छत्तीसगढ़ में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

✍️ भागीरथी यादव

 

रायपुर,

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। मुख्यमंत्री आज राजधानी नवा रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित क्रिटिकल केयर पर आधारित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘क्रिटिकॉन रायपुर-2025’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि क्रिटिकॉन रायपुर-2025 चिकित्सा विज्ञान विशेषकर क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता का महत्वपूर्ण मंच है। यह देश-विदेश के विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं को एकजुट कर स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशाओं की रूपरेखा तैयार करने का अवसर प्रदान करता है।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अस्पतालों, क्रिटिकल केयर इकाइयों और मेडिकल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि नवा रायपुर अटल नगर में मेडिसिटी और फार्मा हब का निर्माण किया जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ को चिकित्सा सुविधाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने इस राष्ट्रीय आयोजन के लिए रामकृष्ण केयर ग्रुप की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब देशभर में चिकित्सा उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।

 

 

 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बोले — नई तकनीक बदल रही है चिकित्सा की तस्वीर

 

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि क्रिटिकल केयर जैसे महत्वपूर्ण विषय पर कॉन्फ्रेंस की मेजबानी रायपुर को मिलना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के विचार-विमर्श से ऐसे नवाचार सामने आएंगे, जो मानव स्वास्थ्य उपचार के लिए वरदान साबित होंगे।

 

डॉ. सिंह ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के प्रयोग से उपचार की नई संभावनाएं खुल रही हैं और यही तकनीक “नए भारत की नई कहानी” लिख रही है। उन्होंने कहा कि हर जिले और बड़े अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट्स की स्थापना समय की आवश्यकता है।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए चल रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार आम जनता के लिए बड़ी राहत है।

 

 

 

1300 से अधिक डॉक्टरों की सहभागिता, उत्कृष्ट चिकित्सकों का सम्मान

 

कार्यक्रम में देश-विदेश और राज्य भर से आए 1300 से अधिक डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों का मंच से सम्मान भी किया गया।

 

इस अवसर पर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. संदीप दवे, केयर ग्रुप के सीईओ श्री वरुण खन्ना, तथा अनेक विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे।

 

 

  • Related Posts

    शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान

    ✍️ भागीरथी यादव     पचपेड़ी: जांजगीर-चांपा जिले के पचपेड़ी क्षेत्र से गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 50 वर्षीय शिक्षक ने दही मांगने के बहाने एक किसान के घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की। छोटी बहन की सूझबूझ और शोर मचाने की वजह से आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या है मामला? आरोपी की पहचान रोहित पटेल (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जांजगीर-चांपा के पामगढ़ (ग्राम सिर्री) का निवासी है और पचपेड़ी में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। बहाना बनाकर प्रवेश: सोमवार को आरोपी शिक्षक क्षेत्र के एक किसान के घर पहुंचा। उसने घर में दही होने की बात पूछी और इसी बहाने अंदर दाखिल हो गया। अकेली पाकर की हरकत: उस वक्त घर में किसान की दो बेटियां अकेली थीं। आरोपी ने बड़ी बहन (नाबालिग छात्रा) को झांसा देकर कमरे में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध कुचलने का प्रयास: जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे चुप कराने की कोशिश की। छोटी बहन की जांबाजी घटना के दौरान छात्रा की छोटी बहन पास ही मौजूद थी। अपनी बड़ी बहन की आवाज सुनकर वह तुरंत कमरे की ओर भागी। अंदर का मंजर देख वह डरी नहीं, बल्कि उसने पूरी ताकत से शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और पड़ोसी मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी शिक्षक घबरा गया और मौके से फरार हो गया। पुलिस की कार्रवाई परिजनों की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शिक्षक रोहित पटेल को पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।  

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को जाल में फंसाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसे मांगने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना पचपेड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 1 फरवरी 2026 की शाम ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाली रोशनी खुंटे ने अपने बेटे के जन्मदिन का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया था। उस समय प्रार्थी की एक महिला मित्र भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी शाम को होने की बात कहकर रोशनी खुंटे ने पहले ही अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया था। इसके बाद उसने प्रार्थी और उसकी महिला मित्र को कमरे में भेजकर संबंध बनाने के लिए कहा। इस दौरान आरोपिया ने गुप्त रूप से मोबाइल छुपाकर उनका वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद आरोपिया रोशनी खुंटे ने प्रार्थी के मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजते हुए पूरा वीडियो वायरल करने की धमकी दी और एक लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में फैलाने की बात कहकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर थाना पचपेड़ी पुलिस ने आरोपिया रोशनी खुंटे (28 वर्ष), पति करन खुंटे, निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम ग्राम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी अलग से की है। मामले की आगे की जांच जारी है।  

    अन्य खबरे

    शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान

    शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश