लगता है।
Aaj Ka Rashifal 26 July 2025: शनिवार को सुधरेंगे इन 3 राशियों के हालात, धन लाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 26 July 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 6 मिनट तक व्यतीपात योग रहेगा। आज दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेंगे। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा। मेष राशि आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आपको बिजनेस में बड़ा लाभ होगा, भौतिक सुख में बढ़ोतरी होगी। इस राशि की जो महिलायें वर्क फ्रॉम होम करती हैं, उनके लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। छात्र आज अपने इंटरेस्ट के हिसाब से किसी कोर्स को चूज करेंगे, जिसमें उनको बढ़िया सफलता मिलेगी। आज आप किसी विषय पर जरूरी बात अपने दोस्त से कर सकते है। भगवान शिव के मंदिर जाकर उनका जलाभिषेक करें, इससे आपके मन में चल रही उलझन का समाधान मिलेगा। शुभ रंग- ग्रे शुभ अंक- 06 वृष राशि आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको करियर में कुछ नया करने का मौका मिलेगा, जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आज आप काम को लेकर काफी एक्साइटेड रहेंगे, जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा होगा। सामाजिक कार्यों में कार्यरत व्यक्तियों को आज वरिष्ठ सदस्यों से सम्मान प्राप्त होगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। छात्र आज गंभीरता के साथ पढाई करेंगे और अपने बचे हुए पाठ्यक्रम को कम्पलीट करेंगे। शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 01 मिथुन राशि आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को आज उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज काफी दिनों से रुका हुआ महत्वपूर्ण काम पूरा हो जायेगा। आज आपके अंदर उत्साह बना रहेगा और आप काम करने का नया टारगेट भी बनायेंगे। इस राशि के जो व्यक्ति राजनीतिक क्षेत्र में हैं, वे आज किसी सभा में जायेंगे, जहां अपने संबोधन से जनमानस में नयी उमंग भर देंगे। शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 04 कर्क राशि आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। इलेक्ट्रोनिक के बिजनेस में आज आपको बड़ा आर्डर मिलने की संभावना बन रही है। आज किसी मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है, आप साथ बैठकर अच्छे से इंजॉय करेंगे। आज आपका काम समय से पूरा हो जायेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज जीवनसाथी के साथ किसी बात पर विशेष चर्चा होगी, ये आपके बच्चों से रिलेटेड भी हो सकती है। आज घर से निकलते समय आप बड़ो का आशीर्वाद लेकर निकलें, कार्य में सफलता मिलेगी। शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 02 सिंह राशि आज आपका दिन मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। हार्डवेयर के बिजनेस में आज आपको कम मेहनत में ज्यादा धनलाभ होगा। आज किसी अनजान व्यक्ति से आप जीवन की कुछ महत्वपूर्ण बातें सीखेंगे, जिसका आपके जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और आप घर के कार्यों में हाथ बंटा सकते हैं। आज आपका अधूरा काम आपके सहयोगी की मदद से पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य को लेकर आज आपको थोड़ा सा सतर्क रहना चाहिए। शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 08 कन्या राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपनी आदतों में कुछ बदलाव कर सकते है, यह बदलाव आपके काम को लेकर या करियर को लेकर हो सकता है। छात्र आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे और नया कोर्स करने का मन बनायेंगे। आज आप काम के प्रेशर को कम करने के लिए अपने सहयोगियों से सलाह मशवरा ले सकते हैं। शुभ रंग- सिल्वर शुभ अंक- 02 तुला राशि आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। ऑटोमोबाइल के बिजनेस में आज आपको बढ़िया धनलाभ होगा, आप अपने व्यापार को बड़ा बनाने का प्रयास करेंगे। आज आपका रुझान साहित्य के क्षेत्र में होने से आप बुक पढ़ने का मन बनायेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कॉम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है, साथ में कुछ समय स्पेंड करेंगे। शुभ रंग- पर्पल शुभ अंक- 09 वृश्चिक राशि आज का दिन आपके लिए फेवरेबल है। आज आपको अधिकतर कार्यों में सफलता मिलेगी और कुछ खास लोग मददगार भी साबित होंगे। यदि आज आप मार्केट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं, तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें, इससे आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय बाद खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे। शुभ रंग- नारंगी शुभ अंक- 03 धनु राशि आज आपका दिन ठीक –…
