![]()
✍️ भागीरथी यादव
कोरबा – नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली अभियान के तहत सोमवार को वार्ड-14 शारदा विहार में एक लाख रुपये से अधिक बकाया होने पर कासिम खान की दुकान को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान दो अन्य बकाएदारों ने मौके पर ही टैक्स जमा कर दिया, जिससे उनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई टाल दी गई। अब तक कुल छह संपत्तियों को सील किया जा चुका है।

संपदा अधिकारी अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में टीम ने शारदा विहार बायपास क्षेत्र में अभियान चलाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बड़े बकाएदारों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
इधर, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने टीपी नगर क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान डीडीएम रोड पर सड़क और नाली के ऊपर गिट्टी, ईंट, रेत व मलबा रखे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। कृष्ण कुमार अग्रवाल पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और निर्माण सामग्री तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।
नगर निगम ने साफ संकेत दिया है कि टैक्स बकाया और अतिक्रमण पर अब सख्ती से कार्रवाई होगी।






