अनमोल बिश्नोई की अमेरिका से डिपोर्टेशन, दिल्ली में एनआईए ने किया गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव

कई हाई-प्रोफाइल आतंकी व आपराधिक मामलों में रहा वांटेड

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और एनआईए के मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने 18 नवंबर 2025 को उसकी डिपोर्टेशन की पुष्टि करते हुए शिकायतकर्ता जीशान सिद्दीकी को ईमेल भेजा था। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही एनआईए ने उसे हिरासत में ले लिया और बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां उसे 11 दिन की एनआईए रिमांड पर भेज दिया गया।

अमेरिका में गिरफ्तारी और डिपोर्टेशन प्रक्रिया

अनमोल को नवंबर 2024 में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एफबीआई ने डीएनए और वॉयस सैंपल के आधार पर उसकी पहचान की थी। इसके बाद करीब एक साल तक डिपोर्टेशन की लंबी कानूनी प्रक्रिया चली। बताया गया कि वह नेपाल, दुबई और केन्या के रास्ते फर्जी पासपोर्ट पर अप्रैल 2022 में अमेरिका पहुंचा था।

एक के बाद एक गंभीर अपराधों में शामिल

मार्च 2023 में एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की आतंकवादी-गैंगस्टर साजिश से जुड़े मामले में 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल कर अनमोल को आरोपी बनाया था। जांच में पता चला कि 2020 से 2023 के बीच वह अमेरिका में बैठकर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के निर्देश पर भारत में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिला रहा था।

शूटरों को हथियार, फंडिंग और लॉजिस्टिक सपोर्ट देना
छिपने के लिए सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराना
गैंग के ऑपरेशनों की विदेश से मॉनिटरिंग
उसका नाम देश की कई हाई-प्रोफाइल वारदातों में सामने आया—
सिद्धू मूसेवाला की हत्या (2022): हथियार और लॉजिस्टिक सपोर्ट का आरोप
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग (अप्रैल 2024): मुख्य भूमिका
बाबा सिद्दीकी की हत्या (अक्टूबर 2024): साजिशकर्ता
18 अन्य मामले: हत्या, जबरन वसूली, हथियार तस्करी आदि
एनआईए की कार्रवाई जारी

अनमोल बिश्नोई को 2022 से फरार रहते हुए एनआईए ने ‘मोस्ट वांटेड’ सूची में शामिल किया था और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अमेरिका से उसकी गिरफ्तारी और डिपोर्टेशन को एजेंसियों बड़ी सफलता मान रही हैं। उसके कब्जे से मिला फर्जी पासपोर्ट भी उसके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की पुष्टि करता है।

एनआईए अब उसकी रिमांड के दौरान विदेशों में फैले गैंग के नेटवर्क, सप्लाई चैन और फाइनेंसिंग से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ करेगी।

 

  • Related Posts

    काला हिरण शिकार मामला: राजस्थान हाईकोर्ट में सलमान खान की अपील पर सुनवाई टली

    ✍️ भागीरथी यादव     जयपुर में 28 साल पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में अभिनेता सलमान खान की अपील पर सुनवाई फिलहाल टल गई है। उनकी सजा के खिलाफ दायर अपील पर जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच में सुनवाई होनी थी, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया। अब यह प्रकरण मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा गया है, जो तय करेंगे कि आगे सुनवाई किस बेंच में होगी। साल 1998 में दर्ज इस मामले में 5 अप्रैल 2018 को निचली अदालत ने सलमान खान को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। सह-आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को पहले ही बरी किया जा चुका है। राज्य सरकार ने सह-आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील दायर की है, जबकि सलमान खान ने अपनी सजा को चुनौती दी है। फिलहाल दोनों अपीलें लंबित हैं और नई बेंच तय होने के बाद ही आगे की सुनवाई होगी।  

    बजट से पहले महंगाई का झटका: कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹50 महंगा, जानें आपके शहर का नया रेट

    ✍️ भागीरथी यादव   नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 की घोषणा से ठीक पहले सरकार ने व्यापारिक जगत को बड़ा झटका दिया है। 1 फरवरी 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया है। महानगरों में अब क्या हैं नए दाम? कीमतों में इजाफे के बाद देश के प्रमुख महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब इस प्रकार हैं: शहर नया रेट (19kg सिलेंडर) दिल्ली ₹1,740.50 कोलकाता ₹1,844.50 मुंबई ₹1,692.00 चेन्नई ₹1,899.50 आम जनता और घरेलू बजट पर क्या होगा असर? बाहर खाना होगा महंगा: कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में बाहर खाना-पीना महंगा होने की पूरी संभावना है। घरेलू रसोई को राहत: आम परिवारों के लिए सुकून की खबर है कि घरेलू सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल 2025 के पुराने रेट पर ही बरकरार हैं। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के बजट को फिलहाल प्रभावित नहीं होने दिया है। बजट से पहले दबाव का संकेत आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि बजट पेश होने से ठीक पहले कीमतों में यह बदलाव संकेत देता है कि सरकार ऊर्जा लागत को लेकर कड़े फैसले ले सकती है। कमर्शियल गैस की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर पर भी देखने को मिल सकता है।    

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त