
✍️ भागीरथी यादव
दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित दीपावली उपहार भेंट किए, राज्यपाल ने दिए आवश्यक मार्गदर्शन
रायपुर, 23 अक्टूबर 2025
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री कावड़िया ने राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और दिव्यांगजनों द्वारा हस्तनिर्मित मोमबत्तियां, कुकीज, चॉकलेट, बॉटल ऑफ आर्ट आदि उपहार स्वरूप भेंट किए।
राज्यपाल श्री डेका ने भी श्री कावड़िया को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और दिव्यांगजनों के प्रयासों की प्रशंसा की।
भेंट के दौरान श्री कावड़िया ने दिव्यांगजनों के हित से जुड़ी योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल को दी। इस पर राज्यपाल ने प्रदेश में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए संचालित कार्यक्रमों पर आवश्यक मार्गदर्शन और सुझाव प्रदान किए।






