कोरबी, सिरमिना में दुर्गोत्सव की तैयारी जोरों पर, पूजा समिति पंडाल निर्माण में जुटी

  सुशील जायसवाल   कोरबा/कोरबी चोटिया: विकासखण्ड पोडी उपरोड़ा के ग्राम कोरबी, सिरमिना में आम बाजार के पास लगातार 11वें वर्ष दुर्गा प्रतिमा विराजित करने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति की 21 सदस्यीय टीम पंडाल निर्माण और सजावट के काम में जुटी हुई है।   समिति द्वारा आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जाता है, जो त्योहार का मुख्य केंद्र होता है और जहाँ माँ दुर्गा की पूजनीय मूर्ति स्थापित की जाती है। स्थानीय लोग उत्साहपूर्वक इस उत्सव में भाग लेते हैं, जबकि आयोजक इसे भव्य बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पंडाल और आसपास के क्षेत्र को सजाकर पूरे माहौल को और जीवंत बनाया जाता है।   समिति के संस्थापक प्रवीण जायसवाल ने बताया कि चयनित पदाधिकारियों में अध्यक्ष राहुल ताम्रकार, कोषाध्यक्ष राहुल पुरी, सचिव नितेश गुप्ता, और संरक्षक दुर्गा प्रसाद, राजेश पटेल, प्रिंस जायसवाल सक्रिय रूप से तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं।   22 सितंबर को शुभ मुहूर्त में पंडाल में माता की प्रतिमा की स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन दशहरे का आयोजन रावण दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य रूप से किया जाएगा, जिसमें आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।   दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जो देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच हुए युद्ध पर आधारित है।  

सड़क पर मानवता का उज्जवल उदाहरण

✍️ भागीरथी यादव   कोरबा – कोरबा जिला के दर्री थाना में ड्यूटी के दौरान दर्री थाना में पदस्थ पुलिस आरक्षक भागीरथी यादव सड़क पर पानी पर रहने वाले तीन छोटे पक्षियों को देखकर रुके। उन्होंने देखा कि ये नन्हें जीव अपने जीवन के पहले पलों में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे और उनकी माँ उनसे दूर थी। बिना किसी हिचकिचाहट के, पुलिस आरक्षक ने अपने कर्तव्य का निर्वाह किया और इन नन्हें प्राणियों को उनकी माँ तक पहुँचाने में मदद की।   इस छोटी लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण पहल ने न केवल पक्षियों की जान बचाई, बल्कि इंसानियत और करुणा का एक जीवंत उदाहरण भी पेश किया। इसने यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची सेवा और दया केवल बड़े कार्यों में ही नहीं, बल्कि छोटे-छोटे प्रयासों में भी प्रकट होती है।     सामने आया वीडियो इस इंसानियत भरे पल को कैद करता है, जिसमें भागीरथी यादव की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से झलकती है। इसे देखकर हर कोई भावुक हो गया। यह घटना हमें याद दिलाती है कि मानवता और करुणा हमारे चारों ओर हमेशा जीवित रहती है, बस हमें उसे पहचानने और निभाने की आवश्यकता होती है।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईओडब्ल्यू की दबिश, बड़े नेताओं तक पहुँची जांच

✍️ भागीरथी यादव   रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में शराब कारोबारियों के 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान दस्तावेज़ों और लेन-देन से जुड़े सबूतों की जांच की गई। राजधानी रायपुर के शिव विहार कॉलोनी में शराब कारोबारी अवधेश यादव का घर भी कार्रवाई की जद में आया।   घोटाले की पृष्ठभूमि   ईओडब्ल्यू के अनुसार यह घोटाला वर्ष 2019 से 2022 के बीच कांग्रेस शासनकाल में हुआ। आरोप है कि लाइसेंसी शराब दुकानों पर डुप्लिकेट होलोग्राम लगाकर अवैध शराब बेची गई, जिससे राज्य सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।   जांच में सामने आया कि नकली होलोग्राम बनाने का ठेका उत्तर प्रदेश की PHSE कंपनी को दिया गया था, जबकि कंपनी इसके लिए पात्र नहीं थी। टेंडर दिलाने के एवज में कंपनी मालिक से भारी कमीशन वसूला गया।   बड़ी गिरफ्तारियां और नाम   ईओडब्ल्यू ने अब तक PHSE कंपनी के मालिक विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में गुप्ता ने कांग्रेस सरकार के दौरान आबकारी विभाग से जुड़े कई बड़े नामों का खुलासा किया। इसमें सीएसएमसीएल के पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा का नाम सामने आया।     वर्ष 2024 के अंत में जांच आगे बढ़ी तो कांग्रेस विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का नाम भी जुड़ गया। सूत्रों के मुताबिक, लखमा को कथित तौर पर शराब घोटाले से जुड़े “प्रोसीड्स ऑफ क्राइम” (POC) के जरिए हर महीने कमीशन मिलता था।   राजनीतिक हलचल   ईओडब्ल्यू की ताजा छापेमारी से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं के नाम सामने आने से आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

🌞 आज का राशिफल – 20 सितम्बर 2025, शनिवार

✍️ भागीरथी यादव   ♈ मेष (Aries) आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। आर्थिक लाभ संभव है।   ♉ वृषभ (Taurus) आज आपको मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। परिवार में खुशहाली रहेगी। अनावश्यक खर्च से बचें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।   ♊ मिथुन (Gemini) भागदौड़ अधिक रहेगी लेकिन लाभ भी मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है।   ♋ कर्क (Cancer) स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। नौकरी व व्यवसाय में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।   ♌ सिंह (Leo) आज का दिन शानदार है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पदोन्नति या सम्मान की संभावना है। दांपत्य जीवन में खुशियाँ रहेंगी।   ♍ कन्या (Virgo) आज आपको परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। यात्रा का योग है। धन लाभ संभव है।   ♎ तुला (Libra) आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर तनाव रह सकता है। किसी नए निवेश में सोच-समझकर कदम रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा।   ♏ वृश्चिक (Scorpio) नए अवसर प्राप्त होंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। आर्थिक रूप से स्थिति बेहतर होगी।   ♐ धनु (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। अधूरे काम पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार के साथ समय अच्छा गुज़रेगा।   ♑ मकर (Capricorn) आज आपको सावधानी रखनी होगी। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। निवेश में नुकसान की आशंका है। धैर्य से काम लें।   ♒ कुंभ (Aquarius) आज कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।   ♓ मीन (Pisces) आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पैसों का आगमन होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।   👉 कुल मिलाकर, आज का दिन सिंह, मीन और धनु राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा, जबकि मकर राशि को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

छात्रों को पहाड़ी का कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

  कुबेर नायक। महासमुंद शासकीय हाई स्कूल रोहिना में प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व एवं इको क्लब प्रभारी कमलेश साहू के मार्गदर्शन में छात्रों को स्कूल के पीछे स्थित पहाड़ी का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने न सिर्फ इको सिस्टम से परिचय प्राप्त किया बल्कि प्राकृतिक दृश्य एवं विभिन्न भू-आकृतियों का भी अवलोकन किया।   व्याख्याता कमलेश साहू ने बताया कि स्कूल के पीछे स्थित पहाड़ी का नैसर्गिक सौंदर्य विशेषकर बरसात के दिनों में देखते ही बनता है। यहां से बहने वाले बरसाती झरनों की तुलना उन्होंने “नर्मदा के उद्गम अमरकंटक” से की और छात्रों को बताया कि किस प्रकार नर्मदा कुंड से निकलकर नदी अदृश्य हो जाती है और कपिलधारा में प्रकट होती है।   भ्रमण के दौरान छात्रों ने पर्वतारोहण का अनुभव प्राप्त किया तथा ढाल, कगार, खड्ड, घाटी, कुंड, चट्टानें और झरनों जैसी भौगोलिक स्थलाकृतियों को नजदीक से देखा। अपरदन एवं निक्षेपण की प्राकृतिक क्रियाओं को प्रत्यक्ष देखने का अवसर उन्हें रोमांचित कर गया। पहाड़ी की ऊंचाई से गांव और स्कूल का मनोरम दृश्य देखकर छात्र उत्साहित हुए और सामूहिक रूप से गीत “पहाड़ी पे पेड़ था” गाकर आनंद लिया।   कार्यक्रम में छात्रों को विभिन्न वनस्पतियों, उनकी दैनिक जीवन में उपयोगिता और पर्यावरण संरक्षण का महत्व भी समझाया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य एके जायसवाल, व्याख्याता केके साहू, शिक्षक एल.के. पटेल, ए.के. पटेल, एस.के. पटेल, लीला पटेल एवं के. कमार सहित अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

ब्रेकिंग न्यूज़ लोनर हाथी ने अधेड़ व्यक्ति को पटककर किया घायल!

सुशील जायसवाल   कोरबी चोटिया। कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज अंतर्गत ग्राम तनेरा (जलके) सर्किल में आज तड़के सुबह बड़ा हादसा हो गया। लगभग सुबह 4 बजे गांव के निवासी शिवराम पिता धन सिंह (पटेल पारा, तनेरा) दिशा मैदान के लिए निकले थे। इसी दौरान उनका सामना अचानक एक लोनर हाथी से हो गया।     बराए शिवराम ने भागने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने उन्हें अपनी सूंड से पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।   घटना की जानकारी मिलते ही परिक्षेत्र सहायक अधिकारी अयोध्या प्रसाद सोनी, वनरक्षक सुरेश कुमार यादव तथा गजराज दल की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल घायल को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया।   ग्रामीणों में हाथियों की लगातार बढ़ती आवाजाही और चिंघाड़ से दहशत का माहौल बना हुआ है।

एसईसीएल रानी अटारी माइंस में ठेका मजदूरों का शोषण, हड़ताल से कोयला उत्पादन ठप

  सुशील जायसवाल   कोरबी चोटिया। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अडसरा स्थित रानी अटारी एवं विजय वेस्ट भूमि-गत कोयला खदान में ठेका मजदूरों का शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। यहां जे.एम.एस. कंपनी के तहत कार्यरत 100 से अधिक स्थानीय मजदूर 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिससे कोयला उत्पादन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ठेकेदार पर जबरन वसूली का आरोप   मजदूरों का कहना है कि जून 2025 में उनके बैंक खातों में मजदूरी राशि प्रति हाजिरी 1316 रुपये की दर से जमा की गई थी, लेकिन साइट मुंशी के जरिए ठेकेदार परमानंद कुमार ने जबरन 658 रुपये प्रति हाजिरी वापस ले लिए। यही नहीं, मजदूरों को सुरक्षा उपकरणों की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी केवल साल में एक बार ड्रेस, हेलमेट और गंबुट उपलब्ध कराती है, जो खराब होने पर मजदूरों को अपने खर्चे से खरीदना पड़ता है। कंपनी प्रबंधन पर संरक्षण का आरोप   मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया है कि कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश मिश्रा और बिलिंग सेक्शन के कर्मचारी ठेकेदार को संरक्षण दे रहे हैं। यही कारण है कि वर्षों से यह शोषण का सिलसिला जारी है।   सूचना अधिकार से मांगी गई जानकारी   जनपद सदस्य संतोष मरावी ने एसईसीएल रानी अटारी चिरीमिरी क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय से सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत ठेकेदारों को किए गए भुगतान, श्रमिकों की सूची, मजदूरी, पीएफ कटौती और श्रमिकों के पीएफ नंबर की जानकारी मांगी है। मजदूरों की आरपार की लड़ाई   ठेका मजदूरों ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार वे अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं। अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन के कारण रानी अटारी और विजय वेस्ट माइंस में कोयला उत्पादन बंद हो गया है, जिससे कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

सड़क हादसा: तीन बसों की भिड़ंत, 20 यात्री घायल

✍️ भागीरथी यादव महराजगंज। राष्ट्रीय राज्य मार्ग 730 पर अगया पुल के पास शुक्रवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। परिवहन निगम की तीन बसों के बीच हुई जोरदार टक्कर में करीब 20 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   जानकारी के अनुसार राप्तीनगर डिपो की बस को चालक अनिल कुमार गोरखपुर से महराजगंज ला रहे थे, जबकि महराजगंज डिपो की बस लेकर चालक झीनक महराजगंज से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच महराजगंज डिपो की एक अन्य बस भिटौली निवासी चालक कृष्णा चला रहे थे। ओवरटेक के दौरान उनकी बस सामने से आ रही राप्तीनगर डिपो की बस से टकरा गई और देखते ही देखते तीनों बसें आपस में भिड़ गईं।   टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस चालक अनिल कुमार और कृष्णा को गंभीर चोटें आई हैं और उनके दाएं पैर टूट गए हैं।   घायलों में ठूठीबारी के वीरेंद्र चौहान, मधुवनी के अमरनाथ व सुमन, बरगदवा की आरती व रामधनी, महराजगंज के रामप्रसाद, निचलौल के उतरी चंद, गोरख अग्रहरी, मानती देवी, अंजू अग्रहरि, उमंग अग्रहरि, आशीष अग्रहरि, जगदौर के इस्लाम और हरपुर कला के नाथू सहित करीब 20 यात्री शामिल हैं।   ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही भिटौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि घटना में किसी की मृत्यु नहीं हुई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।  

19 सितम्बर 2025, शुक्रवार का दैनिक राशिफल

✍️ भागीरथी यादव ♈ मेष (Aries)   आज आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार में सुखद समाचार मिलेगा।   ♉ वृषभ (Taurus)   परिवार में खुशियाँ रहेंगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। व्यापार में उन्नति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, थकान हो सकती है।   ♊ मिथुन (Gemini)   मित्रों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। शिक्षा व प्रतियोगिता में सफलता की संभावना है। दफ्तर में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।   ♋ कर्क (Cancer)   घर-परिवार की देखभाल में दिन व्यस्त रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। यात्रा से लाभ होगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।   ♌ सिंह (Leo)   मान-सम्मान बढ़ेगा। नए संपर्कों से लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। कार्यक्षेत्र में उत्साहजनक परिणाम मिलेंगे।   ♍ कन्या (Virgo)   पारिवारिक विवाद खत्म होंगे। नौकरी में प्रमोशन या सराहना मिल सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।   ♎ तुला (Libra)   धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।   ♏ वृश्चिक (Scorpio)   आज मानसिक शांति मिलेगी। पुराने निवेश से लाभ संभव है। जीवनसाथी का साथ भाग्यशाली सिद्ध होगा। अचानक यात्रा हो सकती है।   ♐ धनु (Sagittarius)   आज का दिन कार्य सफलता का है। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, मगर आय भी बढ़ेगी।   ♑ मकर (Capricorn)   नौकरी-पेशा लोगों को नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। व्यापार में नया निवेश करने से पहले सोच-विचार करें।   ♒ कुंभ (Aquarius)   आज नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। धन संचय के योग हैं। यात्रा से लाभ होगा।   ♓ मीन (Pisces)   धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। नौकरी व व्यापार दोनों में लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।     —   👉 कुल मिलाकर आज का दिन धन, परिवार और कार्यक्षेत्र के लिए सकारात्मक रहेगा, बस स्वास्थ्य और खर्चों पर थोड़ी सतर्कता रखने की जरूरत है।

ब्रेकिंग न्यूज़ :- कोयला लोड ट्रेलर के सामने आया दतैल, बाल-बाल बचे चालक व परिचालक!

  रिपोर्ट: सुशील जायसवाल कोरबा – कोरवी चोटियां कटघोरा वन मंडल में इन दिनों हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। फिलहाल 67 हाथियों का झुंड क्षेत्र में विचरण कर रहा है। इसमें से 42 हाथियों का झुंड पसान रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत तनेरा (जलके) परिक्षेत्र के क्रेशर आसपास डेरा जमाए हुए है और बीते दो दिनों से धान की फसलों को चट कर रहे हैं।   स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों को शाम ढलते ही सतर्क होकर गुजरना पड़ रहा है। इसी कड़ी में 18 सितंबर की रात करीब 9 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। मुख्य रानी अटारी मार्ग पर तनेरा घाटी के समीप एक भारी-भरकम दतैल हाथी अचानक सड़क पर आ गया और कोयला लोड ट्रेलर को रोक दिया। ट्रेलर चालक विजय यादव और परिचालक हाथी को देखकर दहशत में आ गए। पीछे से आ रहे एक वाहन चालक ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी ने लगभग आधे घंटे तक सड़क को जाम रखा, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आखिरकार हाथी चिंघाड़ते हुए जंगल की ओर चला गया, जिसके बाद ट्रेलर चालक ने राहत की सांस ली और वाहन को आगे बढ़ाया।   गौरतलब है कि क्षेत्र में हाथियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही वे घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। वहीं वन विभाग का कहना है कि हाथी प्रभावित इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है।   👉 यह घटना वन विभाग और प्रशासन के लिए फिर से चेतावनी है कि इंसान और हाथियों के बीच टकराव को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने जरूरी हैं।  

अन्य खबरे

सरगुजा में सट्टा साम्राज्य का पर्दाफाश: महाराष्ट्र से गिरफ्तार हुआ कुख्यात सटोरिया आयुष उर्फ दीप सिन्हा
धान खरीदी में बड़ी लापरवाही पर प्रशासन का सख्त प्रहार निलंबित देखे आदेश
तिल्दा-नेवरा में 15 दिवसीय रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ ने मारी बाज़ी
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोरबी में सरस्वती पूजन हर्षोल्लास से संपन्न
उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में बड़ी कार्रवाई, अवैध शिकार करते 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
धान खरीदी महापर्व में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, बालोद में दो अधिकारी निलंबित देखे आदेश