बिरनपुर मामले में सीबीआई चार्जशीट से कांग्रेस का बड़ा आरोप — भाजपा ने रची सांप्रदायिक और राजनीतिक साजिश, चुनावी लाभ उठाने का लगाया आरोप

 

रिपोर्ट: अतुल श्रीवास्तव, जिला – मुंगेली (छत्तीसगढ़)

 

मुंगेली// प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा बिरनपुर प्रकरण पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा सहित जिला, शहर, ब्लॉक व समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय ने कहा कि सीबीआई की चार्जशीट से स्पष्ट हो गया है कि बिरनपुर घटना में भाजपा ने सांप्रदायिक और जातीय कार्ड खेलकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की थी।

सीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना दो बच्चों के झगड़े से शुरू होकर दो परिवारों तक सीमित थी, बाद में इसे समुदायों के बीच संघर्ष का रूप दे दिया गया। पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा तय जांच बिंदुओं में राजनीतिक षड्यंत्र शामिल नहीं किया गया, क्योंकि ऐसा होने पर भाजपा की भूमिका उजागर हो जाती।

 

वहीं जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि सीबीआई की चार्जशीट ने भाजपा का असली चेहरा उजागर कर दिया है। उस समय भाजपा ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर झूठे आरोप लगाकर सांप्रदायिक माहौल बनाने की कोशिश की थी। भाजपा ने इस घटना को चुनावी मुद्दा बनाकर पूरे प्रदेश में धार्मिक ध्रुवीकरण का वातावरण तैयार किया।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने घटना स्थल पर जाकर भड़काऊ भाषण दिए और स्थिति को और भड़काया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपनी चुनावी सभाओं में इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को धार्मिक रंग देने की कोशिश की।

 

वर्मा ने कहा कि सीबीआई की जांच से स्पष्ट हुआ कि कांग्रेस सरकार की उस समय की कार्रवाई पूरी तरह उचित थी। भाजपा ने तुष्टिकरण का झूठा आरोप लगाकर कांग्रेस को बदनाम करने का प्रयास किया। ईश्वर साहू द्वारा लगाए गए आरोप भी असत्य साबित हुए, क्योंकि सीबीआई की चार्जशीट में आरोपित अंजोर यदु का कोई उल्लेख नहीं मिला।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा के इस षड्यंत्र से कांग्रेस को राजनीतिक नुकसान हुआ। अब जब सीबीआई की रिपोर्ट सामने आ चुकी है, तो उपमुख्यमंत्री अरुण साव को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए और प्रधानमंत्री मोदी व गृह मंत्री शाह को छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

 

इस अवसर पर शैलेश पाण्डेय, घनश्याम वर्मा, श्याम जायसवाल, आत्मा सिंह क्षत्रिय, हेमेन्द्र गोस्वामी, रोहित शुक्ला, स्वतंत्र मिश्रा, दिलीप बंजारा, अरविंद वैष्णव, अभिलाष सिंह, आरिफ खोखर, उर्मिला यादव, मंजू शर्मा, अनीता विश्वकर्मा, इंद्रजीत कुर्रे, राजेश छेदईया, सागर सोलंकी, जलेश यादव, भूपेन्द्र साहू, विष्णु खांडे, असद खोखर, विनय कुमार, तारणी विश्वकर्मा, सतीश यादव, मनहरण, अखिलेश साहू, राजेश सोनी, धीरेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त