धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के सख्त निर्देश — किसानों की सुविधा सर्वोपरि, कोचियों और बिचौलियों पर रहेगी कड़ी निगरानी

 

✍️ भागीरथी यादव

 

बलौदाबाजार।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आगामी 15 नवंबर 2025 से प्रारंभ होने वाली धान खरीदी की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में कृषि, खाद्य, सहकारिता, विपणन, अपेक्स बैंक सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, मंडी सचिव, नोडल अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी, सहकारी समितियों के प्रबंधक और ऑपरेटर शामिल हुए।

 

बैठक को सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ ब्लॉकवार तीन पालियों में आयोजित किया गया, जिसमें कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों के भौतिक सत्यापन, उड़नदस्ता दल के गठन, चेक पोस्ट की व्यवस्था, बारदाने की आपूर्ति और धान स्टैकिंग के तौर-तरीकों पर विस्तृत प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, श्रवण कुमार टंडन, सीईओ जिला पंचायत इन्द्रजीत बर्मन, एसडीएम वर्षा बंसल, प्रफुल्ल रजक एवं डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा उपस्थित रहे।

 

 

 

✅ किसानों की सुविधा सर्वोपरि

 

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने कहा कि जिले के 86 धान उपार्जन केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। खरीदी प्रक्रिया सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो। उन्होंने निर्देश दिया कि 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होते ही टोकन सिस्टम के माध्यम से खरीदी की जाए और किसानों को छाया, पेयजल, एवं शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

 

धान खरीदी के दिन ही बारदान सिलाई और धान की किस्मवार स्टैकिंग करने तथा किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

 

 

 

🚫 अवैध धान पर कलेक्टर की चेतावनी

 

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि अवैध धान की आवक और खपाने के प्रयासों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में 33 संवेदनशील उपार्जन केन्द्रों और ओडिशा सीमा क्षेत्र में 21 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन पर राजस्व, मंडी, खाद्य, वन और पुलिस विभागों की संयुक्त उड़नदस्ता टीम तैनात रहेगी।

 

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अवैध धान पकड़े जाने पर वाहन और धान की जब्ती कर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जाए और सभी विवरण विभागीय पोर्टल में दर्ज किए जाएं।

 

 

 

👁️‍🗨️ कोचियों और बिचौलियों पर निगरानी

 

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने मंडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव और शहर क्षेत्रों के कोचियों व बिचौलियों की सूची तैयार करें और उसे खाद्य अधिकारी एवं एसडीएम को सौंपें। यदि किसी कोचिये द्वारा पंजीकृत किसानों के नाम पर अवैध धान की खरीदी या विक्रय का मामला सामने आता है, तो कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

 

साथ ही सभी संवेदनशील उपार्जन केन्द्रों में सीसीटीवी निगरानी की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

  • Related Posts

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी (मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर के नेतृत्व में गुरुवार को मनेंद्रगढ़ चैनपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया गया। प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार, अफीम की अवैध खेती और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है और हाल ही में सामने आए अफीम की अवैध खेती के मामलों में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आने के बावजूद सरकार ठोस कार्रवाई करने में विफल रही है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और नशे का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। अफीम की खेती जैसे गंभीर मामलों के सामने आने के बाद भी भाजपा सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। वहीं भरतपुर–सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार और अफीम की अवैध खेती के मामले बेहद गंभीर हैं। भाजपा सरकार इन मामलों में सख्त कार्रवाई करने के बजाय राजनीतिक संरक्षण देने का काम कर रही है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि प्रदेश का युवा वर्ग नशे के बढ़ते जाल में फंसता जा रहा है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली ऐसी नीतियों का लगातार विरोध करती रहेगी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अपराध और नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, जिससे समाज में असुरक्षा का माहौल बन गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि हाल ही में सामने आए अफीम की खेती के मामले ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय भाजपा के कुछ नेता अपने साथियों को बचाने में लगे हुए हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष रामनरेश पटेल और चिरमिरी ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रभा पटेल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जिला महामंत्री शरण सिंह, रफीक मेमन, पूनम सिंह, व्यंकटेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश पटेल, शिवांश जैन, सौरव मिश्रा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी सहित कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान

    ✍️ भागीरथी यादव     पचपेड़ी: जांजगीर-चांपा जिले के पचपेड़ी क्षेत्र से गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 50 वर्षीय शिक्षक ने दही मांगने के बहाने एक किसान के घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की। छोटी बहन की सूझबूझ और शोर मचाने की वजह से आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या है मामला? आरोपी की पहचान रोहित पटेल (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जांजगीर-चांपा के पामगढ़ (ग्राम सिर्री) का निवासी है और पचपेड़ी में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। बहाना बनाकर प्रवेश: सोमवार को आरोपी शिक्षक क्षेत्र के एक किसान के घर पहुंचा। उसने घर में दही होने की बात पूछी और इसी बहाने अंदर दाखिल हो गया। अकेली पाकर की हरकत: उस वक्त घर में किसान की दो बेटियां अकेली थीं। आरोपी ने बड़ी बहन (नाबालिग छात्रा) को झांसा देकर कमरे में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध कुचलने का प्रयास: जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे चुप कराने की कोशिश की। छोटी बहन की जांबाजी घटना के दौरान छात्रा की छोटी बहन पास ही मौजूद थी। अपनी बड़ी बहन की आवाज सुनकर वह तुरंत कमरे की ओर भागी। अंदर का मंजर देख वह डरी नहीं, बल्कि उसने पूरी ताकत से शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और पड़ोसी मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी शिक्षक घबरा गया और मौके से फरार हो गया। पुलिस की कार्रवाई परिजनों की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शिक्षक रोहित पटेल को पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।  

    अन्य खबरे

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला

    बिलासपुर में 757 किलो से अधिक गांजा सहित मादक पदार्थों का नष्टीकरण

    बिलासपुर में 757 किलो से अधिक गांजा सहित मादक पदार्थों का नष्टीकरण

    प्रोजेक्ट धड़कन से बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन

    प्रोजेक्ट धड़कन से बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन

    कोरबा के दर्री गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, बुकिंग नंबर बंद होने से उपभोक्ता परेशान

    कोरबा के दर्री गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, बुकिंग नंबर बंद होने से उपभोक्ता परेशान