गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, सरपंच पर कार्रवाई की मांग

सुशील जायसवाल

 

कोरबा। जिले के पोड़ीउपरोड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत दसमहझुड़ा में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि 26 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरपंच द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को नियमों के विरुद्ध उल्टा फहराया गया, जिससे देश के सम्मान को ठेस पहुंची।

इस संबंध में समस्त ग्रामवासियों ने चौकी कोरबी में लिखित शिकायत सौंपते हुए बताया कि यह कृत्य न केवल संविधान और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति असम्मान है, बल्कि दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। शिकायत में कहा गया है कि घटना के फोटो साक्ष्य भी संलग्न किए गए हैं।

ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। मामला कोरबा जिला में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

  • Related Posts

    गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

    सुशील जायसवाल   कोरबा। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का गंभीर मामला सामने आया है। पोड़ीउपरोड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत दसमहझुड़ा में आयोजित शासकीय कार्यक्रम के दौरान नियमों के विरुद्ध राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहराए जाने का आरोप लगाया गया है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोड़ीउपरोड़ा को लिखित शिकायत सौंपकर बताया गया कि 26 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत भवन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ग्राम सरपंच द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का सही प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया, जिससे तिरंगे का अपमान हुआ। शिकायत में इसे गंभीर एवं दंडनीय कृत्य बताते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन में यह भी उल्लेख है कि घटना से संबंधित फोटो साक्ष्य संलग्न किए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है और ऐसे कृत्य पर त्वरित कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो। मामले ने पूरे क्षेत्र में चर्चा और नाराजगी का माहौल बना दिया है। अब प्रशासन की भूमिका पर सभी की निगाहें टिकी हैं कि जांच के बाद दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है। यह मामला कोरबा जिला में संवेदनशील विषय बन गया है।

    कोरबा | निर्माणाधीन भारतमाला सड़क बनी मौत का कारण, कांग्रेस नेता समेत दो की दर्दनाक मौत

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा जिले में गुरुवार रात एक भयावह सड़क हादसे ने शहर को झकझोर कर रख दिया। उरगा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और पलटते हुए तीन बार उलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में कांग्रेस नेता सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उरगा थाना प्रभारी के मुताबिक, एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय अपने साथियों के साथ बालको में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे कार कोरबा शहर में प्रवेश के दौरान रास्ता भटक गई और निर्माणाधीन लेन में उतरते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कुछ ही पलों में कार खाई में गिर गई और लगातार पलटती चली गई। हादसे में राहुल राय और ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालक ढालू अग्रवाल को सिर व सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मस्तूरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भोला साहू और राहुल नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे साथियों ने पुलिस को सूचना दिए बिना घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को सुरक्षित रखकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पड़ताल में निर्माणाधीन सड़क पर संकेतक और सुरक्षा इंतजामों की कमी सामने आ रही है, जिसे हादसे का बड़ा कारण माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। यह हादसा एक बार फिर निर्माणाधीन सड़कों पर सुरक्षा मानकों और स्पष्ट संकेतकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

    अन्य खबरे

    बलरामपुर: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 4 ट्रैक्टर जब्त

    बलरामपुर: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 4 ट्रैक्टर जब्त

    सूरजपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत कलेक्टोरेट का घेराव

    सूरजपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत कलेक्टोरेट का घेराव

    रायपुर | धान खरीदी केंद्र में बड़ी अनियमितता, सूखत कम दिखाने के लिए बोरों पर डाला गया पानी

    रायपुर | धान खरीदी केंद्र में बड़ी अनियमितता, सूखत कम दिखाने के लिए बोरों पर डाला गया पानी

    गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

    गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

    गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, सरपंच पर कार्रवाई की मांग

    गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, सरपंच पर कार्रवाई की मांग

    शादी की खुशियों के बीच खून-खराबा, युवक पर धारदार हथियार से हमला

    शादी की खुशियों के बीच खून-खराबा, युवक पर धारदार हथियार से हमला