महाशिवरात्रि पर सेवा का उदाहरण: दर्री–जामनीपाली में ठंडाई व फल वितरण

✍️ भागीरथी यादव

 

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दर्री–जामनीपाली क्षेत्र में सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मारवाड़ी युवा मंच दर्री–जामनीपाली द्वारा 15 फरवरी 2026, रविवार को साडा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में ठंडाई एवं केला वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

दोपहर 1 बजे से ही स्वयंसेवकों ने ठंडाई निर्माण की तैयारी प्रारंभ कर दी थी, जबकि वितरण कार्यक्रम दोपहर 2 बजे विधिवत शुरू हुआ। आयोजन के दौरान लगभग 500 श्रद्धालुओं को ठंडाई के साथ केले का प्रसाद वितरित किया गया। शिवभक्तों में विशेष उत्साह और आस्था का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम की व्यवस्था मंच के सदस्यों ने सुव्यवस्थित ढंग से संभाली। संरक्षक मनोज अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, प्रांतीय सदस्य विकास अग्रवाल एवं अजय अग्रवाल, अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, सचिव सौरभ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बालकिशन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष विनय केडिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

संरक्षक मनोज अग्रवाल ने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे आध्यात्मिक पर्व पर सेवा-कार्य करना समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल ने मंच के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था सेवा और सहयोग की भावना को समाज में निरंतर सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सचिव सौरभ अग्रवाल ने सभी सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

मंच पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा-आधारित आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे, ताकि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता रहे।

 

  • Related Posts

    मेला देखने बुलाकर युवक को जलाने की कोशिश, तालाब में कूदकर बची जान

        कोरबा। जांजगीर-चांपा के कटओथ गांव में एक युवक को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसे युवक को कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, युवक को उसकी प्रेमिका ने मेला दिखाने के बहाने गांव बुलाया था। आरोप है कि वहां पहुंचने पर युवती के भाई ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जान बचाने के लिए युवक पास के तालाब में कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत होता है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

    संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रतीक कॉमरेड नवरंग लाल की 27वीं पुण्यतिथि आज

    ✍️ भागीरथी यादव     समाज के वंचित, दलित, मजदूर और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले कॉमरेड नवरंग लाल की 27वीं पुण्यतिथि 16 फरवरी 2026 को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर उनके समर्थक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कॉमरेड नवरंग लाल ने अपना पूरा जीवन सामाजिक असमानता, शोषण और अन्याय के खिलाफ लड़ाई को समर्पित किया। वे केवल एक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि जनसंघर्षों की सशक्त आवाज थे। मजदूरों के अधिकार, दलितों के सम्मान और गरीबों को न्याय दिलाने के मुद्दों पर वे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे। उनकी पहचान सादगी, निर्भीकता और स्पष्ट विचारों के लिए थी। वे मानते थे कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति को सम्मान और अवसर नहीं मिलेगा, तब तक वास्तविक लोकतंत्र और न्याय संभव नहीं है। आज भी उनके विचार और संघर्ष समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। उनकी पुण्यतिथि पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित कर उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाएगा।

    अन्य खबरे

    कोरिया में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 69 अधिकारियों–कर्मचारियों के तबादले

    कोरिया में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 69 अधिकारियों–कर्मचारियों के तबादले

    मेला देखने बुलाकर युवक को जलाने की कोशिश, तालाब में कूदकर बची जान

    मेला देखने बुलाकर युवक को जलाने की कोशिश, तालाब में कूदकर बची जान

    औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में भीषण आग, कोई जनहानि नहीं

    औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में भीषण आग, कोई जनहानि नहीं

    अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पंडरी थाना पुलिस की कार्रवाई

    अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पंडरी थाना पुलिस की कार्रवाई

    कब्र से मासूम का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत

    कब्र से मासूम का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत

    महाशिवरात्रि पर सेवा का उदाहरण: दर्री–जामनीपाली में ठंडाई व फल वितरण

    महाशिवरात्रि पर सेवा का उदाहरण: दर्री–जामनीपाली में ठंडाई व फल वितरण