वैष्णो देवी हादसा: भूस्खलन में 31 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

  Loksadan।  जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम के ट्रैक पर लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर बुधवार को 31 हो गया। हादसा मंगलवार को दोपहर 3 बजे पुराने ट्रैक पर अर्धकुमारी मंदिर से कुछ दूर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। कल देर रात तक 7 लोगों के मरने की खबर थी, लेकिन सुबह आंकड़ा बढ़ गया। बड़े-बड़े पत्थर, पेड़ और मलबा में दबने से ज्यादा नुकसान। एक चश्मदीद ने बताया- बड़े-बड़े पत्थर अचानक गिरने लगे और सब तबाह हो गया। प्रशासन का कहना है कि 23 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। कई लापता हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। फिलहाल, इस इलाके में भारी बारिश की वजह से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है। मंगलवार को जम्मू शहर में 24 घंटे से भी कम समय में 250 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। इससे कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। घरों और खेतों में पानी भर गया है।

जापान-चीन की यात्रा करेंगे PM मोदी

हिंद प्रशांत क्षेत्र में शांति-स्थिरता को लेकर मंत्रालय ने कही बात नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से जापान और चीन की यात्रा करेंगे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की शुक्रवार से शुरू हो रही दो दिवसीय जापान यात्रा हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उसके बाहर शांति, समृद्धि और स्थिरता के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता को दोहराएगी। इससे हमारी मित्रता और मजबूत होगी और सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अतुल श्रीधरन होंगे नए जज

बिलासपुर । सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देशभर के हाई कोर्ट के 14 न्यायाधीशों के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में पदस्थ जस्टिस संजय एस. अग्रवाल को इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजा गया है। वहीं उनकी जगह पर मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के दूसरे वरिष्ठतम जस्टिस अतुल श्रीधरन को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट स्थानांतरित किया गया है। छत्तीसगढ़ में Cars 4U ने शुरू की वन-वे सेल्फ ड्राइव कार सेवा हाई कोर्ट जजों के स्थानांतरण के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम प्रस्ताव बनाकर विधि मंत्रालय को भेजता है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद आदेश जारी होता है। जस्टिस संजय एस. अग्रवाल बार काउंसिल कोटे से जज बने थे और अब तक बिलासपुर हाई कोर्ट में ही पदस्थ थे। छत्तीसगढ़: शराब दुकानों में अब केवल ऑनलाइन पेमेंट, होटल-ढाबों व फार्म हाउस पार्टियों पर सख्ती वहीं, जस्टिस अतुल श्रीधरन मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस के बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। अब वे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में अपनी सेवाएं देंगे। इस आदेश में अन्य हाई कोर्ट से भी कई जजों का स्थानांतरण हुआ है। विशेष रूप से, राजस्थान हाई कोर्ट से जस्टिस अरुण कुमार मोंगा को दिल्ली हाई कोर्ट से केरल हाई कोर्ट भेजा गया है। गौरतलब है कि मई में हुए 22 जजों के तबादलों के दौरान उन्हें राजस्थान से दिल्ली हाई कोर्ट ट्रांसफर किया गया था। उनका मूल हाई कोर्ट पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट है।

US ने जारी किया नोटिफिकेशन: आज रात 12:01 से ट्रंप का 50% टैरिफ लागू, जानें आम आदमी पर असर

  Loksadan नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत से आयातित वस्तुओं पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है. यह नया टैरिफ 27 अगस्त, 2025 को सुबह 12:01 बजे (EST) से प्रभावी होगा. यानी अब से 15 घंटे से भी कम समय में यह लागू हो जाएगा. अमेरिका का कहना है कि उसने यह कदम भारत के रूस से तेल खरीदने के जवाब में उठाया है.   ट्रंप प्रशासन का कहना है कि रूस से तेल खरीदकर भारत अपरोक्ष रूप से यूक्रेन युद्ध के लिए मास्को की फंडिंग कर रहा है. यह अतिरिक्त 25% टैरिफ 1 अगस्त, 2025 से लागू 25% रेसिप्रोकल टैरिफ के अतिरिक्त होगा, जिससे भारत से आयातित कई वस्तुओं पर कुल टैरिफ 50% तक पहुंच जाएगा. यह दर ब्राजील के बराबर और अन्य एशिया-प्रशांत देशों की तुलना में कहीं अधिक है.

भारतीय वायुसेना को मिलेंगे 97 LCA मार्क 1A फाइटर जेट:₹62 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

नई दिल्ली।’ केंद्र सरकार ने मंगलवार को भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए 97 LCA मार्क 1A फाइटर जेट खरीदने के लिए ₹62 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि एक हाई लेवल मीटिंग में फाइटर जेट की खरीद को अंतिम मंजूरी दे दी गई। इससे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के लिए इन एयरक्राफ्ट्स को बनाने के लिए ऑर्डर मिलने का रास्ता भी लगभग साफ हो गया है, क्योंकि मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार HAL के सुधार पर जोर दे रहे हैं। बच्चों द्वारा सुंदर राधा कृष्ण की झांकी की प्रस्तुति के साथ IPS स्कूल बांधाखार में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी मोदी सरकार के दौरान, HAL को सभी तरह के स्वदेशी लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर और उनके इंजन बनाने के ऑर्डर मिले हैं। HAL को LCA मार्क 1A फाइटर जेट के लिए यह दूसरा ऑर्डर होगा। इससे पहले सरकार HAL को 83 एयरक्राफ्ट्स बनाने का ऑर्डर दे चुकी है। LCA मार्क 1A, तेजस एयरक्राफ्ट का एडवांस वर्जन है। इसमें अपग्रेडेड एवियॉनिक्स और रडार सिस्टम लगे हैं। LCA मार्क-1A के 65% से ज्यादा उपकरण भारत में बने हैं। तेजस को भी HAL ने डेवलप किया है। यह सिंगल इंजन वाला हल्का लड़ाकू विमान है।

जनप्रतिनिधियों पर कड़ा कानून: गिरफ्तारी या 30 दिन हिरासत में रहने पर छिन जाएगा पद

नई दिल्ली।’ प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री या कोई भी मंत्री किसी ऐसे क्राइम में अरेस्ट या 30 दिन की हिरासत में रहता है, जिसकी सजा 5 साल या उससे ज्यादा हो तो उसे पद छोड़ना पड़ेगा। गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में इससे संबंधित तीन बिल पेश किए। तीनों विधेयकों के खिलाफ लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने तीनों बिलों को वापस लेने की मांग की। विपक्ष ने गृह मंत्री के ऊपर कागज के गोले फेंके। कांग्रेस, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और सपा ने बिलों को न्याय विरोधी, संविधान विरोधी बताया। इस पर शाह ने बिलों को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को भेजने की बात कही। ये तीनों बिल अलग-अलग इसलिए लाए गए हैं, क्योंकि केंद्र सरकार, राज्य सरकार और केंद्र शासित राज्यों के लीडर्स के लिए अलग-अलग प्रावधान हैं। पहला बिल: 130वां संविधान संशोधन बिल 2025 है, जो केंद्र और राज्य सरकारों पर लागू होगा। दूसरा बिल: गवर्नमेंट ऑफ यूनियन टेरिटरीज (संशोधन) बिल 2025 है, जो केंद्र शासित राज्यों के लिए है। तीसरा बिल: जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) बिल 2025 है, जिसे जम्मू-कश्मीर पर लागू किया जाएगा। दिल्ली के CM केजरीवाल ने 6 महीने और तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी ने 241 दिनों तक हिरासत और जेल में रहने के बाद अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया था। केजरीवाल पद पर रहते गिरफ्तार होने वाले पहले CM थे।

दिल्ली में हड़कंप: 50 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली।’ दिल्ली के करीब 50 स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। इनमें द्वारका के राहुल मॉडल स्कूल और मैक्सफोर्ट स्कूल, मालवीय नगर का एसकेवी और प्रसाद नगर का आंध्रा स्कूल शामिल हैं। फायर सर्विस के मुताबिक, सुबह 7:40 बजे मालवीय नगर के एसकेवी और 7:42 बजे आंध्रा स्कूल में धमकी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं। तलाशी में कोई विस्फोटक नहीं मिला। इस घटना से बच्चों के परिजन घबरा गए। कुछ स्कूलों ने सुरक्षा के चलते ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ईमेल कहां से भेजे गए और इसके पीछे कौन लोग हैं। इससे पहले 18 अगस्त को भी दिल्ली के 32 स्कूलों को इसी तरह की धमकी मिली थी, जिसके बाद उन्हें खाली कराना पड़ा था।

अमेरिका बोला-भारत पर प्रतिबंध का मकसद रूस पर दबाव बनाना:इससे यूक्रेन जंग रोकने में मदद मिलेगी

वॉशिंगटन डीसी।’ अमेरिका ने रूस पर दबाव बनाने के लिए भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लीविट ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इससे पहले तक ट्रम्प प्रशासन रूस से तेल लेने पर भारत के खिलाफ की गई आर्थिक कार्रवाई को पैनल्टी या टैरिफ बताता रहा है। ट्रम्प ने भारत पर अब तक कुल 50 टैरिफ लगाने का फैसला किया है। इसमें 25% रेसीप्रोकल यानी जैसे को तैसा टैरिफ और रूस से तेल खरीदने पर 25% पैनल्टी है। रेसीप्रोकल टैरिफ 7 अगस्त से लागू हो गया है, जबकि पेनल्टी 27 अगस्त से लागू होगी। लीविट के मुताबिक इसका मकसद रूस पर सेकेंडरी प्रेशर डालना है, ताकि वह युद्ध खत्म करने पर मजबूर हो।

उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA प्रत्याशी राधाकृष्णन ने भरा नामांकन, मोदी-शाह रहे गवाह

नई दिल्ली।’ NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी पहले प्रस्तावक बने। नामांकन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेता मौजूद थे। नॉमिनेशन से पहले राधाकृष्णन ने संसद परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। 17 अगस्त को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी थी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राधाकृष्णन के नाम का ऐलान किया था। राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी से होगा। खास बात है कि दोनों उम्मीदवार दक्षिण से हैं। रेड्डी 21 अगस्त को नामांकन करेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होगी। उसी दिन काउंटिंग भी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है। 25 अगस्त तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है। दरअसल, उपराष्ट्रपति का चुनाव जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई की रात अचानक इस्तीफा देने की वजह से हो रहा है। 74 साल के धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।

CM रेखा गुप्ता पर हमला: जनसुनवाई के दौरान युवक ने किया वार, सिर पर गंभीर चोटें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह CM आवास में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें थप्पड़ मारा गया। दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने कहा- आरोपी ने CM का हाथ पकड़कर खींचा। वे मेज के कोने से टकराईं। सिर पर चोट आई है। थप्पड़ वाली बात गलत है। हमले की पुष्टि करते हुए दिल्ली CM ऑफिस ने बयान जारी किया। इसमें कहा गया- आज जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया। उसे दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी (41) बताया है। वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। इधर, घटना के बाद दिल्ली के मुख्य सचिव और कई मंत्री रेखा गुप्ता का हालचाल जानने सीएम हाउस पहुंचे। यहीं पर सीएम का इलाज किया जा रहा है।

अन्य खबरे

अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह
युवा भाजपा नेता मनोज यादव बने पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष, दर्री मंडल में संगठन को मिलेगी मजबूती
जिला कांग्रेस कमेटी की प्रेस वार्ता: प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर उठाए सवाल, अफीम खेती मामले में भाजपा पर साधा निशाना
बिलासपुर में पति ने पत्नी की कर दी हत्या, नशे में मारपीट के बाद सिर पटककर की वारदात, आरोपी फरार