
ज्ञान शंकर तिवारी
पाली/बसीबार – ग्राम बसीबार के उपसरपंच देवेन्द्र यादव ने श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत स्व. श्रीमती छत बाई, स्व. श्रीमती फूल बाई एवं स्व. श्रीमती तीज कुंवर के निधन पर उनके परिजनों को 1100-1100 रुपए की सहयोग राशि उनके घर पहुँचकर प्रदान की।

इस अवसर पर उपसरपंच ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि – “जनता ने मुझे समाज सेवा के उद्देश्य से चुना है और मैं उनके विश्वास को पूरा करने के लिए सदैव प्रयासरत रहूँगा।”
ग्रामवासियों ने बताया कि जिनका निधन हुआ, उन्हें किसी भी प्रकार की मौसमी बीमारी के लक्षण नहीं थे।






