PM मोदी गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन जाएंगे:SCO समिट में शामिल होंगे
नई दिल्ली।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी SCO समिट में शामिल होने के लिए चीन जाएंगे। यह दौरा 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगा। यह 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन सैन्य झड़प के बाद मोदी की पहली चीन यात्रा होगी। मोदी इससे पहले 2018 में वहां गए थे। प्रधानमंत्री के तौर पर पीएम मोदी का यह छठा चीन दौरा होगा, जो 70 सालों में किसी भी भारतीय PM की सबसे ज्यादा चीन यात्रा है। चीन से पहले पीएम मोदी 30 अगस्त को जापान पहुंचेंगे। यहां वो भारत-जापान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
कुबेरेश्वर धाम आए दो और श्रद्धालुओं की मौत, 3 घायल:पंडित प्रदीप मिश्रा निकाल रहे कांवड़ यात्रा
सीहोर में बुधवार को पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में कांवड़ यात्रा में शामिल होने आए दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम चतुर सिंह (उम्र 50 वर्ष) पिता भूरा पांचवल गुजरात और ईश्वर सिंह (उम्र 65 वर्ष) रोहतक हरियाणा के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की मौत कुबेरेश्वर धाम में अचानक चक्कर आकर गिरने से हुई है, जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत एक होटल के सामने खड़े-खड़े गिर जाने से हुई है। वहीं हरियाणा की सुनीता नाम की एक महिला कावड़ ले जाते समय भोपाल-इंदौर हाईवे पर गिरने से घायल हो गई। कुबेरेश्वर धाम में मथुरा से आई पूजा सैनी नाम की महिला भी गिरने से जख्मी हो गई। नागपुर की मनीषा भी अचानक धाम में पास बेहोश हो गई। इन्हें अस्पताल लाया गया है। इससे पहले मंगलवार को कुबेरेश्वर धाम में मची भगदड़ में दो महिलाओं की मौत हुई थी। उनकी पहचान आज हुई है। एक का नाम जसवंती बेन (उम्र 56 वर्ष) पति चंदू भाई है, वह ओम नगर राजकोट गुजरात से है, जबकि दूसरी महिला का नाम संगीता गुप्ता (उम्र 48 वर्ष) पति मनोज गुप्ता निवासी फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश है।
आयुष्मान भारत योजना से मुंह मोड़ते अस्पताल, मरीजों की बढ़ी चिंता सरकारी आंकड़ों ने खोली हकीकत, 2024-25 में सिर्फ 2113 अस्पताल जुड़े योजना से
loksadan आयुष्मान कार्ड’—एक ऐसा नाम, जिसे सुनते ही गरीब और जरूरतमंदों के दिल में राहत की उम्मीद जागती है। यह कार्ड अब तक लाखों लोगों को इलाज में सहारा देता रहा है, लेकिन अब इसके भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत आंकड़े चौंकाने वाले हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में सिर्फ 2113 अस्पताल ही इस योजना में नए शामिल हुए हैं। यह संख्या बेहद कम है और यह दर्शाती है कि बड़े और निजी अस्पताल इस योजना से दूरी बना रहे हैं। बड़ी वजहों में देरी से भुगतान और कम पैकेज रेट बताई जा रही हैं, जिसके कारण कई नामी अस्पतालों ने आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने से इनकार कर दिया है। इससे गरीब मरीजों को विशेष इलाज के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि इस योजना के तहत गरीब परिवारों को सालाना ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल सकता है, लेकिन योजना से अस्पतालों का यूं दूरी बनाना गरीब मरीजों के लिए संकट की स्थिति पैदा कर रहा है। जनता और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मांग है कि केंद्र सरकार को जल्द ही अस्पतालों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए, ताकि योजना का असली लाभ ज़रूरतमंदों तक पहुँच सके।
राहुल गांधी का आरोप – ट्रम्प की धमकी और अडाणी जांच के कारण मोदी कमजोर
नई दिल्ली।’ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि PM नरेंद्र मोदी, ट्रम्प की धमकियों के सामने खड़े नहीं हो पा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि अडाणी के खिलाफ अमेरिकी जांच चल रही है। ऐसे में मोदी के हाथ बंधे हुए हैं। मोदी का AA (अडाणी-अंबानी) के साथ क्या संबंध है, यह उजागर हो चुका है। पिछले साल अमेरिका में अडाणी समेत 8 लोगों पर अरबों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। पत्र के मुताबिक, अडाणी की कंपनी ने भारत में रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोजेक्ट गलत तरीके से हासिल किए थे। इसके लिए सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी गई थी। इसकी जांच जारी है।
PM मोदी ने कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया:इसमें गृह-विदेश समेत 7 मंत्रालयों के ऑफिस
नई दिल्ली।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन-03 बिल्डिंग का उद्घाटन किया। यह 2019 में शुरू हुई सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है और कॉमन सेंट्रल सेक्रेटरिएट (CSS) की 10 में से पहली बिल्डिंग है। कर्तव्य भवन-03 का उद्घाटन सबसे पहले किया गया है। इसे दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर स्थित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाकर उनके बीच बेहतर कोआर्डिनेशन और कामों में तेजी लाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें ग्राउंड फ्लोर सहित 7 फ्लोर हैं। यहां गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, MSME मंत्रालय, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DOPT), पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) और इंटेलिजेंस ब्यूरो के ऑफिस होंगे। कर्तव्य भवन 1.5 लाख वर्ग मीटर में फैला है। यहां एक साथ 600 कारें खड़ी हो सकती हैं। इसमें क्रेच (शिशुगृह), योग रूम, मेडिकल रूम, कैफे, किचन और हॉल है। कर्तव्य भवन में 24 कॉन्फ्रेंस रूम भी हैं। हर रूम 45 लोगों के बैठने की क्षमता है। सरकार के अनुसार, अभी कई मंत्रालय 1950 और 1970 के दशक के बीच बने शास्त्री भवन, कृषि भवन, उद्योग भवन और निर्माण भवन जैसी पुरानी इमारतों में काम कर रहे हैं, जो अब संरचनात्मक रूप से जर्जर हो चुकी हैं।
RBI ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया:5.50% पर बरकरार रखा, लोन-EMI नहीं बदलेंगे
नई दिल्ली।’ भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। इसे 5.5% पर जस का तस रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। RBI ने जून में ब्याज दर 0.50% घटाकर 5.5% की थीं। यह फैसला मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की 4 से 6 अगस्त तक चली मीटिंग में लिया गया। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज यानी 6 अगस्त को इसकी जानकारी दी। RBI गवर्नर ने कहा कि कमेटी के सभी मेंबर्स ब्याज दरों में स्थिर रखने के पक्ष में थे। टैरिफ अनिश्चितता के कारण ये फैसला लिया गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं। इसमें बदलाव नहीं होने का मतलब है कि ब्याज दरें न तो बढ़ेंगी न घटेंगी।
रूस से आयात पर अनजान निकले ट्रंप, कहा—मुझे नहीं है जानकारी
नई दिल्ली।’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से होने वाले आयात पर अनभिज्ञता जताई है। मंगलवार को व्हाइट हाउस में एएनआई के सवाल पर ट्रंप से जब पूछा गया कि अमेरिका रूस से केमिकल और खाद आयात कर रहा है, इस पर उनकी क्या राय है, तो उन्होंने कहा, “मुझे इसकी जानकारी नहीं है।” ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब रूस-अमेरिका व्यापारिक संबंधों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस छिड़ी हुई है। रूस के खिलाफ कई प्रतिबंधों के बावजूद, दोनों देशों के बीच कुछ वस्तुओं का आयात-निर्यात जारी है, जिसे लेकर अमेरिका के रुख पर सवाल उठ रहे हैं।
उत्तरकाशी में बादल फटने से मचा कहर: 34 सेकेंड में धराली गांव तबाह, 4 की मौत, 50 से ज्यादा लापता
उत्तरकाशी (उत्तराखंड)। उत्तरकाशी जिले में मंगलवार दोपहर 1:45 बजे बादल फटने से भारी तबाही मच गई। गंगोत्री के पहाड़ों से बहने वाली खीर गंगा नदी अचानक उफान पर आ गई और तेज रफ्तार पानी के साथ आए मलबे ने महज 34 सेकेंड में धराली गांव को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। आपदा में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF, SDRF और सेना की टीम मौके पर पहुंची है। अब तक 130 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, गांव के कई घर, होटल और दुकाने मलबे में दब गई हैं। मलबा हटाने और लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। वहीं, राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए राहत कैंप और भोजन की व्यवस्था की है। उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, गांव जमींदोज:34 सेकेंड में सैकड़ों घर-होटल मलबे में दबे; 4 की मौत
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कहा, ‘हम अगले 24 घंटों में भारत पर टैरिफ़ बढ़ाने जा रहे हैं’
loksadan अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो अगले 24 घंटों में भारत पर अच्छा ख़ासा टैरिफ़ बढ़ाने वाले हैं. सीएनबीसी न्यूज़ चैनल से बात करते हुए ट्रंप ने भारत को बहुत ज़्यादा टैरिफ़ लगाने वाला देश क़रार दिया है. उन्होंने कहा, “भारत अच्छा ट्रेड पार्टनर नहीं है, इसलिए हम उनके साथ ज़्यादा बिज़नेस नहीं करते. हमने उन पर 25 प्रतिशत टैरिफ़ लगाने का फ़ैसला किया था लेकिन मुझे लगता है कि अगले 24 घंटों में हम उन पर इससे कहीं ज़्यादा टैरिफ़ लगाने वाले हैं.” ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि भारत रूस से लगातार तेल ख़रीदता है और इस तरह से रूस की वॉर मशीन की मदद कर रहा है जो यूक्रेन में कई लोगों को मार रही है.
उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, गांव जमींदोज:34 सेकेंड में सैकड़ों घर-होटल मलबे में दबे; 4 की मौत
उत्तरकाशी के धराली गांव में मंगलवार दोपहर 1.45 बजे बादल फटने से भारी तबाही मच गई। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। प्रशासन का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। SDRF, NDRF, ITBP और आर्मी की टीमें बचाव और रेस्क्यू के काम में जुटी हैं। खीर गंगा नदी में पहाड़ों से बहकर आए मलबे से धराली का बाजार, मकान और होटल बह गए। सिर्फ 34 सेकेंड में सब कुछ बर्बाद हो गया।














