40 करोड़ की सड़क पर दरारें, सिस्टम पर सवाल

✍️ भागीरथी यादव

 

 

 

साजापहाड़ पुल निर्माण में गंभीर खामियां, घटिया निर्माण का खेल उजागर

एमसीबी / साजापहाड़।

मनेंद्रगढ़–चिरमिरी को जोड़ने वाली साजापहाड़–चैनपुर मुख्य सड़क और पुल निर्माण कार्य में सामने आई भारी अनियमितताओं ने जिले में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। करीब 40.56 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस सड़क का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ है, लेकिन पुल में दरारें पड़ना शुरू हो चुकी हैं।

यह वही सड़क है, जिससे हजारों लोग रोजाना सफर करते हैं। निर्माण की शुरुआती अवस्था में ही पुल की हालत देखकर स्थानीय नागरिकों में डर और आक्रोश दोनों हैं।

निर्माण अधूरा, भरोसा टूटा

17.40 किलोमीटर लंबी साजापहाड़–चैनपुर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य जून 2025 में शुरू हुआ था। चैनपुर से लेकर चिरमिरी के पंडित दीनदयाल चौक तक सड़क और पुल निर्माण किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों और तकनीकी जानकारों का आरोप है कि सड़क की बेस लेयर में मानकों को ताक पर रखकर जंगल और पहाड़ी मिट्टी सीधे भराई में इस्तेमाल की जा रही है, जिससे सड़क की नींव बेहद कमजोर हो गई है।

लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह काम चलता रहा तो बरसात में सड़क और पुल ध्वस्त होना तय है, जिससे बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

ठेकेदार की चुप्पी, सवालों की गूंज

स्थानीय नागरिकों के अनुसार इस निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सूरजपुर निवासी ठेकेदार अमित गोयल के पास है। जब उनसे इस विषय में संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

ठेकेदार की यह चुप्पी अपने आप में निर्माण की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

पीएमजीएसवाई सड़क: 10 दिन में उखड़ गई 1.68 करोड़ की सड़क

इसी जिले के ग्राम पंचायत बौरीडांड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1.68 करोड़ रुपये की लागत से बनी 3.50 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़क कुछ ही दिनों में बदहाल हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ठेकेदार बालमुकुंद खेड़िया के पास थी। शुरुआत से ही घटिया सामग्री और कमजोर बेस को लेकर शिकायतें होती रहीं, लेकिन न ठेकेदार ने ध्यान दिया और न ही विभाग ने समय रहते कार्रवाई की।

हैरानी की बात यह है कि मामला उजागर होने के 10 दिन बाद भी न मरम्मत शुरू हुई और न किसी जिम्मेदार पर कार्रवाई हुई।

जनता के टैक्स की लूट किसके संरक्षण में?

यह मामला सिर्फ सड़क और पुल का नहीं, बल्कि जनता के टैक्स से जुटाई गई गाढ़ी कमाई के खुले दुरुपयोग का है।

ईमानदार शासन की छवि वाली विष्णु देव साय सरकार को ऐसे ठेकेदार और लापरवाह अधिकारी बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

अब सवाल सीधे और साफ हैं—

घटिया निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदारों पर कार्रवाई कब होगी?

निर्माण कार्यों की स्वतंत्र तकनीकी जांच क्यों नहीं कराई जा रही?

क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

जनता की मांग

✔ सभी सड़क और पुल निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए।

✔ दोषी ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।

✔ जनता के पैसे को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने से रोका जाए।

अब नजरें प्रशासन पर टिकी हैं। विभागीय अधिकारियों से जल्द मुलाकात कर उनका पक्ष भी लिया जाएगा, जिसे आगामी समाचारों में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

 

 

  • Related Posts

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ✍️ भागीरथी यादव   तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते खोलने में लाएं तेजी, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश   बीजापुर। जिले में संचालित शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर संबित मिश्रा ने अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने नियद नेल्लानार क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने तथा स्वीकृत अधोसंरचना निर्माण कार्यों को बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नियद नेल्लानार क्षेत्रों सहित आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनके सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बैंक खाते खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया गया, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते शीघ्र खोलने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकांश शासकीय योजनाओं की राशि सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित होती है, इसलिए सभी हितग्राहियों का बैंक खाता होना आवश्यक है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को मैदानी स्तर पर हितग्राहियों से संपर्क कर आवास निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए कहा। इस दौरान डीएफओ रमेश जांगड़े और इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक संदीप बलगा ने अधिकारियों को फील्ड भ्रमण के दौरान शाखकर्तन कार्यों का निरीक्षण करने तथा ग्रामीणों को जंगल में आग न लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जंगल में आग लगने से जैव विविधता को नुकसान पहुंचता है और मिट्टी की उर्वरता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बैठक में वर्तमान समय में चल रहे महुआ संग्रहण कार्य को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को महुआ और इमली के समर्थन मूल्य की जानकारी देने तथा वनोपज को समर्थन मूल्य से कम कीमत पर नहीं बेचने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    अन्य खबरे

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार