
✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती बरपाली गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान नरेश चौहान (लगभग 30 वर्ष) निवासी रामपुर, करतला थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। वह बरपाली में मनीराम खरे के मकान में किराए पर रहकर मजदूरी करता था।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद नरेश घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा।
मामले में आगे की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
