
✍️ भागीरथी यादव
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक 14 नवंबर 2025, बुधवार को दोपहर 12 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष क्रमांक एम-5/20 में आयोजित की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों, राज्य के विकास कार्यों की प्रगति, और विभिन्न विभागों की समीक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से विचार किया जाएगा।







