कोरबी में नववर्ष पर सेवा और संस्कार का संगम

सुशील जायसवाल

 

उप सरपंच मुरारी लाल जायसवाल के सौजन्य से सैकड़ों ग्रामीणों को कंबल वितरण

कोरबी चोटिया।

नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरबी में मानवता, सेवा और सामाजिक सरोकार का अनुपम उदाहरण देखने को मिला। ग्राम पंचायत के उप सरपंच मुरारी लाल जायसवाल के सौजन्य से उनके निवास स्थान पर संस्कृतिक छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम के साथ विशाल कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों जरूरतमंद ग्रामीणों को ठंड से राहत हेतु कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाखड़, जनपद अध्यक्ष माधुरी देवी तंवर, जनपद सदस्य कुंती केराम, स्थानीय सरपंच राजू राम मरावी मंचासीन रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह का उप सरपंच मुरारी लाल जायसवाल द्वारा फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया, वहीं जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाखड़ का फुलेश्वर जायसवाल ने भव्य अभिनंदन किया।

अपने उद्बोधन में प्रकाश चंद्र जाखड़ ने कहा कि

“नववर्ष के अवसर पर गरीब और जरूरतमंद तबके को कंबल वितरण करना एक पुण्य कार्य है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं।”

मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह ने सभी ग्रामीणों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा—

“इस शीतलहर के समय मुरारी लाल जायसवाल परिवार द्वारा किया गया निःशुल्क कंबल वितरण सराहनीय है। यह सच्चे जनसेवा भाव का परिचायक है। मैं इस सेवा कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं और आशा करता हूं कि आगे भी वे इसी प्रकार समाज सेवा करते रहेंगे।”

वहीं जनपद अध्यक्ष माधुरी देवी तंवर ने कहा कि

“ठंड के इस मौसम में कंबल जरूरतमंदों के लिए संजीवनी का काम करता है। आज ग्रामीणों के चेहरे पर जो खुशी दिखाई दी, वही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है।”

कंबल पाकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सौहार्द और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक भी दिखाई दी।

इस अवसर पर पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी, पत्रकार सुशील जायसवाल, प्रहलाद सिंह बिझवार, मोनू जायसवाल, सरपंच विष्णु आयम, आर.के. बाजपेई, सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

नववर्ष पर किया गया यह सेवा कार्य कोरबी क्षेत्र में सामाजिक एकता और मानवीय संवेदना का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।

  • Related Posts

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सुशील जायसवाल     सिरमिना/कोरबी। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोरबी पुलिस ने ग्राम पंचायत छिंदिया के आश्रित ग्राम बाबूपारा में छापामार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाबूपारा में अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर सोमवार 9 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब और 50 नग स्पेशल व्हिस्की बरामद की। पुलिस ने आरोपी सुमित यादव (35 वर्ष) पिता बनसलाल यादव, निवासी ग्राम बाबूपारा, छिंदिया (पुलिस चौकी कोरबी, थाना पसान, जिला कोरबा) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

        कोरबा/दर्री। होली के दिन दर्री थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ढिंढोलभाटा स्थित साईं गजानंद इंडियन गैस एजेंसी के पीछे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए गैस एजेंसी परिसर तक पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत दर्री थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी विकास यादव, सुनील यादव, उपेश जांगड़े और हूमेश राठौर ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग लगातार गैस एजेंसी की ओर बढ़ रही थी, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मौजूद थे। यदि आग एजेंसी के अंदर तक पहुंच जाती तो भीषण विस्फोट और बड़ी जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से होली के दिन शहर एक बड़ी त्रासदी से बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आगजनी की घटना को टाल दिया।

    अन्य खबरे

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार