सीबीआई चार्जशीट ने किया बड़ा खुलासा: बिरनपुर हिंसा में भाजपा की सियासी पटकथा का पर्दाफाश, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

भूषण प्रसाद श्रीवास

बिलासपुर: बिरनपुर हिंसा मामले में सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जांच रिपोर्ट ने भाजपा की “सांप्रदायिक राजनीति” का असली चेहरा उजागर कर दिया है।

 

कांग्रेस भवन में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष थानेश्वर साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा कि सीबीआई रिपोर्ट के अनुसार बिरनपुर की घटना केवल दो बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़े से शुरू हुई थी, जो दो परिवारों तक सीमित थी। लेकिन भाजपा ने इसे “जानबूझकर सांप्रदायिक रूप” देकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की।

 

थानेश्वर साहू ने कहा, “सीबीआई की चार्जशीट ने साफ किया है कि यह कोई पूर्व नियोजित साजिश नहीं थी। बावजूद इसके भाजपा नेताओं ने घटना को भड़काने और उसे चुनावी मुद्दा बनाने का काम किया।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सीबीआई जांच के दायरे को जानबूझकर सीमित रखा ताकि घटना के बाद हुए राजनीतिक षड्यंत्र की जांच ही न हो सके।

 

भाजपा का काला चेहरा सामने आया: कांग्रेस

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा ने उस समय राज्य में जातीय और सांप्रदायिक तनाव फैलाने की रणनीति अपनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने घटनास्थल पर भड़काऊ भाषण दिए, जिससे हिंसा और आगजनी भड़की।

 

कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने इस घटना को अपने चुनावी एजेंडे में शामिल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के भाषणों में इसे धार्मिक विवाद के रूप में पेश कराया।

 

सहानुभूति बटोरने की चाल

 

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा ने मृतक भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को टिकट देकर “सहानुभूति लहर” पैदा करने की कोशिश की।

सीबीआई रिपोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस सरकार की कार्रवाई सही थी और जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया, वे सीधे तौर पर घटना में शामिल थे। रिपोर्ट में अंजोर यदु का कहीं उल्लेख नहीं है, जबकि भाजपा ने उनका नाम उछालकर समुदाय विशेष को भड़काने का प्रयास किया।

 

कांग्रेस की मांग — माफी और इस्तीफा जरूरी

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा की साजिश से न केवल राज्य की सामाजिक एकता को नुकसान हुआ, बल्कि कांग्रेस सरकार की छवि को भी गलत तरीके से बदनाम किया गया।

उन्होंने कहा, “अगर अरुण साव में नैतिकता है, तो उन्हें उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर जनता से माफी मांगनी चाहिए।”

साथ ही कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह से भी अपने “भड़काऊ बयानों” के लिए छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगने की मांग की।

 

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी