**‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर का पर्दाफाश

✍️ भागीरथी यादव 

पत्नी और तीन साल के बेटे की हत्या का मास्टरमाइंड निकला पति, 28 दिन बाद नदी से मिला शव**

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक ऐसा सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरपुर में महिला भगवती सेठिया और उसके तीन साल के मासूम बेटे वात्सल्य की रहस्यमयी गुमशुदगी का मामला अब एक पूर्व नियोजित दोहरे हत्याकांड में बदल गया है। इस जघन्य वारदात का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि महिला का पति रोहित सेठिया ही निकला।

पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या को छुपाने के लिए आरोपी ने फिल्म ‘दृश्यम’ की तर्ज पर साजिश रची, ताकि शव कभी बरामद न हो सके। हालांकि, अपराधी कितनी भी चालाकी कर ले, कानून से बच नहीं पाया।

28 दिन बाद नदी से मिला शव, मासूम अब भी लापता

22 नवंबर 2025 को भगवती सेठिया अपने बेटे के साथ अचानक लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा संपर्क करने पर मोबाइल बंद मिला। लगातार तलाश के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला, तब 6 दिसंबर को मृतिका के भाई आमदेव महावीर ने फरसगांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

लगातार 28 दिनों की गहन जांच के बाद 23 दिसंबर को ओडिशा के नवरंगपुर जिले के कुसुमगुड़ा थाना क्षेत्र में इंद्रावती नदी से महिला का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान भगवती सेठिया के रूप में हुई। वहीं, तीन साल के मासूम बेटे का शव अब तक नहीं मिल पाया है, जिससे मामला और भी संवेदनशील बना हुआ है।

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, आरोपी रोहित सेठिया का पिछले छह वर्षों से बसंती प्रधान नामक युवती के साथ प्रेम संबंध था। वह उसी से शादी करना चाहता था। प्रेमिका के दबाव में रोहित ने पत्नी और बेटे को रास्ते से हटाने की साजिश रची और करीब चार महीने पहले ही हत्या की योजना तैयार कर ली थी।

घूमाने के बहाने ले गया, सुनसान जगह पर उतारा मौत

फरसगांव एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया कि 22 नवंबर को रोहित पत्नी और बच्चे को विशाखापट्टनम घुमाने के बहाने घर से लेकर निकला। उसके साथ उसके दोस्त मिथलेश मरकाम और नरेश पांडे भी थे।

ओडिशा पहुंचने के बाद सुनसान इलाके में भगवती की निर्मम हत्या कर शव को पत्थरों से बांधकर इंद्रावती नदी में फेंक दिया गया। इसके बाद मासूम बेटे की भी हत्या कर उसका शव तालाब में फेंक दिया गया।

पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी

घटना के बाद मुख्य आरोपी रोहित लगातार लोकेशन बदल-बदलकर अलग-अलग राज्यों में छिपता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा ने तीन विशेष जांच टीमों का गठन किया। एडिशनल एसपी कौशलेंद्र देव पटेल और एसडीओपी अभिनव उपाध्याय स्वयं पूरे मामले की निगरानी कर रहे थे।

तकनीकी साक्ष्य और साइबर इनपुट के आधार पर पुलिस ने पहले 13 दिसंबर को मिथलेश मरकाम को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर नरेश पांडे और मुख्य आरोपी रोहित सेठिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

साजिश में पूरा परिवार और प्रेमिका शामिल पुलिस ने इस मामले में

मुख्य आरोपी रोहित सेठिया,

दोस्त मिथलेश मरकाम और नरेश पांडे,

आरोपी के पिता रामचंद सेठिया,

मां उर्मिला सेठिया,

मामा प्रभु पांडे,

और प्रेमिका बसंती प्रधान

समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी