
सुकमा। छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक 16 सितंबर को रायपुर में आयोजित हुई, जिसमें संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के बाद प्रदेशभर के जिलों में कांट्रेक्टर एसोसिएशन के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई।
इस क्रम में सुकमा जिले का नेतृत्व संभालने की जिम्मेदारी युवा अनिकेत सिंह राठौर को सौंपी गई। छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त कर नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
सुकमा लौटने पर ठेकेदारों ने राठौर का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाईयाँ दीं। ठेकेदारों ने कहा कि युवाओं को जिम्मेदारी सौंपना संगठन की मजबूती और भविष्य की नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अनिकेत सिंह राठौर ने अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष बिरेश शुक्ला, सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और जिले के ठेकेदारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव अपने साथियों के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे |






