दर्री थाना प्रभारी बदले, निरीक्षक आशीष कुमार सिंह को सौंपी कमान

✍️ भागीरथी यादव

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा द्वारा जिले में प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक आशीष कुमार सिंह को दर्री थाना का नवीन थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में थाना प्रभारी करतला के पद पर पदस्थ थे।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश में जिले के कई थानों में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक एवं आरक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। इसी क्रम में दर्री थाना प्रभारी के रूप में निरीक्षक आशीष कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देकर कार्यभार ग्रहण करें। पुलिस विभाग का मानना है कि निरीक्षक आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्री थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसुनवाई व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

  • Related Posts

    भरोसे का कत्ल: बांगो में मासूम से दरिंदगी, लकड़ी बीनने के बहाने पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार

    ✍️ भागीरथी यादव   कोरबा (छत्तीसगढ़): मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना में, बांगो थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी, जिस पर परिवार आंख मूंदकर भरोसा करता था, उसी ने मासूम के बचपन को अपनी हवस की आग में झोंक दिया। विश्वासघात की पूरी कहानी मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोसी बुधराम मरकाम उर्फ धनरसिया (42) वहां पहुंचा। उसने बच्ची को बहलाया-फुसलाया और सूखी लकड़ियां बीनने के बहाने पास की झाड़ियों में ले गया। वहां आरोपी ने मासूम की चीखों को अनसुना कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई घटना के बाद लहूलुहान हालत में बच्ची रोती-बिलखती अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने बिना देर किए पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और आरोपी बुधराम को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। “आरोपी मासूम को लकड़ी बीनने के बहाने सुनसान जगह ले गया था। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।”  

    गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

    सुशील जायसवाल   कोरबा। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का गंभीर मामला सामने आया है। पोड़ीउपरोड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत दसमहझुड़ा में आयोजित शासकीय कार्यक्रम के दौरान नियमों के विरुद्ध राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहराए जाने का आरोप लगाया गया है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोड़ीउपरोड़ा को लिखित शिकायत सौंपकर बताया गया कि 26 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत भवन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ग्राम सरपंच द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का सही प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया, जिससे तिरंगे का अपमान हुआ। शिकायत में इसे गंभीर एवं दंडनीय कृत्य बताते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन में यह भी उल्लेख है कि घटना से संबंधित फोटो साक्ष्य संलग्न किए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है और ऐसे कृत्य पर त्वरित कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो। मामले ने पूरे क्षेत्र में चर्चा और नाराजगी का माहौल बना दिया है। अब प्रशासन की भूमिका पर सभी की निगाहें टिकी हैं कि जांच के बाद दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है। यह मामला कोरबा जिला में संवेदनशील विषय बन गया है।

    अन्य खबरे

    अंबिकापुर में गैंगवार की आहट: होटल कारोबारी और भाजपा नेता के रिश्तेदार के बीच चली गोलियां, इलाके में दहशत

    अंबिकापुर में गैंगवार की आहट: होटल कारोबारी और भाजपा नेता के रिश्तेदार के बीच चली गोलियां, इलाके में दहशत

    भरोसे का कत्ल: बांगो में मासूम से दरिंदगी, लकड़ी बीनने के बहाने पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार

    भरोसे का कत्ल: बांगो में मासूम से दरिंदगी, लकड़ी बीनने के बहाने पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार

    बलरामपुर: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 4 ट्रैक्टर जब्त

    बलरामपुर: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 4 ट्रैक्टर जब्त

    सूरजपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत कलेक्टोरेट का घेराव

    सूरजपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत कलेक्टोरेट का घेराव

    रायपुर | धान खरीदी केंद्र में बड़ी अनियमितता, सूखत कम दिखाने के लिए बोरों पर डाला गया पानी