पूर्व जनपद सदस्य की गुंडागर्दी, ग्रामीणों ने सामुहिक रूप से किया थाने में शिकायत, FIR दर्ज

रिपोर्टर प्रदीप राव

 

Loksadan।   बरपाली : पूर्व जनपद सदस्य और कांग्रेसी नेता राजू खत्री का आतंक क्षेत्र में एक बार फिर बढ़ने लगा है। उसके लिए क्षेत्र के लोगों से गाली गलौज और मारपीट करना आम बात हो गई है। भरी सभा में ग्राम पंचायत को भी दे दिया गाली। विगत कुछ दिनों में कई घटनाओं को दिया अंजाम, दो में हुई एफ आई आर दर्ज।

बरपाली निवासी पूर्व जनपद सदस्य राजू खत्री का आतंक दिन ब दिन बढ़ते जा रहा है। कांग्रेसी नेता होने का फायदा उठाते हुए उसके द्वारा आये दिन क्षेत्र में गुंडागर्दी और मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस का उसको बिल्कुल भी खौफ नहीं है इससे प्रतीत होता है कि थाने से भी उसको संरक्षण प्राप्त है। राजू खत्री और उसके साले राजेश शर्मा द्वारा बरपाली स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास चखना दुकान का संचालन किया जा रहा है। वहाँ पर अक्सर उन दोनों के द्वारा लोगों से दुर्व्यवहार व गाली गलौज किया जाता है। कुछ दिनों पहले राजू खत्री व राजेश शर्मा द्वारा बरपाली के प्रकाश दास महंत और प्रीतम शुक्ला के साथ मारपीट की गई। जिसमें प्रकाश दास महंत द्वारा उरगा थाने में एफ आई आर दर्ज कराई गई थी। उनके रवैये से परेशान होकर गांव के लोगों ने बस्ती में एक बैठक बुलाई जहाँ पर राजू खत्री को समझाईश देने का प्रयास किया गया किंतु राजू खत्री, उसकी पत्नी अनिता खत्री, उसका पुत्र आयुष खत्री और उसका साला राजेश शर्मा द्वारा गांव के लोगों को ही गाली गलौज किया जाने लगा। तब कल 25 अगस्त को ग्राम पंचायत के उपसरपंच सुरेंद्र यादव (राजू यादव) व गांव के लोगों द्वारा मिलकर पुनः राजू खत्री सहित उक्त चारों के खिलाफ उरगा थाने में एफ आई आर दर्ज कराई गई।

  • Related Posts

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

        जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ में जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष) के रूप में हुई है। 6 मार्च को मृतका के भाई सहलू राम ने थाना सन्ना में बहन के घर में मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान पुलिस को हत्या के संकेत मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग में कठोर वस्तु से गंभीर चोट लगने के कारण मौत होना पाया गया। जांच में सामने आया कि 5 मार्च को घर में विवाद के बाद मृतका के पति ठूपन राम, सौतन फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर जादू-टोना के शक में उसे झोपड़ी में ले जाकर हमला किया। आरोपियों ने लकड़ी का डंडा गुप्तांग में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया गया। पुलिस ने मामले में ठूपन राम, फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

    अन्य खबरे

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह