
कोरबा: छुरी स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में एक रसोइए द्वारा कक्षा 6वीं के छात्र पर टंगिया से हमला करने का मामला सामने आया है।

घटना में छात्र पुष्पेंद्र कंवर की आंख के ऊपर गंभीर चोट आई है।
आरोपी रसोइया केसर दुबे शराब के नशे में बताया जा रहा है,
जिसे अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
छात्रों ने उस पर पहले से मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।
