बाल काटने से मना करना पड़ा जानलेवा, नाबालिग ने दोस्तों संग रची सैलून संचालक की हत्या की साजिश

✍️ भागीरथी यादव

 

दुर्ग।

दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला और समाज को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बाल काटने से मना करना एक सैलून संचालक के लिए जानलेवा साबित होते-होते रह गया। मामूली विवाद ने इस कदर हिंसक रूप ले लिया कि एक नाबालिग ने अपने साथियों के साथ मिलकर सैलून संचालक की हत्या की योजना बना डाली।

आरोपी 

यह सनसनीखेज वारदात छावनी थाना क्षेत्र की है। 4 जनवरी की सुबह एक नाबालिग युवक बाल कटवाने क्लासिक कट्स सैलून पहुंचा। उस वक्त सैलून संचालक पूनाराम सेन उर्फ विक्की पहले से ही एक ग्राहक के बाल काट रहा था। पूनाराम ने नाबालिग से थोड़ी देर इंतजार करने या बाद में आने को कहा। बस इसी बात पर नाबालिग आगबबूला हो गया।

बाल काटने से इनकार बना हत्या की वजह

बताया गया कि नाबालिग ने सैलून में ही विवाद शुरू कर दिया, गाली-गलौज हुई और गुस्से में वह वहां से चला गया। इसके बाद उसने अपने दोस्त शेख साहिल को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसने आगे निकेश सेन उर्फ लव को इस बारे में बताया।

यहीं से सैलून संचालक की हत्या की साजिश रची गई।

दोस्त ने दिया चाकू, स्कूटी पर बैठाकर ले गया

पुलिस जांच में सामने आया कि शेख साहिल ने नाबालिग को चाकू उपलब्ध कराया। तीनों ने मिलकर पूनाराम सेन को जान से मारने की योजना बनाई।

घटना वाले दिन शाम को शेख साहिल अपनी स्कूटी (CG 07 CZ 2805) से नाबालिग को पीछे बैठाकर निकला। शास्त्री नगर शिव मंदिर के पास गली में मौका पाकर उन्होंने पूनाराम सेन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल पूनाराम किसी तरह जान बचाने में सफल रहा और फिलहाल ICU में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी हिरासत में

पुलिस ने संदेह के आधार पर नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

लगातार दबिश के बाद 7 जनवरी को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

थाना छावनी में आरोपियों के खिलाफ

धारा 109, 61(2), 3(5) बीएनएस एवं 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

शेख साहिल (22 वर्ष) – निवासी खुर्सीपार, दुर्ग

निकेश सेन उर्फ लव (27 वर्ष) – निवासी उड़िया मोहल्ला

एक नाबालिग आरोपी

  • Related Posts

    महाशिवरात्रि की बारात में चाकूबाजी: 17 वर्षीय किशोर की मौत, इलाके में तनाव

    ✍️ भागीरथी यादव   दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकली भगवान की बारात के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चाकू से किए गए हमले में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार शक्ति नगर निवासी नानू उर्फ छय (17) शादियों में घोड़ी चलाने का काम करता था। महाशिवरात्रि पर दो दिनों से निकल रही बारात में वह नाच-गाने में शामिल था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर उसके साथ कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने किशोर के पेट, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल नानू मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मोहन नगर थाने पहुंच गए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मामले में पुलिस अधिकारी सुखनंदन राठौर ने बताया कि चाकूबाजी की इस घटना में नाबालिग की मौत पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। देर रात 4–5 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

    चोरी के माल में हेराफेरी का आरोप, दुर्ग की महिला पुलिसकर्मी सलाखों के पीछे

    ✍️ भागीरथी यादव   दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में चोरी के एक गंभीर मामले में पुलिस विभाग की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं। जब्त किए गए 79 ग्राम सोने की ज्वेलरी के गबन के आरोप में बर्खास्त महिला प्रधान आरक्षक मोनिका सोनी गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध अमानत में खयानत का अपराध दर्ज किया गया है। जब्त माल ही हुआ गायब मामला उस समय सामने आया जब चोरी के एक प्रकरण में पुलिस ने करीब 79 ग्राम सोने के आभूषण जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा था। बाद में यह ज्वेलरी रिकॉर्ड से गायब पाई गई। प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसके घर से चोरी हुए सोने को जब्त करने के बाद ही हेरफेर किया गया है। सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्य बने अहम जांच के दौरान थाना परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की बारीकी से पड़ताल की गई। साक्ष्यों के आधार पर संदेह महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता पर गया। पर्याप्त प्रमाण मिलने के बाद उसके खिलाफ विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर विस्तृत जांच कराई गई। जांच में गबन की पुष्टि होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले में विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है और आगे की विवेचना जारी है। यह घटना पुलिस महकमे के लिए गंभीर आत्ममंथन का विषय बन गई है, क्योंकि जब्त माल की सुरक्षा और पारदर्शिता पर अब सवाल उठने लगे हैं।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त