
जांजगीर-चांपा: बलौदा-अकलतरा मार्ग पर कार और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, अकलतरा के ग्राम अमोरा निवासी रूपेश निर्मलकर अपने परिवार के साथ एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला और एक अन्य युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
