चिरमिरी में विदेशी शराब में मिलावट की आशंका! दुकानों के केबिनों पर उठे गंभीर सवाल, उपभोक्ताओं में बढ़ी चिंता

 

एमसीबी/ चिरमिरी।

शहर में विदेशी शराब की बिक्री को लेकर मिलावट की आशंका ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चिरमिरी में संचालित 5 विदेशी शराब दुकानों में बने केबिन अब संदेह के केंद्र बन गए हैं। उपभोक्ताओं का दावा है कि इन केबिनों के भीतर कुछ लोगों को बोतलों की सील खोलते, छेड़छाड़ करते और संदिग्ध गतिविधियाँ करते देखा गया है, जिससे शराब की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बोतलों की सील इतनी सफाई से खोली जाती है कि आम ग्राहक को ज़रा भी अंदाजा नहीं लगता। इससे उपभोक्ताओं में यह आशंका और गहरी हो गई है कि कहीं बाजार में मिलावटी या घटिया शराब तो नहीं पहुंच रही।

 

इसके उलट, मनेंद्रगढ़ से लगे एमपी क्षेत्र की दुकानों में किसी तरह का केबिन नहीं है, जिससे वहां ऐसी गतिविधियों की संभावना कम मानी जाती है। यह अंतर चिरमिरी की दुकानों की कार्यप्रणाली को और संदिग्ध बना रहा है।

 

निवासियों ने शराब दुकानों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि किसी उपभोक्ता को शिकायत दर्ज करवानी हो तो विभागीय अधिकारियों से संपर्क करना आसान नहीं होता। कई बार शिकायतें सही जगह तक पहुँच ही नहीं पातीं, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याएँ अनसुनी रह जाती हैं।

 

लोगों ने आबकारी विभाग से व्यापक और पारदर्शी जांच की मांग की है ताकि दुकानों में बेची जा रही शराब की गुणवत्ता की पुष्टि हो सके और किसी भी संभावित अनियमितता पर अंकुश लगाया जा सके।

 

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वर्षों से एक ही जगह जमे हुए कुछ सुपरवाइजर और उनके सहयोगियों ने दुकान संचालन को अपने नियंत्रण में कर रखा है। “अंगद की तरह पैर जमाए बैठे ये लोग ऐसा खेल खेल रहे हैं कि सब कुछ पानी की तरह बह रहा है, लेकिन कोई रोकने वाला नहीं,” लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा।

 

इसके साथ ही कुछ अधिकारी भी सवालों के घेरे में हैं। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य नहीं, बल्कि अपना लाभ साधना रह गया है। परिणामस्वरूप आम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है।

 

स्थानीय जनता ने स्पष्ट कहा है कि यदि विभाग समय-समय पर कड़ी निगरानी, नियमित चेकिंग और सीसीटीवी आधारित पारदर्शी मॉनिटरिंग लागू करे, तो ऐसी शंकाओं पर स्वतः रोक लग सकती है और उपभोक्ता सुरक्षित रहेंगे।

 

चिरमिरी के नागरिक अब आबकारी विभाग से कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं, ताकि सच सामने आ सके और शराब बिक्री व्यवस्था में सुधार लाया जा सके।

  • Related Posts

    चिरमिरी के जंगलों में आगजनी, वन संपदा पर मंडराया खतरा; संसाधनों की कमी से जूझ रहा वन विभाग

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी। मार्च महीने में बढ़ते तापमान और हल्की गर्मी के बीच जिले के चिरमिरी क्षेत्र के जंगलों में शुक्रवार को आग लगने की घटना सामने आई। आग चिरमिरी के पोड़ी पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के समीप मुख्य सड़क के आसपास लगी, जहां एक ओर बैकुंठपुर वन विभाग और दूसरी ओर चिरमिरी वन विभाग का क्षेत्र लगता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ नशेड़ियों ने नशे की हालत में सूखे पत्तों में आग लगा दी, जो तेज हवा के कारण तेजी से फैलकर विकराल रूप ले गई। आग से उठ रहे घने धुएं के कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को रास्ता देखने में भी काफी परेशानी हुई। घटना की सूचना वन विभाग को दिए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन मौके पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिलने से विभाग की तत्परता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वन विभाग की प्रतिक्रिया चिरमिरी वन रेंजर सूर्य देव सिंह ने कहा कि जंगल में आग लगाना दंडनीय अपराध है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आग पर नियंत्रण के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की भी बात कही गई है। संसाधनों की कमी बनी चुनौती चिरमिरी रेंज में जंगल की आग रोकने के लिए संसाधनों की कमी भी सामने आ रही है। इतने बड़े वन क्षेत्र के लिए विभाग के पास केवल चार ब्लोअर मशीनें हैं, जो आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा रही हैं। कई बार वनकर्मियों को पेड़ों की टहनियों और झाड़ियों से आग बुझाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान बढ़ने के साथ जंगलों में आग लगने की घटनाएं और बढ़ सकती हैं, इसलिए वन विभाग को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ-साथ संसाधनों को मजबूत करने की जरूरत है।  

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी। जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ दीपेश सैनी के नेतृत्व में थाना मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विगत चार दिनों में बिना नंबर प्लेट चलाने वाले 72 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा।

    अन्य खबरे

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    चिरमिरी के जंगलों में आगजनी, वन संपदा पर मंडराया खतरा; संसाधनों की कमी से जूझ रहा वन विभाग

    चिरमिरी के जंगलों में आगजनी, वन संपदा पर मंडराया खतरा; संसाधनों की कमी से जूझ रहा वन विभाग

    कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप, 3000 रुपये तक वसूली की चर्चा; होटलों के सामने गैस संकट

    कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप, 3000 रुपये तक वसूली की चर्चा; होटलों के सामने गैस संकट

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना