अडानी प्लांट में रोजगार को लेकर घमासान, दो अधिकारियों पर FIR की मांग

✍️ भागीरथी यादव 

 

 

कोरबा। भारतीय युवा कांग्रेस, कोरबा (शहर एवं ग्रामीण) ने अडानी समूह के अमरकंटक लैंको पावर प्लांट की यूनिट 3–4 से जुड़े विस्थापितों के रोजगार मामले को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने कंपनी के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर भ्रामक जानकारी देने और शासकीय दस्तावेजों को “फर्जी” बताने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की है।

युवा कांग्रेस द्वारा 23 फरवरी 2026 को जिला कलेक्टर को दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2011 में प्लांट विस्तार के दौरान करीब 1700 से अधिक भूमिधारी परिवारों की जमीन अधिग्रहित की गई थी। प्रभावित परिवारों को स्थायी रोजगार देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक बड़ी संख्या में विस्थापितों को रोजगार नहीं मिल सका है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कंपनी के महाप्रबंधक (GM) विकास ठाकुर और प्रोजेक्ट हेड सी.के. प्रसाद द्वारा जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूची को “फर्जी” बताया जा रहा है। संगठन का कहना है कि यह न केवल प्रशासनिक दस्तावेजों का अपमान है, बल्कि विस्थापित परिवारों को गुमराह करने का भी प्रयास है।

युवा कांग्रेस ने प्रशासन से तीन प्रमुख मांगें रखी हैं—

संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भ्रामक जानकारी फैलाने और शासकीय दस्तावेजों को फर्जी बताने के आरोप में तत्काल FIR दर्ज की जाए।

वर्ष 2011 के सभी 1700 प्रभावित भूमिधारी विस्थापितों को शीघ्र स्थायी रोजगार देने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।

पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। युवा कांग्रेस ने कहा कि विस्थापित परिवारों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है और इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की

  • Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: दर्री NTPC के ‘सी जेन मार्ग’ पर नगर निगम का बड़ा प्रहार; अंदरूनी इलाकों से हटेगा अवैध कब्जा देखें वीडियो

    ✍️ भागीरथी यादव   कोरबा (दर्री): दर्री नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत NTPC प्लांट रोड स्थित के सी जेन मार्ग’ (K C-Gen Road) के आसपास फैले अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने अपना डंडा चला दिया है। लंबे समय से इस मुख्य मार्ग के अंदरूनी हिस्सों में सरकारी जमीन पर किए गए बेजा कब्जे को हटाने की बड़ी कार्यवाही आज से शुरू कर दी गई है। प्रमुख अपडेट: अंदरूनी कब्जा निशाने पर: बताया जा रहा है कि सी जेन मार्ग के पास अंदर की जमीन पर रसूखदारों और स्थानीय कब्जाधारियों ने अवैध रूप से बाउंड्री वॉल और अस्थाई ढांचे खड़े कर लिए थे। नगर निगम की टीम मुस्तैद: दर्री नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता जेसीबी और भारी अमले के साथ मौके पर पहुँच चुका है। प्लांट रोड पर सुरक्षा: चूँकि यह एनटीपीसी का महत्वपूर्ण मार्ग है, इसलिए कार्यवाही के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि आवागमन और प्लांट के कार्यों में बाधा न आए। अतिक्रमणकारियों में हड़कंप प्रशासन की इस अचानक कार्यवाही से इलाके के कब्जाधारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। कई लोग अपना सामान खुद समेटते नज़र आए, तो कहीं नगर निगम का बुलडोजर अवैध ढांचों को जमींदोज कर रहा है। नगर निगम का स्पष्ट संदेश: सरकारी जमीन पर किया गया कोई भी कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विकास कार्यों और प्लांट की सुरक्षा के लिए यह मार्ग साफ करना अनिवार्य है।  

    कोरबा की बेटी एंजेल सिंह बनीं सिविल जज, जिले का नाम किया रोशन

        रायपुर/कोरबा: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2024 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस गौरवशाली सूची में कोरबा की एंजेल सिंह ने अपनी जगह बनाकर जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है। पारिवारिक पृष्ठभूमि और सफलता एंजेल सिंह कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार रवि पी. सिंह एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला (बालको) की सेवानिवृत्त प्राचार्या श्रीमती रत्नप्रभा सिंह की सुपुत्री हैं। दुरपा रोड निवासी एंजेल की इस सफलता की खबर मिलते ही उनके निवास पर बधाई देने वालों का ताँता लग गया है। परिजनों और शुभचिंतकों ने इसे उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतिफल बताया है। परीक्षा परिणाम की मुख्य बातें छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शनिवार को कुल 57 पदों के लिए अंतिम चयन सूची जारी की। इस परीक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है: चयन प्रक्रिया: मुख्य परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई थी, जिसके बाद 10 से 20 फरवरी के बीच 183 उम्मीदवारों का साक्षात्कार (Interview) लिया गया। शीर्ष स्थान: चयन सूची में महिलाओं का दबदबा रहा। अंजुम आरा ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवांगी तिवारी दूसरे और आयुष चौरसिया तीसरे स्थान पर रहे। पारदर्शिता: आयोग ने मुख्य सूची के साथ एक अनुपूरक सूची (Waiting List) भी जारी की है। साक्षात्कार के दौरान सभी 183 उम्मीदवार उपस्थित और योग्य पाए गए। जिले में हर्ष का माहौल एंजेल सिंह के सिविल जज बनने पर न केवल पत्रकारिता जगत बल्कि शिक्षा जगत और स्थानीय नागरिकों में भी भारी उत्साह है। विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत मिली इस नियुक्ति से अब एंजेल न्यायिक सेवा के माध्यम से समाज को अपनी सेवाएँ देंगी।

    अन्य खबरे

    सट्टा कारोबार पर कसा शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार

    सट्टा कारोबार पर कसा शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार

    करोड़ों की ज्वेलरी लूटने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 07 गिरफ्तार

    करोड़ों की ज्वेलरी लूटने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 07 गिरफ्तार

    अडानी प्लांट में रोजगार को लेकर घमासान, दो अधिकारियों पर FIR की मांग

    अडानी प्लांट में रोजगार को लेकर घमासान, दो अधिकारियों पर FIR की मांग

    कोनी पुलिस की ‘जन चौपाल’ से शिकायतों का त्वरित निराकरण; ग्रामीणों को साइबर अपराध और नशे के प्रति किया जागरूक

    कोनी पुलिस की ‘जन चौपाल’ से शिकायतों का त्वरित निराकरण; ग्रामीणों को साइबर अपराध और नशे के प्रति किया जागरूक

    कोरबा: दर्री एनटीपीसी प्लांट रोड के सी-जेन मार्ग पर चल रहा प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्जों पर कार्रवाई जारी देखें वीडियो

    कोरबा: दर्री एनटीपीसी प्लांट रोड के सी-जेन मार्ग पर चल रहा प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्जों पर कार्रवाई जारी देखें वीडियो

    ब्रेकिंग न्यूज़: दर्री NTPC के ‘सी जेन मार्ग’ पर नगर निगम का बड़ा प्रहार; अंदरूनी इलाकों से हटेगा अवैध कब्जा देखें वीडियो

    ब्रेकिंग न्यूज़: दर्री NTPC के ‘सी जेन मार्ग’ पर नगर निगम का बड़ा प्रहार; अंदरूनी इलाकों से हटेगा अवैध कब्जा देखें वीडियो