हरियाली तीज कब है? जानें व्रत की पूजा विधि, धार्मिक महत्व और उपाय
Hariyali Teej 2025: सनातन परंपरा में श्रावण मास के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि को पड़ने वाले हरियाली तीज त्योहार का बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है. नागपंचमी (Nag Panchami) से दो दिन पहले मनाए जाने वाले इस पर्व को मुख्य रूप से राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि में मनाया जाता है. हरियाली तीज के दिन महिलाएं भगवान शिव (Lord Shiva) और माता पार्वती (Goddess Parvati) की पूजा करके सुख-सौभाग्य की कामना करती हैं. आइए अखंड सौभाग्य का प्रतीक माने जाने वाले इस पावन की तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इससे जुड़ी मान्यताओं के बारे में विस्तार से जानते हैं. KORBA: गले में चना फंसने से 2 साल के मासूम की मौत, परिजन सदमें में कब है हरियाली तीज (Hariyali Teej 2025 Date) पंचांग के अनुसार इस साल श्रावण शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि 26 जुलाई 2025 को रात्रि 10:41 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन 27 जुलाई 2025 को रात्रि 10:41 बजे ही समाप्त होगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार हरियाली तीज का पावन पर्व 27 जुलाई 2025, रविवार को मनाया जाएगा. इस दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजे से लेकर 12:55 बजे तक रहेगा. जबकि रवि योग 27 जुलाई 2025 को सायंकाल 04:23 से प्रारंभ होकर 28 जुलाई को प्रात:काल 05:40 बजे तक रहेगा. क्यों मनाई जाती है हरियाली तीज पौराणिक मान्यता के अनुसार हरियाली तीज को भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का पर्व माना जाता है. मान्यता है कि भगवान शिव को पाने के लिए माता पार्वती ने कठिन तप किया था. जिससे प्रसन्न होकर महादेव ने हरियाली तीज के पावन पर्व पर ही उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था. कुछ ऐसे ही कामना लिए विवाहित स्त्रियां सुखी दांपत्य जीवन और और कुंवारी कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए हरियाली तीज का व्रत (Hariyali Teej Vrat)रखती हैं. हरियाली तीज पूजा विधि हरियाली तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती से मनचाहा आशीर्वाद पाने के लिए सूर्योदय से पहले उठें और स्नान-ध्यान करके तन-मन से पवित्र हो जाना चाहिए. इसके बाद इस इस व्रत को विधि-विधान से करने का संकल्प करें. हरियाली तीज की पूजा करते समय आपको बार-बार उठना न पड़े इसके लिए पूजा की सभी सामग्री को अपने करीब इकट्ठा करके रख लें. पूरे दिन व्रत रहने के बाद शाम के समय 16 श्रृंगार करके सबसे घर के ईशान कोण में एक चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर शिव और पार्वती का चित्र अथवा मूर्ति स्थापित करें. मूल कैडर में भेजे गए धनखड़ के साथ काम करने वाले अधिकारी, बंद किया गया उपराष्ट्रपति सचिवालय इसके बाद भगवान श्री गणेश का ध्यान करें और अपनी पूजा और व्रत को सफल करने की कामना करें. इसके पश्चात् भगवान शिव और माता पार्वती की पुष्प, फल, मिष्ठान आदि से विधिपूर्वक पूजा करें. फिर तीज व्रत की कथा कहें या सुनें. पूजा के अंत में आरती अवश्य करें. हरियाली तीज पर सुख-सौभाग्य को पाने के लिए भगवान शिव और माता पार्वती के साथ घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना बिल्कुल न भूलें. हरियाली तीज का उपाय हरियाली तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए उनकी पूजा और व्रत करने के साथ आप इस दिन दान के जरिए भी पुण्यफल प्राप्त कर सकती हैं. हिंदू मान्यता के अनुसार हरियाली तीज के दिन 16 श्रृंगार (16 shringar) से जुड़ी चीजों का दान करने पर शुभ फलों की प्राप्ति होती है और व्रत करने वाली स्त्री के जीवन में सुख-सौभाग्य हमेशा बना रहता है. यदि आप पूरी सामग्री दान न कर पाएं तो अपने सामर्थ्य के अनुसार सुहागिन महिला को चूड़ी, बिंदी, मेहंदी आदि दान कर सकती हैं। इसके अलावा इस दिन अन्न और धन दान का भी महत्व माना गया है.
Aaj Ka Rashifal 25 July 2025: सावन के इस शुक्रवार को इन 3 राशियों को होगा धन लाभ, घर-परिवार में आएगी खुशहाली, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 25 July 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि रात 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। आज शाम 4 बजकर 1 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दस महाविद्याओं में से एक देवी छिन्मस्तिका की जयंती भी है। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा। मेष राशि आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। हार्डवेयर का बिजनेस करने वालों को आज बड़ा धन लाभ होगा। इस राशि के शादीशुदा व्यक्तियों को आज अपने जीवनसाथी से उपहार मिलेगा। छात्र आज मन लगाकर पढाई करेंगे और टेस्ट में अच्छे नंबर प्राप्त करेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति होगी, जिससे मिलकर आपकी जिन्दगी में बदलाव आएगा। आज आप किसी भी निर्णय को बहुत सोच-विचार कर करेंगे, तो लाभ की स्थित में बने रहेंगे। CG Transfer : वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखें लिस्ट… शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 03 वृष राशि आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आप जरुरी काम समय से निपटा लेंगे, जिससे आपको अन्य कार्यों के लिए भी उचित समय मिलेगा। समय के साथ बदलती चीजों को एक्सेप्ट करना और उन्हीं के अनुरूप काम करना आपके लिए फायदेमंद होगा। आज आपकी व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी, जो बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी। इस राशि के जो लोग रिटायर्ड हो चुके हैं, आज उनको किसी संस्था में सलाहकार के तौर पर नियुक्ति मिलने की संभवाना है। शुभ रंग- काला शुभ अंक- 05 मिथुन राशि आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप बिजनेस के विस्तार पर ध्यान देंगे, जिसके लिए आप ऑफिस में मीटिंग बुला सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा ताल-मेल बना रहेगा और आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। लेखकों को आज नयी कहानी लिखने का अवसर मिलेगा। आज आप भाई-बहनों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। आज काफी समय बाद किसी मित्र से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे मिलकर आप कुछ काम की बात करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ रंग- पिंक शुभ अंक- 06 कर्क राशि आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। आज आपको किसी व्यक्ति से धनलाभ होगा, जिससे आपके रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। आज आप पूरे परिवार के साथ बैठकर किसी बात पर डिस्कशन कर सकते हैं, जो सबके लिए लाभदायक रहेगी। आज हास्य कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा और ये अवसर आपके करियर को ऊंचाई तक लेकर जायेगा। ऑफिस के बाद आज आप कुछ वक्त बच्चों के साथ गुजारेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 08 सिंह राशि आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज मनमुताबिक कार्यों को करने में सफलता मिलेगी, जो आपके आत्मविश्वास को और मजबूत बनाएगी। आज आप कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे, जिससे वे पूरे मन से काम करेंगे। आज आप स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और ज्यादा ऑयली भोजन ग्रहण करने से बचें। आज आप धार्मिक कार्यों में लगे रहेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। कुल – मिलाकर आज का दिन आप अच्छे से बितायेंगे। शुभ रंग- ओरेंज शुभ अंक- 09 कन्या राशि आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारियों को बड़ा आर्डर मिलने की संभावना है, जिससे उनको बढ़िया धन लाभ होगा। आज आप परिवार में एकता बनाये रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं, जिसमें सबकी सहमती रहेगी। आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को ट्रान्सफर से जुडी खबर प्राप्त हो सकती है, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी और काम करने में आसानी रहेगी। कला जगत से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी मंच के माध्यम से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त होगा। दूध सी सफेद हसीना की चाहत में दाऊद इब्राहिम बन गया था मजनू, हर जगह करता था पीछा, फिर रातों-रात हुई गायब शुभ रंग- इंडिगो शुभ अंक- 07 तुला राशि आज का दिन आपके लिए लाभदायक बना रहेगा। बिजनेस करने वालों को आज पुराने क्लाइंट से बड़ा धन लाभ होगा। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन मिलने के संकेत बन रहे हैं, आज बॉस भी आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिनके आने से आनदं का माहौल रहेगा। आज आप अपने कर्तव्यों का पालन बहुत अच्छे से करेंगे, बच्चे भी आपसे संतुष्ट रहेंगे। शुभ रंग- ग्रे शुभ अंक- 01 वृश्चिक राशि आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आप दिन की शुरुआत किसी अच्छी आदत के साथ करेंगे,…
Aaj Ka Rashifal 24 July 2025: हरियाली अमावस्या पर इन राशियों को होगा लाभ, किस्मत भी देगी साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 24 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि गुरुवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज रात 12 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 51 मिनट तक हर्षण योग बना रहेगा। आज शाम 4 बजकर 44 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज हरियाली अमावस्या है। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा। OMG! काला जादू…पत्नी को मनाने के लिए ये क्या कर डाला मेष राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप किसी जरुरी काम को पूरा करने में सफल रहेंगे साथ ही किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी, माता – पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। आप अपनी इच्छा शक्ति मजबूत करके अपने सपनों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आप सरकारी योजनाओं का सहारा लेकर करियर में आगे बढ़ने पर विचार कर सकते हैं। शुभ रंग- नारंगी शुभ अंक- 06 वृष राशि आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप पिता के साथ व्यापार में हाथ बटाएंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी। इस राशि के सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों को जल्द ही सफलता मिलेगी, लेकिन अभी मेहनत करने की जरुरत है। शादीशुदा रिश्तों में तालमेल बना रहेगा और आज आप परिवार के साथ बैठकर इंजॉय करेंगे। आज आप खुद को अच्छा महसूस करने के लिए दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, आपको रिलैक्स फील होगा। शुभ रंग- समुद्री हरा शुभ अंक- 07 मिथुन राशि आज का दिन आपके लिए मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप बिजनेस के लेन – देन में थोड़ी सतर्कता अवश्य बरतें। आज नेटवर्क मार्केटिंग करने वालों को नए क्लाइंट मिलेंगे, जिससे आपको बड़ा मुनाफा होगा। आज आप माता – पिता को बाहर घूमाने ले जा सकते हैं, उनको ख़ुशी मिलेगी। आज आपका अधिकतर समय पढ़ने – लिखने में व्यतीत होगा, जिससे आपकी नॉलेज भी बढ़ेगी। संगीत में रूचि रखने वालों को आज बड़े स्टेज पर परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। शुभ रंग- नेवी-ब्लू शुभ अंक- 02 कर्क राशि आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जो आपकी तरक्की में सहायता करेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा और आज बच्चे भी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा, आज आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। आज आपके घर पर अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, पुरानी यादें तरोताजा होंगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी वरिष्ठ सदस्य से मिलने का मौका मिलेगा। ED ने Myntra पर 23 जुलाई 2025 को भारी आरोप लगाए हैं: शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 04 सिंह राशि आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आप इन्वेस्टमेंट का प्लान बना सकते हैं और आज आपको अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है। आज आप सामाजिक कार्य में अपनी रुचि दिखायेंगे और आज आपकी मुलाकात अनुभवी व्यक्तियों से होगी। आज आपको ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर में आनदं बना रहेगा। इस राशि के रिसर्च कर रहे व्यक्तियों को आज बड़ी सफलता मिलेगी, जो मानव जीवन को आसान बनाएगी। शुभ रंग- पीच शुभ अंक- 03 कन्या राशि आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आप पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको बढ़िया धन लाभ होगा। आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने जा सकते हैं, जहां आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप किसी दोस्त से अपने मन की बात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। आज प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज कुछ समय आप बच्चों के साथ बितायेंगे, आपको ख़ुशी मिलेगी। शुभ रंग- सफेद शुभ अंक- 01 तुला राशि आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपके बिजनेस में बड़ा धन – लाभ होगा और परिवार का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के हेल्थ केयर से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज अनुभवी डॉक्टरों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। अगर आपका पैसा मार्केट में अटका हुआ है तो, आज वो आपको वापस मिल जायेगा। लम्बे समय बाद आज किसी दोस्त से मुलाकात होगी और आप उससे मिलकर कुछ काम की बात कर सकते हैं। शुभ रंग- महरून शुभ अंक- 05 वृश्चिक राशि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापारिक दृष्टी से आज सब ठीक रहेगा और आपके व्यावसायिक रिश्ते भी मजबूत बनेंगे। आज परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, धैर्य और संयम…
















