महाराष्ट्र बॉर्डर से आए मरीज की जान बचाकर बिलासपुर के डॉक्टरों ने किया कमाल—हार्ट के अंदर धँसी गोली निकाल रचा इतिहास

✍️ भागीरथी यादव

 

बिलासपुर।

पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट ने एक अत्यंत जोखिमपूर्ण और दुर्लभ ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर चिकित्सा जगत में नई उपलब्धि दर्ज की है। हार्ट सर्जरी विभाग के डॉ. कृष्णकांत साहू और उनकी टीम ने 40 वर्षीय मरीज के हृदय के अंदर धँसी गोली निकालकर उसकी जान बचाई। यह केस इतना जटिल था कि ऑपरेशन टेबल पर मौत की आशंका (D.O.T.) लगभग निश्चित मानी जा रही थी।

 

पीठ से छाती, फेफड़े चीरते हुए गोली पहुँची दिल तक

 

महाराष्ट्र बॉर्डर क्षेत्र का रहने वाला घायल युवक गंभीर अवस्था में अस्पताल के ट्रॉमा यूनिट में लाया गया। भर्ती के समय उसका ब्लड प्रेशर मात्र 70/40 mmHg था। सीटी स्कैन में खुलासा हुआ कि गोली पीठ से प्रवेश कर पसलियों और फेफड़ों को चीरते हुए सीधे हार्ट के राइट वेंट्रिकल (Right Ventricle) में धँस गई थी।

गोली से हृदय में बने छेद के कारण खून हार्ट के चारों ओर जमा होकर अत्यधिक दबाव पैदा कर रहा था, जिसे कार्डियक टैम्पोनेड कहते हैं। इस स्थिति में कुछ ही मिनटों की देरी मरीज की जान ले सकती थी।

 

तुरंत ओपन हार्ट सर्जरी का फैसला—परिजनों से हाई रिस्क कन्सेंट

 

स्थिति का आकलन करते हुए डॉक्टरों ने तत्काल ओपन हार्ट सर्जरी का निर्णय लिया। हाई रिस्क और “डेथ ऑन टेबल” कन्सेंट लेकर मरीज को कार्डियक ओटी में शिफ्ट किया गया, क्योंकि सीटी स्कैन से स्पष्ट था कि गोली हृदय के चैम्बर के भीतर फंसी हुई है।

 

हार्ट-लंग मशीन के सहारे रुकी दिल की धड़कन—राइट एट्रियम चीरा

टीम ने हार्ट-लंग मशीन की मदद से दिल की धड़कन को अस्थायी रूप से रोका। इसके बाद

राइट एट्रियम को चीरा,

ट्राइकस्पिड वाल्व को पार किया,

 

और राइट वेंट्रिकल के भीतर धँसी 8mm x 4mm की गोली को खोजकर बाहर निकाला।

गोली का पता लगाना हुआ सबसे बड़ी चुनौती

टीईई (Transesophageal Echocardiography) से भी गोली की सही स्थिति नहीं मिल पाई। ऐसे में मूवेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन इस सर्जरी में वरदान साबित हुई। कई बार एक्स-रे लेने के बाद ही हृदय की मांसपेशियों में धँसी गोली को सटीक स्थान पर पहचाना जा सका।

डॉ. कृष्णकांत साहू के अनुसार यह वायरलेस डिजिटल एक्स-रे सिस्टम ऑपरेशन में निर्णायक साबित हुआ, क्योंकि यह कैमरे की तरह तुरंत स्क्रीन पर तस्वीर उपलब्ध करा देता है।

चार घंटे चली जटिल सर्जरी—7 यूनिट ब्लड की जरूरत

इस बहुचर्चित ऑपरेशन में लगभग 4 घंटे लगे और 7 यूनिट रक्त का इस्तेमाल किया गया। फेफड़े के छेद, पल्मोनरी आर्टरी और हार्ट की मरम्मत सटीकता से की गई।

मरीज की स्थिति स्थिर—जल्द होगा डिस्चार्ज

 

सर्जरी सफल होने के बाद मरीज की हालत लगातार सुधर रही है और चिकित्सकों के अनुसार उसे एक-दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट की इस सफलता ने छत्तीसगढ़ के चिकित्सा क्षेत्र को राष्ट्रीय पटल पर एक बार फिर गौरवान्वित किया है।

  • Related Posts

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को जाल में फंसाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसे मांगने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना पचपेड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 1 फरवरी 2026 की शाम ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाली रोशनी खुंटे ने अपने बेटे के जन्मदिन का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया था। उस समय प्रार्थी की एक महिला मित्र भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी शाम को होने की बात कहकर रोशनी खुंटे ने पहले ही अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया था। इसके बाद उसने प्रार्थी और उसकी महिला मित्र को कमरे में भेजकर संबंध बनाने के लिए कहा। इस दौरान आरोपिया ने गुप्त रूप से मोबाइल छुपाकर उनका वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद आरोपिया रोशनी खुंटे ने प्रार्थी के मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजते हुए पूरा वीडियो वायरल करने की धमकी दी और एक लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में फैलाने की बात कहकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर थाना पचपेड़ी पुलिस ने आरोपिया रोशनी खुंटे (28 वर्ष), पति करन खुंटे, निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम ग्राम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी अलग से की है। मामले की आगे की जांच जारी है।  

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ✍️ भागीरथी यादव   तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते खोलने में लाएं तेजी, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश   बीजापुर। जिले में संचालित शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर संबित मिश्रा ने अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने नियद नेल्लानार क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने तथा स्वीकृत अधोसंरचना निर्माण कार्यों को बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नियद नेल्लानार क्षेत्रों सहित आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनके सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बैंक खाते खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया गया, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते शीघ्र खोलने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकांश शासकीय योजनाओं की राशि सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित होती है, इसलिए सभी हितग्राहियों का बैंक खाता होना आवश्यक है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को मैदानी स्तर पर हितग्राहियों से संपर्क कर आवास निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए कहा। इस दौरान डीएफओ रमेश जांगड़े और इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक संदीप बलगा ने अधिकारियों को फील्ड भ्रमण के दौरान शाखकर्तन कार्यों का निरीक्षण करने तथा ग्रामीणों को जंगल में आग न लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जंगल में आग लगने से जैव विविधता को नुकसान पहुंचता है और मिट्टी की उर्वरता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बैठक में वर्तमान समय में चल रहे महुआ संग्रहण कार्य को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को महुआ और इमली के समर्थन मूल्य की जानकारी देने तथा वनोपज को समर्थन मूल्य से कम कीमत पर नहीं बेचने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

    अन्य खबरे

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी