
✍️ भागीरथी यादव
छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित गुलमी वाटरफॉल में महाशिवरात्रि के दिन घूमने गए CISF के एक जवान के डूबने की घटना सामने आई है। रविवार दोपहर से उसकी तलाश जारी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर जिले के नगरनार स्थित NMDC प्लांट में तैनात 5-6 जवान घूमने के लिए वाटरफॉल पहुंचे थे। भोजन के बाद 28 वर्षीय आकाश चौधरी नहाने के लिए पानी में उतरा, तभी वह गहरे हिस्से में चला गया और डूब गया।
साथियों ने तत्काल खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना ओडिशा के कोटपाड़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।






