दर्री मेन रोड बना राखड़ का गलियारा, रोड में गिरे राखड़ से उड़ा ज़हर भरी धूल

✍️ भागीरथी यादव

 

कोरबा। दर्री मेन रोड पर राखड़ से भरे हाईवा वाहनों की मनमानी खुलकर सामने आ रही है। बिना ढके राखड़ लेकर चल रहे भारी वाहन चलते-चलते रोड में राखड़ गिराते जा रहे हैं, जिससे पूरा मार्ग राखड़ से पट गया है। हालात यह हैं कि दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर सड़क पर गिरे राखड़ और उड़ती धूल के बीच चलने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोड में गिरे राखड़ से चारों ओर धूल का गुबार बना हुआ है। इससे आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और गले की समस्याएं बढ़ रही हैं। सड़क किनारे बसे इलाकों में घर, दुकानें और खड़े वाहन राखड़ की परत से ढकते जा रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।

नियमों के अनुसार राखड़ जैसे प्रदूषणकारी पदार्थों का परिवहन पूरी तरह ढककर किया जाना अनिवार्य है, लेकिन दर्री मेन रोड पर ये नियम खुलेआम तोड़े जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह समस्या लंबे समय से जारी है, इसके बावजूद परिवहन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण अमले की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि बिना ढके राखड़ ले जा रहे हाईवा वाहनों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, संबंधित ठेकेदारों पर भारी जुर्माना लगाया जाए और रोड में गिरे राखड़ की तत्काल सफाई कराई जाए। साथ ही सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कर धूल पर नियंत्रण किया जाए।

दर्री मेन रोड की यह स्थिति अब प्रशासनिक उदासीनता का बड़ा उदाहरण बनती जा रही है। अब देखना यह है कि शासन-प्रशासन समय रहते कार्रवाई करता है या फिर आमजन को यूं ही राखड़ और धूल के बीच जीवन बिताने को मजबूर होना पड़ेगा।

  • Related Posts

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सुशील जायसवाल     सिरमिना/कोरबी। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोरबी पुलिस ने ग्राम पंचायत छिंदिया के आश्रित ग्राम बाबूपारा में छापामार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाबूपारा में अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर सोमवार 9 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब और 50 नग स्पेशल व्हिस्की बरामद की। पुलिस ने आरोपी सुमित यादव (35 वर्ष) पिता बनसलाल यादव, निवासी ग्राम बाबूपारा, छिंदिया (पुलिस चौकी कोरबी, थाना पसान, जिला कोरबा) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

        कोरबा/दर्री। होली के दिन दर्री थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ढिंढोलभाटा स्थित साईं गजानंद इंडियन गैस एजेंसी के पीछे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए गैस एजेंसी परिसर तक पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत दर्री थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी विकास यादव, सुनील यादव, उपेश जांगड़े और हूमेश राठौर ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग लगातार गैस एजेंसी की ओर बढ़ रही थी, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मौजूद थे। यदि आग एजेंसी के अंदर तक पहुंच जाती तो भीषण विस्फोट और बड़ी जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से होली के दिन शहर एक बड़ी त्रासदी से बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आगजनी की घटना को टाल दिया।

    अन्य खबरे

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार