विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चांपा व्यवहार न्यायालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

✍️ भागीरथी यादव

 

 

चांपा। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय चांपा परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

निर्देशानुसार, तालुका विधिक सेवा समिति चांपा की अध्यक्ष श्रीमती नम्रता नोरगे के नेतृत्व में 7 अप्रैल 2026 को आयोजित इस शिविर में न्यायालय के कर्मचारी, अधिवक्तागण एवं उपस्थित पक्षकारों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती नम्रता नोरगे ने सभी नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा।