
भूषण प्रसाद श्रीवास
बिलासपुर – भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ ने बिलासपुर जिले के लिए डॉ. पूनम सिंह को नया जिला संगठन आयुक्त (गाइड) नियुक्त किया है। राज्य अध्यक्ष एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल तथा राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
डॉ. पूनम सिंह लंबे समय से शिक्षा और गाइडिंग के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। उनके नेतृत्व में छात्राओं और युवतियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
घोषणा अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे, सहायक संचालक वर्षा शर्मा, राज्य संगठन आयुक्त विजय कुमार यादव, जिला सचिव लता यादव सहित कई पदाधिकारियों ने डॉ. सिंह को शुभकामनाएँ दीं।
वक्ताओं ने कहा कि डॉ. पूनम सिंह का अनुभव और समर्पण बिलासपुर जिले में गाइडिंग आंदोलन को और मजबूत करेगा। उनके नेतृत्व में स्काउट-गाइड गतिविधियों में और अधिक तेजी आएगी।






