कलेक्टर का औचक निरीक्षण – स्वास्थ्य व्यवस्था में मिली लापरवाही, सीएमएचओ सहित 4 को कारण बताओ नोटिस

मुंगेली// जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने कलेक्टर कुन्दन कुमार ने शुक्रवार को सीएमएचओ कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं, जिसके बाद उन्होंने सीएमएचओ डॉ. शीला साहा समेत चार अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

 

फाइलों में अनावश्यक देरी पर नाराजगी

 

कलेक्टर ने पीसीपीएनडीटी से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलों में अनावश्यक विलंब, नर्सिंग होम एक्ट के तहत लंबित मामलों का समय पर निस्तारण न होना और निरीक्षण व्यवस्था में ढिलाई को गंभीर लापरवाही माना।

इन बिंदुओं पर नोटिस जारी करने के लिए जिन अधिकारियों के नाम चिन्हित किए गए हैं–

 

सीएमएचओ डॉ. शीला साहा

 

पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश खैरवार

 

सहायक ग्रेड-02 सरस्वती बघेल

 

सहायक ग्रेड-03 दीपक प्रजापति

 

 

एनएचएम भर्ती में भी अनियमितता उजागर

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत हाल ही में हुई भर्ती प्रक्रिया की जांच में कलेक्टर को नियम विरुद्ध नियुक्ति तथा जिला स्वास्थ्य समिति की स्वीकृति के बिना जारी नियुक्ति पत्रों की जानकारी मिली।

इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए कलेक्टर ने सीएमएचओ के खिलाफ भी नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

 

जांच समिति का गठन

 

एनएचएम की भर्ती और पदस्थापना की विस्तृत जांच के लिए उन्होंने तीन सदस्यीय समिति गठित की है। इसमें—

 

एडीएम

 

जिला कोषालय अधिकारी

 

डीआईओ

को शामिल किया गया है।

समिति को जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

“जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना सर्वोच्च प्राथमिकता” – कलेक्टर

 

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने स्पष्ट कहा कि आम जनता, गांव और गरीबों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देना सरकार और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने चेताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

साथ ही सभी कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को तय समय पर खोलने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी। जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ दीपेश सैनी के नेतृत्व में थाना मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विगत चार दिनों में बिना नंबर प्लेट चलाने वाले 72 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा।

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

        कोरिया। जिले के बचरा पोड़ी क्षेत्र के ग्राम जिल्दा में वन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा कराए जा रहे फेंसिंग कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जंगलों के चारों ओर लगाए जा रहे सीमेंट के खंभों को तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं लगाया जा रहा है, जिससे पूरे कार्य की मजबूती पर संदेह पैदा हो गया है। मौके पर बनाए गए एक वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि खंभे लगाने के लिए गड्ढे तो खोदे गए हैं, लेकिन उनमें डाले जा रहे सीमेंट, बालू और गिट्टी को सही तरीके से मिलाया नहीं जा रहा है। इतना ही नहीं, मिश्रण में पानी भी नहीं डाला जा रहा है। सूखे सीमेंट मिश्रण को सीधे गड्ढे में डालकर खंभों के आसपास भर दिया जा रहा है। सामान्य तौर पर निर्माण कार्य में सीमेंट, बालू और गिट्टी को निर्धारित अनुपात में पानी के साथ मिलाकर कंक्रीट तैयार किया जाता है, ताकि खंभे मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ बने रहें। लेकिन जिल्दा क्षेत्र में जिस तरह से कार्य किया जा रहा है, उससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है मानो खंभों को मजबूत बनाने के लिए “बरसात के भरोसे” तकनीक अपनाई जा रही हो। सूखा मिश्रण गड्ढे में डाल दिया गया है और उम्मीद की जा रही है कि बारिश होने पर पानी गिरने से यह अपने आप जम जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह से कार्य किया गया तो खंभे अधिक समय तक टिक नहीं पाएंगे, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होने की आशंका है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है या फिर पूरा काम ठेकेदार और कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच करें और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें, ताकि वनों की सुरक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा यह कार्य सही तरीके से पूरा हो सके।

    अन्य खबरे

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला