
✍️ भागीरथी यादव
रायपुर
दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र के स्मृति नगर में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए लविश फैमिली स्पा एंड सैलून और ड्रीम कैचर स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस को संदिग्ध हालात में कई लोग मिले तथा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।
पुलिस ने स्पा संचालिका अहिल्या सागरवंशी, उसके पति दिग्विजय सागरवंशी और अंकुश ईखार को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि सीएसपी भारती मरकाम के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाना है। जांच जारी है और पुलिस ने कहा है कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयाँ लगातार होंगी।






