खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस

✍️ भागीरथी यादव

 

 

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक की लाश गांव के पास स्थित खेत में संदिग्ध हालत में मिली। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए जाने से मामला और गंभीर हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सतीश कौशिक (26 वर्ष) पिता भीष्म कौशिक, निवासी संबलपुरी, आज दोपहर लगभग 12 बजे अपने घर से निकला था। कुछ समय बाद गांव के पास स्थित एक खेत में उसकी मृत अवस्था में बॉडी पड़ी हुई मिली, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के सिर में चोट के निशान पाए जाने के कारण पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जहां साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा और लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर में 757 किलो से अधिक गांजा सहित मादक पदार्थों का नष्टीकरण

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। जिले में जब्त किए गए मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की उपस्थिति में संपन्न की गई। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, अटल नगर नया रायपुर के पत्र क्रमांक एफ 9-53/2024/1/5 दिनांक 21 नवंबर 2024 के निर्देशानुसार जिलों में जब्त मादक पदार्थों के निपटान के लिए यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों को सूची के अनुसार नष्ट किया गया। बिलासपुर जिले के कुल 67 प्रकरणों में जब्त 757.603 किलोग्राम गांजा, 16.6 ग्राम एमडीएमए, 12,164 नग टैबलेट/कैप्सूल, 8,818 नग इंजेक्शन एम्प्यूल तथा 6,468 नग सिरप को विधिवत नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान समिति के सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर पंकज कुमार पटेल, सहायक आबकारी आयुक्त नवीन तिवारी तथा क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी बिलासपुर सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही। दिनांक 11 मार्च 2026 को यह समस्त मादक पदार्थ सुशा वेस्ट पावर प्रा. लि., मोहतरा, जिला बिलासपुर के भट्टी (फर्नेस) में जलाकर तथा रोलर के माध्यम से नष्ट किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और जब्त सामग्री का नियमानुसार नष्टीकरण कर नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

    प्रोजेक्ट धड़कन से बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन

    ✍️ भागीरथी यादव     छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित प्रोजेक्ट धड़कन के तहत बिलासपुर की 11 वर्षीय पीहू कारके को नया जीवन मिला है। इस अभियान का उद्देश्य 1 से 18 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की निःशुल्क जांच और इलाज कराना है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर के ग्राम भोजपुरी निवासी पीहू लंबे समय से हृदय संबंधी समस्या से परेशान थी, जिसके कारण उसे खेल-कूद और अन्य गतिविधियों में कठिनाई होती थी। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में उसकी जांच की गई, जिसके बाद विशेषज्ञ टीम ने उसे आगे के इलाज के लिए नवा रायपुर स्थित सत्य साईं हॉस्पिटल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने एक सप्ताह के भीतर पीहू का सफल ऑपरेशन किया। इलाज के बाद अब पीहू पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य जीवन जीते हुए पढ़ाई-लिखाई के साथ खेल-कूद का आनंद ले रही है। पीहू की माता इंद्राणी कारके ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रोजेक्ट धड़कन की टीम का आभार जताते हुए कहा कि इस योजना की वजह से उनकी बेटी को समय पर उपचार मिल सका।    

    अन्य खबरे

    खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस

    खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    चिरमिरी के जंगलों में आगजनी, वन संपदा पर मंडराया खतरा; संसाधनों की कमी से जूझ रहा वन विभाग

    चिरमिरी के जंगलों में आगजनी, वन संपदा पर मंडराया खतरा; संसाधनों की कमी से जूझ रहा वन विभाग

    कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप, 3000 रुपये तक वसूली की चर्चा; होटलों के सामने गैस संकट

    कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप, 3000 रुपये तक वसूली की चर्चा; होटलों के सामने गैस संकट

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे