
✍️ भागीरथी यादव
कांकेर। जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र में चार साल पहले हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह घटना 13 जुलाई 2022 की है, जब ग्राम सरंडी निवासी संतोष कुमार नेताम ने अपने परिजन सखराम नेताम के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में सखराम का शव बरामद हुआ, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान सामने आया कि सखराम नेताम ने अपनी पहली पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण दूसरी शादी कर ली थी। इसी बात को लेकर आरोपी संतोष कुमार नेताम के मन में रंजिश थी। इस विवाद को लेकर सामाजिक स्तर पर बैठक भी हुई थी, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने साजिश के तहत सखराम को बुलाया और विवाद के दौरान उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को ठिकाने लगा दिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कांकेर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर लगातार जांच और पूछताछ की। आखिरकार 23 मार्च 2026 को तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में संतोष कुमार नेताम (39 वर्ष), राजू उर्फ बिसा नेताम (42 वर्ष) और अंकित नेताम (34 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने 24 मार्च 2026 को तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया
